शिखर फॉल में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

0
1625

देहरादून। राजपुर स्थित शिखर फॉल में बुधवार को नहाने गये एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक मर्चेंट नेवी में जॉब करता था। मृतक की पहचान संजय सिंह चौहान (21) पुत्र श्रीराम चौहान निवासी मद्रासी कॉलोनी त्यागी रोड, थाना कोतवाली नगर, देहरादून के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मर्चेंट नेवी में जॉब करता था। अपने दोस्तों के साथ राजपुर स्थित शिखर फॉल में नहाने गया था। जहां वह नहाते समय अचानक डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले आये लेकिन वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।