Page 1151

25 से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा,तैयारी पूरी

(ऋषिकेश) उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और अब बारी है पांचवें धाम के रूप में विख्यात हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की जो कि 25 मई से खुलने जा रहे हैं जिसको लेकर ऋषिकेश में श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मैनेजमेंट कमेटी के ट्रस्टी और अल्पसंख्यक आयोग...

84 के हुए रस्किन “रस्टी” बॉंड, शहर ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

(मसूरी) कई सालों से 19 मई मसूरी के लिये बेहद खास रहता है और आज भी कुछ ऐसा ही रहा।ये दिन होता है मशहूर लेखक रस्किन बाॅंड का जन्मदिन औऱ इस साल बॉंड 84 साल के हो गये और अपने जन्मदिन की खुशियां उन्होने अपने घर और शहर के लोगों के साथ मनाई।19 मई को मसूरी में हर कोई...

उत्तराखंड में डॉक्टर बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

देहरादून , उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से कई लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है। वर्तमान में अजीत डोभाल एक ऐसा नाम है जिससे सफलता के कई मुकाम तय किए है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी। कुमाऊं विवि का 14 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को डीएसबी परिसर के...

डबल इंजन की सरकार मे भी महत्वपूर्ण योजनाएं अधर मे लटकी

ऋषिकेश। डबल इंजन की सरकार मे अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं जहां कछुआ गति से चल रही हैं, वहीं कुछ योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी उनका लाभ प्रदेश की आवाम में नही मिल पा रहा है। छिद्दरवाला फ्लाईओवर को देख इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर हरिद्वार को देहरादून से जोड़ने वाले हाइवे...

पुलिस शिकंजे में लुटेरी दुल्हन, नकली बाप और रिश्तेदार

रुड़की। रुड़की कलियर पुलिस ने एक महिला को उसके साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला अब तक 11 लोगों से शादी करके उन्हें लूट चुकी है। रुड़की सिविल लाइनी में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया 6 मई को अशोक कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी ग्राम धनौरी ने कलियर थाने में तहरीर देकर...

मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी व बदमाश घायल

तमंचे के बल पर बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को कनखल पुलिस व एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी व एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में उपचार...

626 शराब की दुकानों से राजस्व का लक्ष्य 1642.00 करोड़

हरिद्वार
देहरादून। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि आबकारी विभागान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 626 मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन से प्राप्त राजस्व का लक्ष्य 1642.00 करोड़ रुपये निर्धारित है। वर्तमान तक 513 मदिरा की दुकानों का व्यवस्थापन टैण्डर के माध्यम से हो गया है, जिससे 1593.28 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। यह...

रिस्पना पुनर्जीवीकरण अभियान सहभागी बनें लोगः सीएम

देहरादून। मिशन ऋषिपर्णा मात्र सरकारी आयोजन नही, बल्कि एक महा जनअभियान है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को महानगर भाजपा कार्यालय परेड ग्राउण्ड से देहरादूनवासियो और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि 19 मई शनिवार को आरम्भ होने वाले रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण को चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा’ में अधिक से अधिक संख्या...

साइबर अपराधियों ने पत्रकार को कॉल के जरिये दिया कार जीतने का दिया झांसा

आपके पास अगर किसी अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन आए और वह आपको इनाम जीतने की सूचना दे तो सावधान रहिये। यह कॉल लॉटरी के बहाने या कोई लुभवाना आफॅर देकर एटीएम नम्बर, आधार कार्ड का नम्बर आदि पूछ कर आपकी गाढ़ी कमाई साफ कर सकता है। देश के तमाम शहरो मे इस तरह की शिकायतें सामने आ रही...

हादसा: पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के लिये काल बना डंपर, 11 की मौत

उत्‍तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर के पास स्थित प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं को एक डंपर ने रौंद दिया।इस हादसे में मौके पर ग्यारह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 19 अन्‍य घायलों को टनकपुर के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा इसी बात...