उत्तराखंड : विस चुनाव रुझानों में दिख रहे हैं कई बड़े उलटफेर
चुनाव आयोग से मिले रुझानों के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अभी ये रुझान हैं, लेकिन इस रुझान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। उनकी पुत्री अनुपमा रावत भी अपने प्रतिद्वंदी से अभी तक पीछे हैं।
इन शुरुआती रुझानों के साथ-साथ इनका दोनों का...
चमोली आपदा पर किए गए शोध को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
पिछले वर्ष चमोली जिले में आई आपदा पर किया गया एक शोध ‘ए मैसिव रॉक एंड आइस एवलांच कॉज्ड द 2021 डिजास्टर एट चमोली, इंडियन हिमालय’ विख्यात जर्नल ‘साइंस’ में प्रकाशित हुआ है, और इसे ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ जियोेग्रैफर्स’ के ‘जियोमोरफोलॉजी स्पेशलिटी ग्रुप’ की ओर से विश्वप्रसिद्ध ‘2022 ग्रोव कार्ल गिल्बर्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
इस शोध का...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लगेंगे मधुमक्खी बक्से
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उद्यान विभाग को उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में मधुमक्खी के बक्से लगाने और भूतपूर्व सैनिकों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय जिलों विशेषकर सीमांत क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। महिला स्वयं सहायता समूहों को...
यूक्रेन में फंसे 2500 भारतीयों की जान बचाकर मसीहा बना पाकिस्तानी युवक
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन के कीव, खारकीव और सूमी समेत दूसरे शहरों में फंसे फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चला रखा है। इसी बीच संसाधनों की कमी से जूझ रहे भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकलने में एक पाकिस्तान युवक ने मदद कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया...
रूस से लड़ने के लिए नाटो देशों के इनकार के बाद जेलेंस्की ने कहा- ‘नहीं चाहता नाटो की सदस्यता’
नाटो देशों के रूस से लड़ने से इनकार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह नाटो की सदस्यता नहीं चाहते।
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सदस्यता देने की मांग को लेकर अब वे जोर नहीं दे रहे हैं। राष्ट्रपति ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि रूसी...
देहरादून: ऐतिहासिक झण्डा मेला 22 मार्च को
ऐतिहासिक श्री झण्डा मेला 22 मार्च को पंचमी के दिन होगा। इस मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में दरबार साहब में मंगलवार को प्रबंधन की बैठक हुई।
22 मार्च को श्री झण्डा आरोहण के साथ ही ऐतिहासिक पवित्र मेले का शुभारंभ होगा। इसमें सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की ओर से मेला आयोजन समिति के सभी...
हरीश रावत का दावा सर्वेक्षण कांग्रेस के पक्ष में, तोड़फोड़ में विशेषज्ञ को भाजपा ने बुलाया
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड की जनता के दिल का सर्वेक्षण हमारे पक्ष में हैं। हम स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर रहे हैं हम इसके लिए आशान्वित हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से...
गंगोत्री की विधानसभा सीट तय करेगी उत्तराखंड सरकार की संरचना
इस बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता परिवर्तन का मिथक तोडे़ने की पूरी उम्मीद लगाये है। इसका प्रमाण भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें हैं जो इस बात का संकेत दे रही हैं कि पार्टी उत्तराखंड में पुन: सत्ता में वापसी को लेकर आश्सवस्त है। इस बार गंगोत्री विधानसभा सीट भाजपा के पाले में आने की संभावना है। यह मिथक...
उत्तराखंड : रूस और यूक्रेन युद्ध से हरिद्वार की फार्मा और सिडकुल इंडस्ट्रीज सेक्टर को झटका
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से उत्तराखंड के हरिद्वार की सिडकुल इंडस्ट्रीज और फार्मा सेक्टर को करारा झटका लगा है। कच्चा माल 15 फीसदी महंगा होने के साथ कच्चे माल की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
सिडकुल स्थित सभी कंपनियों और अधिकांश कंपनियां दवाओं के रसायन और पैकेजिंग के कच्चे माल के लिए रूस-यूक्रेन समेत सीआइएस (कॉमनवेल्थ ऑफ...
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर तेजी से चल रहा बर्फ हटाने का कार्य
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने डीडीआरएफ टीम और मास्टर ट्रेनरों के साथ सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने संबंधित अधिकारियों को केदारनाथ धाम के पैदल...



























































