कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

0
652

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य में ​बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ​कि कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता के हित में निर्णय लेने में असफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता नही माफियाओं को लाभ पहंचाया जा रहा है। यह सरकार आबकारी नीति और खनन सहित कानून व्यवस्था के नाम पर जमकर लूट मचा रखी है।
प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को जीरो टॉलरेंस के बजाय ‘अंडर टेबल’ सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि सरकार खुद को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कहती घुम रही है लेकिन इसका असर कही दिख नहीं रहा है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। खुले आम बैंक-पेट्रोल पम्प लूटे जा रहे हैं। आबकारी नीति माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए बार-बार बदली जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से सरकार माफिया को फायदा देने के लिए लगातार नियम बदलती ही जा रही है। यही हाल खनन नीति का भी है। मेडिकल फीस मामले में सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों को फीस तय करने का अधिकार दे दिया। एक बार भी नहीं सोचा कि आम छात्रों का क्या होगा। बाद में दबाव में फीस तो वापस कराई पर अब तक पूर्व में विधानसभा में पारित विधेयक को समाप्त करने के लिए अब तक अध्यादेश तक नही लाया गया। हर फैसला रोल बैक किया जा रहा है। यह भी संवैधानिक संकट की स्थिति से कम नहीं।