तूफान की चेतावनी के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे दून के सभी स्कूल
(देहरादून)। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तूफान की चेतावनी के बाद देहरादून प्रशासन ने भी एहतियात बरतते हुए स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इसे लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने शिक्षा विभाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश घोषित...
संजय दत्त ने शुरू की ‘टोरबाज’ की शूटिंग
नई दिल्ली, बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त ने अपनी अगली फिल्म ‘टोरबाज’ की शूटिंग किर्गिस्तान में शुरू कर दी है।
संजय दत्त ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी पोशाक से मैच करती एक स्कार्फ पहन रखा है। पुरस्कार विजेता निर्देशक गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित, राहुल मित्रा द्वारा निर्मित एवं राजू...
पहाड़ी व्यंजन बनाने का बेरोजगारों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
ऋषिकेश। चीफ एसोसिएशन ऑफ गढ़वाल द्वारा आगामी 20 मई को उत्तराखंड में राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश में मशहूर सेफों द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को गढ़वाली व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके लिए दून मास्टर सेफ के लिए ऑडिशन भी होगा।
यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुडियाल ने यहां पत्रकार वार्ता में देते...
चौपाल लगाकर शिक्षा मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
गदरपुर। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुमचैया में शनिवार रात्रि प्रवास किया। प्रवास के दौरान चैपाल लगाकर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। पाण्डेय ने प्रवास के दौरान रात्रि में दलित परिवार में भोजन ग्रहण करने के साथ ही रात्रि विश्राम भी किया।
उन्होंने कहा...
वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डीलः व्यवसायी नाराज, कहा- सरकार रोके करार
(नई दिल्ली) वॉलमार्ट -फ्लिपकार्ट डील को लेकर भारत के व्यवसायियों ने विरोध शुरू कर दिया है। वे कह रहे हैं कि कि वॉलमार्ट ऑनलाइन मार्केट के जरिए देश के ऑफलाइन बाजार में उतरेगी, जिससे छोटे रिटेलर्स का धंधा चौपट हो जाएगा। वे सरकार से इसे रोकने के लिए गुहार भी लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ई-कॉमर्स...
FTII के पांच दिवसीय फिल्म एप्रीसिऐशन कोर्स का देहरादून में आयोजन
देहरादून, फिल्म साक्षरता फैलाने और सिनेमा की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के अपने मिशन को ध्यान में रखते हुए, फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे, ने देहरादून उत्तराखंड में 5 दिवसीय फिल्म एप्रशियेशन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है।
यह कोर्स देहरादून के सूचना विभाग, डायरेक्टरेट ऑफ इंर्फामेशन एंड पब्लिक रिलेशन के ऑफिस, लाडपुर, रिंगरोड में...
भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी से देवभूमि शर्मशार: प्रीतम सिंह
(देहरादून)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भर में भाजपा विधायकों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी एवं मारपीट की घटना को एक सोची समझी षडयंत्र बताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिनिधि राज्य में कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर देवभूमि शर्मशार कर रहे है।
प्रीतम सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि...
कार्बेट में मिला बाघ का सड़ा गला शव, वन विभाग में हड़कंप
(कालागढ़/पौड़ी)। कॉर्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के कक्ष संख्या 6 में बाघ का सड़ा गला शव मिलने से वन विभाग मे हड़कंप मचा। कालागढ़ ब्लाक के कक्ष संख्या छह का मामला। अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हुए।
रामगंगा बांध को जाने वाले मार्ग के निकट वन विभाग के गश्ती दलो को बाघ का सड़ा गला शव मिला। जिसकी सूचना...
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उत्तराखंड की इस बेटी ने मारी बाज़ी
हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड के लिए अच्छी खबरें आई। उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले की जूही भट्ट को 'सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म' 'Veil Done' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया।
30 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को नई दिल्ली में निज्जामुद्दीन बस्ती के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में दस दिनों में शूट किया गया है।...
भारतीय फिल्म ‘बाहुबली-2’ ने चीन में सलमान आमिर का रिकार्ड तोड़ा
नई दिल्ली, भारतीय फिल्म बाहुबली-2 आज चीन के 7000 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले प्री-बुकिंग टिकट का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने प्री-बुकिंग से 250,000 डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने...


























































