Page 1423

शादियों के सीजन के बावजूद बाजारों में सन्नाटा

बाजार
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी मे जाड़े के मौसम के आगाज के बाद से बाजार भी पूरी तरह से ठंडा हो रखा है। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मे जबरदस्त मंदी की मार चल रही है। शादियों के सीजन के बावजूद बाजारों मे सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजार में लोगों की आवाजाही पहले की तरह ही है लेकिन वे दुकानों का रुख...

डीएवी पीजी कॉलेज में स्थापित होगा ई-लर्निंग केंद्र

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग केंद्र की स्थापना की जाएगी। केंद्र स्थापित होने से न सिर्फ छात्रों बल्कि शिक्षकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा महाविद्यालय में शिक्षण की नवीन तकनीकों को भी अपनाया जाएगा। केंद्र स्थापना को लेकर शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के...

शिलाजीत पत्थर और चरस के साथ दो गिरफ्तार

गोपेश्वर। अवैघ कार्यों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को गोपेश्वर थाना पुलिस व निर्भीक पुलिस यूनिट ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो कुन्तल 13 किलो कच्चा शिलाजीत पत्थर व एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ दो लगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट...

गंगोत्री नेशनल पार्क में दिखी दुर्लभ प्रजाति की लिंक्स जीव

उत्तरकाशी। पिछले दिनों गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजात‌ि के लिंक्स जीव को देखा गया है। जंगली बिल्ली परिवार के इस जीव की तस्वीरों को वन विभाग तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा नेलांग घाटी में लगाए गए कैमरों में कैद किया गया है। विशेषज्ञों की माने तो यह यह दुर्लभ प्रजाति का जीव है जिसे पहली बार उत्तराखंड में...

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोंकणा सेन का आज जन्मदिन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का आज जन्मदिन है। वह आज 38 साल की हो गई हैं। तीन दिसम्बर 1979 को जन्मी कोंकणा सेन शर्मा फिल्म निर्माता औऱ अभिनेत्री अपर्णा सेन का बेटी हैं। कोंकणा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘इंदिरा’ से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसके बाद व्यसक...

संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र प्रेमनगर में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर रात चौकी प्रभारी झाझरा जोनल चेकिंग के लिए बालाजी मंदिर से अडवाणी पुल की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क किनारे नाली में एक...

दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगों के हितों एवं उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं तथा सार्वजनिक उद्यमों निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों में दिव्यांगों के लिए निर्धारित 03 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 04 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने...

कानून व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी बिजली चोरी में उत्तराखंड का स्थान 7वां, वन-वन्यजीव तस्करी में दसवां

(देहरादून) कुल अपराध में भले ही उत्तराखंड देश के सबसे शांत टॉप पांच राज्य में शुमार हो, लेकिन कई गंभीर अपराधों के मामले में राज्य की स्थिति पर अधिक संतोषजनक नहीं हैं। इसकी वजह यह है कि बलात्कार, हत्या, डकैती, लूट जैसे अपराधों में देश के 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में हम टॉप 20 राज्यों में जरूर...

बिजली कार्मिकों के आंदोलन से बदहाल व्यवस्थाएं

हड़ताल
(देहरादून) बिजली कार्मिकों के आंदोलन का असर आपूर्ति पर पड़ने लगा है। शुक्रवार और शनिवार को उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, आंदोलन के तहत बिजली कार्मिक शाम पांच से सुबह दस बजे तक विभागीय मोबाइल नंबर को बंद रखते हैं। शुक्रवार शाम को मोहनपुर में ट्रक ने एक बिजली पोल में टक्कर मार दी। इससे क्षेत्र...

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विकासनगर, हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन परिजनों के अनुसार अपने दोस्त की मौत से आहत होकर युवक ने यह जानलेवा कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार नितिन 25 पुत्र कुलदीप कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर में शुक्रवार देर रात घर के अंदर फांसी का...