Page 1456

भारत के आखिरी गांव माणा के लोगों की आप बीती

बद्रीनाथ धाम के कपाट आने वाले 6 महीने के लिए बंद हो चुके हैं, साथ ही बंद हो चुके हैं भारत के आखिरी गांव माणा के घर और लोगों की दुकानें।जी हां, बद्रीनाथ धाम से लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारत का आखिरी गांव माणा भी बंद हो चुका है।गांव के लोगों ने अपने-अपने घरों में ताले...

फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज की प्रस्तावित तारीख टली

‘वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स’ ने फिल्म पद्मावती की प्रस्तावित तारीख को स्थगित करने का आधिकारिक रूप से एलान कर दिया है। वायकॉम ने यह निर्णय फिल्म को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए किया है। वायकॉम ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि फिल्म पर हो रहे विवाद को देखते हुए वायकॉम मोशन पिक्चर्स फिल्म की प्रस्तावित तारीख...

जीनत अमान का आज 66वां जन्मदिन

हिन्दी सिनेमा की पहली ‘बोल्ड’ अभिनेत्री जीनत अमान आज 19 नवम्बर को अपना 66 वां जन्मदिन बनाया। 70 औऱ 80 के दशक की इस मशहूर अभिनेत्री ने भारतीय हिन्दी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी जिसमें से उन्हें मुख्य रूप से 'दम मारो दम' और 'सत्यम शिवम सुदंरम' के लिए याद किया जाता है। ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में जीनत...

गोल्फा गांव की सभ्यता पता लगाने के लिए खुदाई की मांग

देहरादून कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के सुदूरवर्ती गोल्फा गांव के नीचे एक सभ्यता के दफन होने का दावा किया गया है। यह दावा कुमाऊं यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीएस नेगी ने किया है। उन्होंने बताया कि नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गोल्फा गांव में मिले अवशेष के आधार पर वह इस निष्कर्ष पर...

विश्व सुंदरी बनना हर युवती का ख्वाब : उर्वशी

(देहरादून) अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि भारत की मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने से वह बेहद खुश हैं। उर्वशी ने कहा कि विश्व सुंदरी बनना हर युवती का ख्वाब होता है। उन्होंने भी मिस यूनिवर्स के लिए कोशिश की थी, लेकिन वह एक कदम से रह गई थी। खैर, वह नहीं तो मानुषी ही सही। आखिर किसी...

सीवर लाइन के मेनहोल पर डाल दी पेयजल लाइन

सैकड़ों करोड़ रुपये़ के बजट के एडीबी का सीवर व पेयजल लाइन प्रोजेक्ट कछुआ चाल से चल रहा है। इतना ही नहीं तय मानकों व कार्य की गुणवत्ता को भी ताक पर रखा जा रहा है। इसका परिणाम है कि कहीं नई डाली गई सीवर लाइन के चैम्बर अभी से टूटने शुरू हो गए हैं, तो कहीं बिना कनेक्शन...

3.5 क्षमता के प्लांट पर मात्र 0.5 एमएलडी सीवरेज

(टिहरी)  केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्रति सरकारी एजेंसी किस कदर लापरवाही बरत रही है, इसका प्रमाण ऋषिकेश के तपोवन (टिहरी जिला) में देखने को मिल रहा है। पेयजल निगम ने यहां 15.85 करोड़ रुपये खर्च कर यहां 3.5 एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तो खड़ा कर दिया, लेकिन ट्रीटमेंट के लिए यहां सिर्फ 0.5 एमएलडी...

मैड संस्था ने रिस्पना नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग दी डिफ्फेरेंस (मैड) ने रविवार को राजपुर में रिस्पना नदी पर ट्रैकिंग की और आस पास के इलाके में एक सफाई अभियान चलाया। देहरादून की नदियों के पुनर्जीवन के लिए मैड सदस्यों ने राजपुर में रिस्पना नदी पर ट्रैकिंग के साथ साथ आस पास के इलाके में एक सफाई...

बरेली से झंडा लेकर 130 जायरीनों का जत्था पहुंचा पिरान कलियर

साबिर पाक के सालाना उर्स में हर साल की तरह इस साल भी बरेली शरीफ से झंडा रविवार को पिरान कलियर शरीफ पहुंचा। झंडा लेकर पहुंचे 130 जायरीनो के जत्थे का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। शाम के समय सज्जाद नशीं की सरपरस्ती में दरगाह साबिर पाक के बुलन्द दरवाजे पर झंडा कुशाई (झंडा फेरना) उर्स की...

डीएफओ तक मामला पहुंचने के बाद कराई गई जांच में सामने आई कारगुजारी

(देहरादून) ऋषिकेश में हवा से गिरे अमलतास के पेड़ की वन कर्मियों ने किसी को हवा नहीं लगने दी और खुद ही उसे खुर्द-बुर्द कर ठिकाने लगा दिया। इस मामले की शिकायत जब प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) देहरादून तक पहुंची तो अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच कराई गई। जांच में वन बीट अधिकारी मनसाराम गौड़ को इस...