चोरी के समान से भरा वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार
रुड़की। बढ़ते अपराधों के चलते भगवानपुर पुलिस भी काफी चौकन्नी नज़र आ रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के समान से भरे हुए एक वाहन को जब्त किया है। साथ ही ड्राइवर सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया...
शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस का छापा, महिला तस्कर फरार
हरिद्वार। ज्वालापुर थाना पुलिस ने राजीव नगर बस्ती में अवैध शराब बेचने वाली महिला तस्कर के घर छापा मारा लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही महिला तस्कर फरार हो गई। छापे मारी के दौरान पुलिस को महिला के घर से दो पेटी शराब मिली। पुलिस ने तस्कर रीना के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी...
मैराथन दौड़ तथा हैमर थ्रो में उत्तराखण्ड पुलिस का स्वर्ण पदक पर कब्जा
स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2017 के मैराथन इवेन्ट में लाल सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होने 2 घण्टे 22 मिनट 59 सेकन्ड में रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के राधे कुमार (2घण्टे 25 मिनट 21 सेकन्ड) द्वितीय व सीआरपीएफ के विकास कुमार (2घण्टे 25 मिनट...
रामनगर में आपसी संघर्ष में हाथी की मौत
(रामनगर)हाथियों के आपसी संघर्ष में एक और हाथी की जान चली गयी। मामला कार्बेट रेंज के कालागढ़ क्षेत्र का है जहां नदी किनारे एक टस्कर हाथी मृत रुप में मिला। टस्कर की मौत की वजह अधिकारी आपसी संघर्ष बता रहे हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद हाथी के शव को दफना दिया गया।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र के...
बालिका अभिप्रेरणा कार्यक्रम के तहत पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक
गोपेश्वर। चमोली पुलिस आजकल विद्यालयों में जाकर बालिका अभिप्रेरणा शिविरों का आयोजन कर रही है। जिसके माध्यम से कानूनी जानकारी के साथ ही बालिकाओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तनों के बारे में भी जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रही है।
बालिका अभिप्रेरणा अभियान के तहत थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा शनिवार को राइका बैरागना व ग्वाड देवलधार में शिविर...
कहीं प्रघुम्न काण्ड ना दोहराया जाए
रुद्रपुर। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की तर्ज पर शहर के एक स्कूल में भी एक सहपाठी ने दूसरे छात्र की गला घोंटकर हत्या का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी सहपाठी ने इससे पूर्व भी छात्र के गुप्तांगों पर भी हमला किया था।
बता दें कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र (निकट मछली मार्केट) स्थित नेताजी...
नए साल के जश्न पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद,पर्यटकों पर रखी जाएगी पैनी नजर
देहरादून। नए साल के जश्न को नशे के साथ मनाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी दशा में उपद्रवियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शहर में जगह-जगह पर पुलिस एल्कोमीटर के साथ चैकिंग अभी से शुरू कर दी है। ऐसे में किसी भी तरह की दुखद घटना ना हो इसके लिए...
बिना डिग्री के चला रहा मेडिकल स्टोर, सीएमओ से शिकायत
विकासनगर। शेरपुर गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक बिना डिग्री के दवाएं बेच रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएमओ से करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक युवाओं को बिना पर्चें के नशीले दवाएं भी दे रहा है। जिससे युवाओं का भविष्य चौपट...
न्यू ईयर के जश्न को तैयार ऋषिकेश-कौड़ियला ईको टूरिज्म जोन
ऋषिकेश। शीतलहर के रोमांच और उत्तराखंड के दिलकश नजारों के बीच बड़ी संख्या मे पर्यटक ऋषिकेश में न्यू ईयर का जश्न मनाएंगे। सात समुन्दर पार से आए विदेशियों ने इसके लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली है।
ऋषिकेश-कौडियाला ईको टूरिज्म जोन स्थित तमाम होटल नए साल के जश्न के लिए तैयार हैं। होटलों के साथ रिसोर्ट के स्तर...
66वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का सीएम ने किया समापन
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महारणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज में आज 66 वें ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन किया। इस दौरान मुख्यमन्त्री ने देश भर से आये सभी पुलिस टीमों के मार्चपास्ट की सालामी ली।
अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन सचिव व अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार द्वारा प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते...


























































