डोमगांव तक जल्द पहुंचेगी सड़क: जोशी

0
696

देहरादून, बरसों से सड़क का इंतजार कर रहे मसूरी विधानसभा क्षेत्र के डोमगांव की जनता को सौगात मिलने जा रहा है। दरअसल, यह सड़क प्रकरण कई विभागों की आपत्तियों के कारण पिछले कुछ वर्षो से लम्बित चल रहा था।

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ग्रामीणों की सड़क जैसी गम्भीर समस्या के समाधान को लेकर उनके बीच पहुॅचे। उन्होनें बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज विभाग के अर्न्तग 140 ग्रामीण सड़क निर्माण योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद से अब वित्तीय स्वीकृति मिलने की राह आसान हुयी है। कहा कि डोमगांव जानी वाली सड़क के लिए 162.97 लाख की धनराशि जल्द ही जारी की जा रही है। विधायक जोशी ने ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष की सफलता को बताया। उन्होनें कहा कि भाजपा की सरकारें चाहे राज्य में हो या केन्द्र में, उनके द्वारा विकास को प्राथमिकता दी जाती है। पर्यटन के माध्यम को सुसज्जित करने के लिए देहरादून से मसूरी के लिए रोपवे निर्माण किया जा रहा है।

विधायक जोशी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को स्वजल के माध्यम से हल किया जाऐगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, जंगली जानवर एवं अन्य समस्याओं से भी विधायक जोशी को अवगत कराया। ग्रामीणों एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी का धन्यवाद प्रकट किया और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी आभार प्रकट किया है।