नाव में बैठकर रावत सरकार ने लिये ये फ़ैसले
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को नई टिहरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को उत्तराखण्ड में रोजगार सृजन के बड़े माध्यम के रूप में देख रही है। टिहरी झील में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का एक बड़ा मकसद यही था कि टिहरी झील सहित उत्तराखण्ड के तमाम पर्यटन स्थलों को दुनिया के...
सीएम के सुरक्षा अधिकारी क्यों होंगे साइकिल पर सवार?
(देहरादून) आने वाले दिनों में अगर आपको मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी साइकिल पर दिखें तो हैरान न हों। जी नहीं ये सीएम की सुरक्षा में कोई फेरबदल नही है बल्कि पर्यावरण बचाने के लिये की गी पहल का नतीजा है। दरअसल मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजय बिश्नोई ने देहरादून शहर में बढ़ते प्रदूषण और यातायात की...
सीएम ने टिहरी फेस्टिवल की तैयारियों का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को टिहरी की कोटी कालोनी में पहुँच कर टिहरी लेक फेस्टिवल की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग में प्रतिभाग करने टिहरी पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी लेक फेस्टिवल का राष्ट्रीय स्तर के साथ ही विदेशी पर्यटकों के मध्य भी प्रचार किया जाय। टिहरी को इंटरनेशनल स्तर का...
टर्नर रोड पर कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बीते रात करीब 2:10 बजे सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमेंट टाउन पुलिस को सूचना मिली कि टर्नर रोड C15 के पास एक गारमेंट शोरूम में आग लग गई है और धुआं आ रहा है। इसकी सूचना मिलने पर क्लेमेंट टाउन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को मौके पर बुलाया गया। बिजली विभाग से संपर्क...
नाव पर कैबिनेट-नाव पे उत्तराखंड सरकार
देहरादून, त्रिवेंद्र रावत सरकार पूर्व सरकारों से थोड़ा अलग हटकर नए प्रयास करने पर लगी है पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है कि टिहरी झील में मरीना बोट पर कैबिनेट बैठक की मीटिंग आज शुरू होगी जिससे उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाने के लिए नई शुरुआत की जा रही है पर्यटन को बढ़ावा देने...
कोर्ट: अब राज्य में पुलिसकर्मी करेंगे 8 घंटे की ड्यूटी!!
नैनीताल हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए राज्य सरकार को पुलिसकर्मियों को नियमित तौर पर 8 घंटे से अधिक ड्यूटी ना लेने के आदेश पारित किया है। साथ ही साल में 45 दिन की अतिरिक्त सैलरी देने को कहा है।
हरिद्वार निवासी अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि राज्य में पुलिसकर्मी रोज 10 से...
ओएनजीसी विभागों को गुपचुप तरीके से दिल्ली शिफ्ट करना साजिश: बिष्ट
(देहरादून) इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून से ओएनजीसी के महत्वपूर्ण विभाग दिल्ली शिफ्ट करने के विरोध में मंगलवार को ओएनजीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नही किया गाया तो बाध्य होकर आंदोलन का राह पकड़ना...
चारधाम यात्रा मार्ग के कई स्थानों पर नहीं है डीजल-पेट्रोल
गोपेश्वर। यात्रा सिर पर है और बदरीनाथ यात्रा मार्ग के पडाव पीपलकोटी का पैट्रोल पंप सूना पडा है। यात्री पैट्रोल, डीजल भराने आ रहे है, लेकिन पैट्रोल, डीजल अभी उपलब्ध नहीं है। उधर गोपेश्वर मुख्यालय में पैट्रोल पंप के सुधारीकरण का कार्य हो रहा है यहां पर भी पैट्रोल, डीजल भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...
बदरी-केदार यात्रा से चोपता-मंडल मार्ग हुआ गुलजार
(गोपेश्वर) बदरीनाथ-केदारनाथ आने वाले यात्री सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग से ही यात्रा नहीं कर रहे है बल्कि केदारनाथ के दर्शन के बाद कुंड, उखीमठ, चोपता, मंडल,गोपेश्वर से होते हुए बदरीनाथ की यात्रा के लिए जा रहे है और बदरीनाथ के दर्शन के बाद इस मार्ग से यात्री केदारनाथ भी जा रहे है। लगभग 40 किमी का यह यात्रा मार्ग बुग्याल...
थराली विधानसभा उप चुनाव का प्रचार तेज
गोपेश्वर। थराली विधान सभा उप चुनाव के मतदान की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, उम्मीदवार और दल तथा समर्थक मतदाताओं के दरवाजे से लेकर देवी देवताओं के मंदिरों तक शिश नवाने पहुंच रहे है।
ग्रामीण बाहुल्य वाले इस विधान सभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही तय माना जा रहा है। उम्मीदवार, समर्थक और...


























































