बिजली दरों में वृद्धि का संशोधित प्रस्ताव दाखिल
देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने यूईआरसी के समक्ष बिजली दरों में वृद्धि का संशोधित प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इसमें दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तीन फीसद बढ़ सकता है। यूपीसीएल ने 191 करोड़ रुपये टैरिफ के प्रस्ताव में जोड़े हैं। वर्तमान में तीनों निगमों व स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के प्रस्ताव के अनुसार, बिजली दरों में...
31 दिसम्बर को दून में होगा धमाल,हो जाएं तैयार
देहरादून। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल मनाने की परंपरा हमारे जीवन में रम गई है। भले ही हमें हिंदी नववर्ष याद रहे न रहे, लेकिन इसका हम सभी को दीपावाली और होली की तरह बेसब्री से इंतजार रहता है। और हो भी क्यों ना, क्योंकि इसमें अनलिमिटेड मस्ती जो होती है। हर कोई जाते हुए साल की सभी...
ट्रेकिंग दल का सदस्य मिला सकुशल
गोपेश्वर। दिल्ली से आया 20 सदस्यीय एक दल विकास खंड देवाल के लोहाजंग-ब्रहमताल से आगे ट्रेकिंग पर गया था। गुरुवार की रात्रि सभी सदस्य कैंप स्थल पहुंच गए, लेकिन अमन अग्रवाल नहीं लौटा। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने उसकी खोज में सर्च शुरू किया। आखिरकार शुक्रवार को रंतगांव थराली के पास युवक सकुशल मिल गया।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार,...
कहां दिखाई भाजपा नेता के बेटे ने दबंगयी
काशीपुर। भाजपा नेता के बेटे के सर पर सत्ता का इतना सुरुर था कि वो ये भी भूल गया कि कानून सभी के लिए एक जैसा होता है, मगर भाजपा नेता का बेटा अपने पिता के दम पर इस कदर उछल पडा कि दारोगा के गिरेबां तक पहुंच गया, जिसके बाद फिर पुलिस और भाजाप नेता के बेटे के...
नहीं थम रही राजाजी नेशनल पार्क में रह रहे वन गुजरों और वन कर्मियों की लड़ाई
राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज में रह रहे वन गुर्जरों और वन कर्मियों के बीच नोकझोंक रुकने का नाम नहीं ले रही है। सामाजिक संस्था विजन ने राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज में बसे वन गुर्जरों के घर तोड़ने, महिलाओं से गाली गलोज और अभद्र व्यवहार करने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की घोर...
शिक्षण संस्थानों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा मंत्री से मिली एसोसिएशन
देहरादून। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स स्टूडेंट्स राइट की अगुवाई में दून के विभिन्न संगठनों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात की। निजी शिक्षण संस्थाओं द्वारा अभिभावकों व छात्रों के आर्थिक व मानसिक उत्पीडऩ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। शिक्षा मंत्री द्वारा उठाए गए कदमों का पुरजोर समर्थन करते हुए इन्हें नाकाफी बताया। अभिभावकों और छात्रों का शोषण...
बिल वसूली के लिए मुनादी करेगा जल संस्थान
देहरादून। तकरीबन 26 करोड़ का पानी का बकाया की वसूली के लिए जल संस्थान मुनादी शुरु करने जा रहा है। इसके लिए पानी के बिल के बकाएदारों को सरकार की ओर से सरचार्ज में छूट देने के चलते जल संस्था ने पानी के बिल का बकाया वसूलने के लिए एक जनवरी से जगह-जगह कैंप लगाने का फैसला लिया है।...
राज्य में 2022 तक सभी बेघरों का आवास : सीएस
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022 तक सभी बेघरों को आवास मुहैया कराया जाएगा। स्व स्थान पर किफायती आवास, भागीदारी में किफायती आवास और लाभार्थी आधारित आवास के जरिये आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को राज्य स्तरीय स्वीकृत एवं मॉनिटरिंग समिति की अध्यक्षता की। निर्देश दिए कि इस...
ऊर्जा निगम को लग सकती है यूईआरसी की फटकार
देहरादून। ऊर्जा निगम ने लंबित कनेक्शन की रिपोर्ट देने के लिए यूईआरसी से हफ्तेभर का वक्त मांगा था। लेकिन अभी तक भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े मामलों की दो जनवरी को सुनवाई है, इसमें यूईआरसी कड़ी फटकार लगा सकता है। साथ ही यूपीसीएल उच्चाधिकारियों पर व्यक्तिगत जुर्माना आरोपित करने का कड़ा फैसला भी लिया...
पेट्रोल पंप व फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग
चकराता। जौनसार क्षेत्र में पेट्रोल पंप व फायर स्टेशन न होने से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप व फायर स्टेशन स्थापित करने की मागं को लेकर गुरुवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजा। उन्होंने पत्र के माध्यम से डीएम से कहा कि जौनसार बावर में दोनों सुविधाएं होना...


























































