उक्रांद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को पत्र सौंपते हुए विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए गैरसैंण के जीआईसी मैदान के उपयोग की अनुमति मांगी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उक्रांद ने 1992 में उत्तराखंड राज्य के जनमानस की भावनाओं के अनुरूप गैरसैंण चंद्र नगर...
जनसुनवाई : स्वच्छता, पेयजल व अतिक्रमण से जुड़े मामले दर्ज
देहरादून। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने जिले के विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए आवेदन में अधिकतर कूड़ा उठान, शहर में स्वच्छता, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमीन से जुड़े विवाद, पेयजल, विद्युत, छोटे-छोटे निर्माण कार्य से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से अधिकांश...
हावड़ा-दून सहित आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
देहरादून। राजधानी देहरादून आने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें अपने तय समय से घंटों विलंब पहुंचीं।
सोमवार को वाराणसी से प्रतिदिन चलने वाली जनता एक्सप्रेस अपने तय समय से एक घंटे की देरी से पहुंची, जबकि हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-दून एक्सप्रेस 4:30 घंटे...
साधु की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड गैरसैंण के सिलंगी गांव के पास सोमवार को नदी किनारे झाड़ियों में एक साधु का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की निशानदेही पर गांव के एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार सोमवार को सिलंगी के लोगों ने सूचना दी कि गांव के पास...
स्टोर रूम से संचालित हो रही आपातकालीन सेवाएं
विकासनगर। जौनसार-बावर, पछवादून, टिहरी, उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले आदि के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी विकासनगर में आपातकालीन सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं।
सीएचसी में आकस्मिक उपचार देने के लिए आपातकालीन कक्ष ही उपलब्ध नहीं है। एक शैय्या की क्षमता वाले स्टोर रूम में अस्पताल प्रबंधन द्वारा आपातकालीन सेवा संचालित की जा...
जर्जर बसों से यात्रियों को हो रही परेशानी
ऋषिकेश। राज्य परिवहन निगम की अधिकांश पुरानी व खटारा हो चुकी बसों को डेंट-पेंट व मरम्मत कराकर यात्रियों की सेवा में लगाया गया है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। परिवहन विभाग के ऋषिकेश डिपो में बसों के बेड़े में खस्ताहाल बसें यात्रियों के लिए दुखदायी साबित हो रही हैं। इसमें खुद विभाग की बसों सहित अनुबंधित बसें...
अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के लिये सैंपल
सितारगंज। नगर में विभिन्न दुकानों में छापेमारी अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गए। इस दौरान नगर में चली इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। एसडीएम विनोद कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने सोमवार को लोगों की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर ब्रांडेड कम्पनी के आटा के सैंपल भरे। इस दौरान बाजार की...
बलूनी ने दिग्गज़ों की मौजूदगी में भरा राज्यसभा के लिए नामांकन
भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, पार्टी विधायक के साथ-साथ काफी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। आज दोपहर करीब बारह बजे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी मुख्यमंत्री के साथ नामांकन पत्र लेने विधानसभा पहुंचे थे।
भाजपा...
“मार्गदर्शक मंडल” का खतरा मंडराने लगा है उत्तराखंड के दिग्गजों पर
उत्तराखंड ने अपने जन्म के साथ ही राजनीति के कई उतार चढ़ाव देखे हैं। 18 साल के इस युवा प्रदेश में गुटबाजी हमेशा से ही हावी रही है चाहे कांग्रेस हो चाहे भाजपा यही कारण रहा है कि राज्य में विकास की धारा हमेशा से ही बाधित रही है। मोदी की केंद्र में सत्ता संभालते ही अचानक ही उत्तराखंड...
स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने निकाले गंगा से मृत जीव
हरिद्वार। स्पर्श गंगा टीम की विभिन्न टीमों ने साप्ताहिक रूप से गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। स्पर्श गंगा टीम लगातार हरिद्वार एवं आस पास के गंगा घाटों एवं तटों पर मैले कुचेले पदार्थो एवं मृत जीव, प्लास्टिक, पाॅलीथीन पन्नियां निकालकर एकत्र कर नगर निगम के कर्मचारियों को इसकी सूचना देती चली आ रही है।
रविवार को इसी क्रम में...


























































