उत्तरकाशी के बुग्याल में कोहरा लगने पर रास्ता भटके 16 पर्यटक
(उत्तरकाशी) चांइशिल बुग्याल(पहाड़ में घास के मैदान) क्षेत्र में शासन की अनुमति लेकर ट्रेकिंग को गया 16 पर्यटकों का दल मंगलवार की दोपहर के बारिश, बर्फबारी और कोहरे के बीच रास्ता भटक गया। इसकी सूचना जब प्रशासन को मिली तो आपदा प्रबंधन और प्रशासन अलर्ट हो गया तथा रेस्क्यू टीम पुरोला से रवाना की। वहीं देर शाम को बुग्याली...
दून, हरिद्वार और चंपावत के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आबकारी डाॅ रणबीर सिंह ने मंगलवार को देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय, हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी प्रशान्त कुमार व चम्पावत के जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र लाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए हैं।
डाॅ रणबीर सिंह ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि यह निलम्बन आदेश अप्रैल में मदिरा...
मिस कॉल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का अभियान जारी
हरिद्वार। स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों द्वारा जगजीतपुर के अलावा पायलट बाबा गंगा घाट स्पर्श गंगा कार्यालय घाट के अलावा प्रदेश भर में कई स्थानों पर गंगा से सटे तटों पर सफाई अभियान चलाया। बड़ी संख्या में स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने मोहित सिंह की अगुवाई में जगजीतपुर ग्राम में स्वच्छता अभियान को चलाते हुए जनचेतना फैलाईं।
स्पर्श गंगा...
कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कि कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता के हित में निर्णय लेने में असफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम...
तेज आंधी के साथ बारिश शुरू, पहाड़ी इलाके में हल्का हिमपात
गोपेश्वर। मंगलवार को अचानक मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक लौट आई है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात भी शुरू हो गया।
मंगलवार दोपहर तक मौसम सुहावना था लेकिन अचानक दोपहर बाद तेज आंधी चलने लगी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।...
आरक्षण के विरोध में बुलाया गया भारत बंद रहा बेअसर
देहरादून। उत्तराखंड में आरक्षण के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। राज्यभर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की हुई है और अब तक किसी बड़ी घटना की ख़बर नहीं है।
सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम से भारत बंद की अफवाह का असर सूबे में कहीं दिखाई दिया, कहीं नहीं दिखा। देहरादून जिला प्रशासन...
गोपेश्वर पहुंचा अखिल भारतीय रिले साइकिलिंग दल
गोपेश्वर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय रिले साइकिलिंग दल मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। 12 सदस्यीय दल में एक महिला सदस्य भी शामिल है।
मंगलवार को यह साइकिलिंग दल गोपेश्वर में ही विश्राम करेगा। दल के टीम लीडर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सचिव एसके तोमर ने बताया कि 30 मार्च...
आपदा में बचाव के उपकरणों का हुआ प्रदर्शन
गोपेश्वर। आपदा के दौरान प्रभावितों तक शीघ्र राहत एवं बचाव कार्यो को पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली ने सोमवार को रोप लांचर गन, हाड्रोलिक कटर एवं काम्बीटूल आदि आधुनिक उपकरणों का स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में परीक्षण किया गया।
आपदा प्रबंधन के दौरान बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने आधुनिक उपकरणो की खरीद की है। जिसका सोमवार...
स्वाइन फ्लू से डेढ़ माह में दूसरी मौत,पढ़ें बचाव के तरीके
देहरादून। दून के लक्खीबाग क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। डेढ़ माह के भीतर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पहले थराली विधायक मगनलाल शाह की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार मृतका के पड़ोस में रहने वाली एक और महिला में भी...
चमोली जिले की पुलिस ने उगाया केसर
गोपेश्वर। यदि कुछ कर गुजरने का मन हो तो बंजर भूमि में भी हरियाली लाई जा सकती है। ऐसी ही एक नजीर उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर में पुलिसकर्मियों ने पेश की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगाई जाने वाली सुगंधित और जायकेदार केसर को गोपेश्वर जैसे शहर में उगा डाला है।
पुलिस लाइन के निकट पांच माह पहले...

























































