केदारनाथ धाम में बनेगा लॉकर रूम
केदारनाथ धाम में यात्रियों के समान को रखने के लिए लॉकर रूम बनाने की दिशा में शीघ्र पहल होगी । मंदिर समिति लगातार गर्भगृह के वीडियो वायरल होने के कारण सुरक्षा के लिए इस तरह का निर्णय ले रही है।
केदारनाथ यात्रा में कमी आने पर बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से गर्भगृह के दर्शन भी शुरू करवाए गए हैं,...
निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उर्फ उमेश शर्मा को जवाब देने के निर्देश
हाई कोर्ट ने हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उर्फ उमेश शर्मा के चुनाव को चुनौती देनी वाली याचिका पर सुनवाई के बाद विधायक उमेश शर्मा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि नियत है।
न्यायमूर्ति शरद कुमार...
केदारनाथ मंदिर में दर्शन के समय में हुआ बदलाव
मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही तीर्थयात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने अहम निर्णय लिया है। मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। साथ ही आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शनों का समय चार घंटे कम कर दिया है।
समिति ने बताया कि इससे...
कार अलकनंदा नदी में गिरी, दो की मौत
बदरीनाथ हाइवे पर हनुमान चट्टी के पास रडांग बैंड पर एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस कार में दो महिला और एक पुरुष सवार थे। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह जानकारी एसडीआरएफ पांडुकेश्वर के आरक्षी मंगल सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ को मंगलवार सुबह चौकी लामबगड़ से इस...
भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है: कारन माहरा
कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष क ने कहा कि उदयपुर की घटना और अन्य घटनाएं इस बात की प्रतीक हैं कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की वोटों के ध्रुवीकरण की ये राजनीति देश और लोकतंत्र को...
5 से 8 तक मौसम विभाग का ऑरेंज व येलो अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश
नैनीताल जनपद सहित उत्तराखंड के कुछ स्थानों में 5 और 6 जुलाई तक बारिश को लेकर ‘आरेन्ज अलर्ट’ और 7 , 8 जुलाई के लिए पीले रंग का अलर्ट जारी किया गया है।
जनपद के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि इस दौरान अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं...
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख 38 हजार 287 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। हालांकि मानसून के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मानसून के कारण अधिकांश हेली कंपनियों ने सेवा बंद कर दी...
अब उत्तराखण्ड में अमेरिकन स्कूटर सिगवे से गश्त की तैयारी, दो खरीदे
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस निरन्तर स्मार्ट पुलिसिंग के लिए हर रोज नए तरीके खोज रही है। डीजीपी ने आज अमेरिकन स्कूटर सिगवे पुलिस को समर्पित किया जिन्हे मुंबई से खरीदा गया है। अभी दो वाहन उपलब्ध हैं। एक गाड़ी कीमत दो लाख रुपये है।
डीजीपी ने बताया कि यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है,...
दून में बारिश से मौसम सुहाना, यलो अलर्ट जारी
देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत राहत मिल गई है। बारिश से हुए जलभराव से कई इलाकों में लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सतर्क किया गया है।
शनिवार दोपहर देहरादून...
कांवड़ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 17 जगहों पर स्थापित होगी मेडिकल पोस्ट
14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस दौरान बारिश में सांप और कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर सांप और कुत्ते के काटने से घायल मरीजों के उपचार पर ज्यादा जोर रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष...


























































