ऋषिकेश का नगर निगम बना अखाड़ा 

    0
    820
    fight in nagar nigam rishikesh

    ऋषिकेश । नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष दीप शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव के बीच हुई तीखी झड़प ओर गालीगलौज।
    नगर क्षेत्र में लगे बायो-टॉयलेट में पानी की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश के नगर आयुक्त का घेराव किया इस दौरान जनता व नगर आयुक्त के मध्य विवाद प्रारम्भ हो गया इसी बीच बचाओ को आये नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा की भिड़ंत नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव के साथ हो गयी और गाली गलौच तक जा पहुँची किसी तरह जनता ने विवाद को शांत कराया पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त को जनता की समस्या सुननी चाहिए जनता की बात को नगर आयुक्त द्वारा दबाया जा रहा था जिस कारण वह नगर आयुक्त से वार्ता करने गए थे, लेकिन नगर आयुक्त द्वारा उन्हें अपमानित कर विवाद पैदा किया। दूसरी ओर नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वह जनता की समस्या पर अस्वासन दे चुके थे जिसका निदान एक सप्ताह में होना था लेकिन पालिकाध्यक्ष के मौके पर पहुचने पर विवाद और गरमा गया।

    यहां देखें विडियोः