Page 1457

31 मार्च तक यूपीसीएल का हर घर रोशन करने का लक्ष्य

(देहरादून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर तक बिजली पहुंचाने की सौभाग्य योजना को लेकर उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने कसरत शुरू कर दी है। 31 मार्च, 2019 तक हर घर में रोशनी का लक्ष्य है। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत हर...

देर रात्रि पनियाला में दबिश के दौरान पुलिस को मिली सफलता

(रुड़की) देर रात्रि गंगनहर पुलिस ने पनियाला गांव मे दबिश के दौरान एक वर्ष पूर्व 16 अक्टूबर 2016 को गांव के ही राव अब्बास, राव दिलशाद, राव समशाद, नोशाद पर बंदूक और हथियारों से हमला कर आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के आरोप को धर दबोचा। पुलिस कप्तान हरिद्वार के आदेश पर जांच बहादराबाद थाने में...

प्रदूषण का खतरा: मसूरी में चलेंगे ई रिक्शा

दिल्ली और अन.सी.आर के इलाके में फैले प्रदूषण और गंदी हवाओं ने मसूरी प्रशासन को हरकत में ला दिया है। इसके चलते आरटीओ ने मसूरी में ई-रिकशा का ट्रायल रन किया। ये ट्रायल रन मॉल रोड से कंपनी गार्डन से कैमल बैक रोड पर शनिवार को किया गया। आरटीओ विभाग के सुधांशु गर्ग का कहना है कि, "हमने मसूरी में...

जोशीमठ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भव्य स्वागत

(गोपेश्वर),रविवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का जोशीमठ पहुंचने पर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। उनके सम्मान में उन्हें शाल भी ओढ़ाई। इस अवसर पर पैनखंडा संघर्ष समिति के लोगों ने भी पूर्व सीएम का स्वागत किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पैनखंडा क्षेत्र को...

फूलों की घाटी पर वन विभाग की निगाहें चौकस

फूलों
(गोपेश्वर),विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए अगले सीजन तक के लिए बंद कर दी गई थी, ताकि शीतकाल में कोई वन तस्कर या अन्य अवैध कार्य करने वाला फूलों की घाटी में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वन कर्मियों की गश्त घाटी में बढ़ा दी गई है। यहां...

पुलिस ने किया स्कूली बच्चों को जागरूक

रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पुलिस ने एसएसपी डा. सदानंद दाते के निर्देश पर एसएचओ एमपी सिंह के नेतृत्व में स्कूलों में नशे के खिलाफ और यातायात के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के प्रति सचेत किया और कहा कि नशा इंसान की सेहत को तो बिगाड़ ही देता है...

पुत्र और बहु पर गालीगलौज कर मारपीट करने का आरोप 

रुद्रपुर, ठेली लगाकर गुजर बसर कर रही एक महिला को उसके पुत्र से ही जान का खतरा बना हुआ है। महिला का आरोप है कि उसका पुत्र और बहु उसके साथ गालीगलौज कर अक्सर मारपीट करते हैं। वार्ड संख्या नौ स्थित रम्पुरा निवासी सरस्वती पत्नी सोहनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसने अपने पुत्रों का विवाह धूमधाम...

पुलिस लाइन में दंगाइयों ने धावा बोल दिया

रुद्रपुर, रविवार को पुलिस लाइन में दंगाइयों ने धावा बोल दिया। दंगाइयों से निपटने के लिए एसपी सिटी ने तीन थानों की फोर्स बुलाई, मगर पुलिस फोर्स देर से पहुंची, जिससे स्थिति विस्फोटक हो गई। पुलिस को आंसू गैस, पानी का छिड़काव करना पड़ा। फिर भी दंगाई नियंत्रण में नहीं आए तो लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस लाइन में...

शासन के निर्देश पर 16 करोड़ के घोटाले की जांच कर रही एसआईटी

रुद्रपुर, 16 करोड़ रुपये के टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच के लिए एसआईटी की टीमें यूपी और बिहार को रवाना होंगी। यह टीमें वहां स्टाक का सत्यापन करेंगी। एसपी सिटी व एसआईटी के प्रभारी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज घोटाले की जांच अंतिम चरण में है। एसपी सिटी श्री पिंचा ने बताया कि टीडीसी गेहूं बीज...

दून में कविताओं और लेखों के बीच स्पीकआउट ने किया ओपन माइक सेशन

रविवार को 'स्पीकआउट' ने देहरादून में अपना पहला माईक सेशन और बुक लॉंच कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम देहरादून के क्राॅस बार, जाखन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को स्पीकआउट के ओनर और पब्लिशर जिया कुरैशी ने लीड किया। कार्यक्रम में ओपन माइक...