कानूनी जंग में डीपी की हार, सरेंडर
पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह कानूनी दांव पेंच में अपनी पहली लड़ाई हार गए। अंतत: उन्हें एसएसपी दफ्तर में आत्म समर्पण करना पड़ा,एनएच 74 मुआवजा घोटाले के आरोपी निलंबित पीसीएस अफसर डीपी सिंह ने गुरुवार को ढाई बजे फिल्मी अंदाज में एसएसपी दफ्तर पर आत्म समर्पण किया। वह अपने साथ अधिवक्ताओं को लेकर आए थे।
पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की पुलिस...
उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए 1300 करोड़ स्वीकृत
देहरादून। केन्द्र सरकार की आर्थिक मामलों की स्क्रीनिंग कमेटी ने उत्तराखंड से जुड़ी दो परियोजनाओं एकीकृत बागवानी विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों के विकास पर आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए 1300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने...
सड़क की बदहाली से बढ़ रही घटनाएं
सुगम और मंगलमय सफर की कामना को लेकर सड़कों पर उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र रावत सरकार सूबाई सियासत की कमान संभालने के बाद करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी आए-दिन बदहाल सड़के किसी न किसी को निवाला बना रही हैं।
उल्लेखनीय है कि समूचा उत्तराखंड सड़क हादसों से जूझ रहा है। हादसों की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी,...
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला छात्र का शव
नैनीताल- शहर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हल्द्वानी रोड स्थित हमुमानगढ़ी पार्क में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैग से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान अनिल सिंह बिष्ट (22) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी...
श्रमिक की मौत के बाद हंगमा
खटीमा- फाइबर फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक की मशीन से गिरकर मौत हो गई। श्रमिक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
राजीव नगर निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (45) फाइबर फैक्ट्री में टाइजन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। गत शाम शिफ्ट के दौरान राजीव...
शूटिंग के दौरान कंगना हुई घायल
कृष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मणिकर्णिकाः क्वीन आफ झांसी’ में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री कंगना रनावत एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। चोट लगने के बाद उन्हें जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय हो कि कंगना रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर बन रही फिल्म में जो भी स्टंट...
असफलता को आशीर्वाद समझता रहा हूं- सुभाष घई
गोवा में चल रहे ‘48वें अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में फिल्म जगत के शो मैन कहे जाने वाले फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि मेरे 45 साल के फिल्मी सफर में मेरी असफलता भी मेरी पूंजी रही है। असफलता को आशीर्वाद की तरह लेना चाहिए। वो आपको एक नई उर्जा प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया...
आसानी से भू-उपयोग बताएगा सिटीजन पोर्टल
देहरादून। अब जमीन का भू-उपयोग जानने के लिए एमडीडीए या आर्किटेक्ट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आमजन के सामने भू-उपयोग को लेकर पेश आ रही समस्या के निराकरण के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सिटीजन पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है।
बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण कार्यालय में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते...
काली नदी में कूदा व्यापारी, लापता
पिथौरागढ़, सीमावर्ती इलाके झूलाघाट में रेस्टोरेंट चलाने वाले एक व्यापारी ने काली नदी में छलांग लगा दी। व्यापारी का अभी तक पता नहीं लगा है। व्यापारी के नदी में कूदने की प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यापारी तलाश में जुट गई है। झूलाघाट बाजार में चाउमीन और मोमो का रेस्टोरेंट चलाने वाले कैलाश सिंह बिष्ट...
और भी घोटाले में शामिल कर सकते हैं समर्पण
रुद्रपुर, एनएच 74 मुआवजा घोटाले में आरोपी बनाए गए डाटा एंट्री आपरेटर व राजस्व अहलमद अब एसआईटी के संपर्क में आ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि वह कभी भी एसआईटी के समक्ष समर्पण कर सकते हैं। इसके अलावा दो किसानों की भी एसआईटी गिरफ्तारी कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि एनएच 74 मुआवजा घोटाले में आरोपी बनाए गए...


























































