वॉक फॉर योग में शामिल होंगे अधिकारी, मंत्री व सीएम
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि मंत्रिमण्डल के सदस्य वॉक फॉर योग में शामिल होंगे। 16 जून 2018 को सभी मंत्रीगण शाम 4 बजे सचिवालय में एकत्रित होंगे। 4.30 बजे गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क...
आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला
ऋषिकेश, रायवाला क्षेत्र के राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में गुलदार का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। तीन साल के अन्दर ही राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में 19 लोगों को गुलदार अबतक निवाला बना चुका है। रायवाला, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी और हरिपुरकलां में गुलदार की दशहत और आतंक तीन सालों से थमने का नाम नही ले...
नौ साल में 1534 लोगों की जान ले चुका हरिद्वार राजमार्ग
हरिद्वार। सात साल बीत जाने के बाद भी धर्मनगरी में हाईवे के फोरलेन निर्माण का काम अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहीं फोरलेन हाईवे के काम की वजह से सड़कों पर कई जगह गड्ढे हो गये हैं, जो अब मौत का सबब बन गये हैं, इस हाईवे के चैड़ीकरण...
ईद पर एसएसपी ने दिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
हरिद्वार, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहाकि ईद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता है। सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षत्रों का भ्रमण कर किसी भी प्रकार के विवाद को शीघ्र सुलझाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में सम्भ्रान्त नागरिकों एवं...
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को आईआईएफए करेगा सम्मानित
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को हिन्दी फिल्म जगत में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईआईएफए) सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें 29 जून को बैंकाक में आयोजित आईआईएफए अवार्ड के 19 वें संस्करण में दिया जाएगा।
अनुपम खेर ने कहा कि 'मुझे हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनने पर गर्व है, जिसने मुझे हमेशा प्यार और सम्मान...
सीएम एप पर शिकायत के बाद मिली मदद
देहरादून, जनपद नैनीताल के निवासी लीला राम ने अस्पताल में उपचार व दवाओं के बिल क्लेम के तौर पर कर्मचारी राज्य बीमा कार्यालय रुद्रपुर को अक्टूबर 2017 में जमा किए गए थे। प्राइवेट कम्पनी के कर्मचारी लीला ने बताया कि क्लेम की धनराशी प्राप्त न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले...
टेस्ट मैच के पहले सत्र में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बने धवन
बेंगलुरु, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। धवन ने इस मैच में शानदार 107 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ वह टेस्ट मैच के पहले सत्र में शतक पूरा करने वाले भारत के पहले व विश्व के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके...
आसमान में धूल का गुबार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द
चंडीगढ़, आसमान में धूल का गुबार होने का असर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी दिखा। विजिबिलिटी कम होने के कारण कई उड़ानें रद्द हुईं और लैंड होने वाली कई फ्लाइट्स के रूट्स में भी बदलाव किया गया।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 30 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट होती हैं। जेट एयरवेज की दिल्ली से चंडीगढ़ की उड़ान और इंडिगो की चंडीगढ़ से...
टैक्सी यूनियनों के हड़ताल पर जाने से आम जन परेशान
अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से टैक्सी यूनियनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से आम जन के साथ ही चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी एवं मैक्स वाहनों पर गति नियंत्रण यंत्र लगाए जाने के विरोध में गुरुवार से कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के टैक्सी संचालकों ने हड़ताल शुरू...
आखिरकार संजीवनी बूटी के गांव द्रोणागिरी में पहुंची बिजली
गोपेश्वर। जिस गांव द्रोणागिरी से हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाये थे, उस संजीवनी बूटी के गांव द्रोणागिरी में बिजली पहुंच गई है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली आने पर प्रसन्नता जतायी है। हालांकि अभी 15-20 परिवारों को ही विद्युत कनेक्शन दिए गये है। जो बाद में बढाये जायेंगे।
द्रोणागिरी गांव समुद्र तल से लगभग साढे...


























































