प्रधानमंत्री ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर दिये अपने शुभकामना संदेश में कहा, “गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को शुभकामनायें। हमारे खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और इन खेलों में उनके...
भारत ने साउथ ईस्ट एशिया महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप का खिताब जीता
भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 5 वीं साउथ ईस्ट एशियन महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
इस प्रतियोगिता में पांच देशों ने हिस्सा लिया था। भारतीय टीम ने बांग्लादेशी टीम को अंतिम मैच में 27-10 से हराया। इस चैंपियनशिप में भारत की टीम ने चार मैचों में लगातार जीत दर्ज...
मिसालः पलायन रोकने के लिए बच्चों ने बढ़ाए हाथ
(पौड़ी) उत्तराखंड राज्य जहां पलयान की मार से परेशान हैं वहीं कुछ लोग पलायन को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।पौड़ी और अल्मोड़ा राज्य के दो ऐसे ज़िले हैं जहां सबसे ज्यादा पलयान हुआ है।बीते दिसंबर में सूने पड़े गांवों को बसाने के लिेये विदेशियों ने अपने हाथ आगे बढ़ाएं थे। इंटनेशनल राउंड स्काव्यर क्मयूनिटी नाम की संस्था...
पांच अप्रैल को प्रस्तावित बेरोजगारों की आक्रोश रैली पर प्रशासन ने लगाया ब्रेक
देहरादून। बेरोजगारों ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। यह आरोप लगाया कि पांच अप्रैल को प्रस्तावित उनकी आक्रोश रैली के लिए प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। प्रदेश के बेरोजगार युवा लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
बुधवार...
डोमगांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क: जोशी
देहरादून, बरसों से सड़क का इंतजार कर रहे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के डोमगांव की जनता को सौगात मिलने जा रहा है। दरअसल, यह सड़क प्रकरण कई विभागों की आपत्तियों के कारण पिछले कुछ वर्षो से लम्बित चल रहा था।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ग्रामीणों की सड़क जैसी गम्भीर समस्या के समाधान को लेकर उनके बीच पहुॅचे। उन्होनें बताया कि...
वोडाफोन के नेटवर्क से बिग बी ने कहा, 4जी है लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फोन के नेटवर्क से परेशान होकर ट्विट कर कहा कि ओए वोडाफोन, कहने को तो 4जी है लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा है जी।
दरअसल अमिताभ बच्चन नेटवर्क खराब होने की वजह से मैसेज नहीं भेज पा रहे थे जिससे परेशान होकर उन्होंने ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मोबाइल कैरियर, प्लीज जाग...
मुख्यमंत्री ने की कोसी नदी के पुनरूद्धार कार्यक्रम की समीक्षा
(अल्मोड़ा) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सर्किट हाउस, अल्मोड़ा में कोसी नदी के पुनरूद्धार के संबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोसी नदी के पुनरूद्धार में आम जन की सहभागिता हो, इस बात का हमे विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य स्तर पर एक अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी जो कोसी...
पर्यटन पुलिस की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू
(देहरादून) उत्तरखंड की चारधाम यात्र के मद्देनजर पर्यटन विभाग के साथ ही पर्यटन पुलिस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत बुधवार से देहरादून पुलिस लाइन में पांच दिवसी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का शुभारम्भ पुलिस महानिदेशक अनिल के. रतूड़ी ने किया। कार्यशाला में विभिन्न जनपदों के 122 कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया...
एसएसपी ने आशारोड़ी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
(देहरादून) एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमान ने थाना क्लेमनटाउन क्षेत्रान्तर्गत चेकपोस्ट आशारोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन चेकिंग, यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
एसएसपी ने थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन को निर्देशित किया कि रात्रि बारह बजे से सुबह छह बजे तक शहर से बाहर जाने वाले व शहर में आने वाले वाहनों को वीसीडीएस एप...
एयरफोर्स के अफसर पहुंचे केदारनाथ, एमआई-17 की जांच की
(देहरादून/रुद्रप्रयाग) एयरफोर्स के अफसरों की पांच सदस्यीय टीम बुधवार को सेना के तीन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) से केदारनाथ पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने वीआईपी हेलीपैड से 60 मीटर पहले क्रैश हुए हेलीकॉप्टर की पूरी स्थिति को देखा।
टीम के अफसरों ने पायलट के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से भी बात की। यहां मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। एयरफोर्स...


























































