अमेरिका में न्यूयार्क, शिकागो सहित तमाम बड़े शहरों में होगा भारत रोड-शो

0
963

नई दिल्ली, 18 से 22 जून के दौरान न्यूयार्क, शिकागो, ह्यूस्टन समेत अमेरिका के बड़े नगरों में अतुल्य भारत रोड-शो आयोजित किए जाएंगे। अतुल्य भारत रोड-शो के अंतर्गत भारतीय प्रतिनिधि मंडल बिजनेस-टू-बिजनेस परिचर्चा, प्रस्तुति और प्रेस से वार्ता करेगा।

पर्यटन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोन्स 18 से 22 जून के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले अतुल्य भारत रोड-शो में भाग लेंगे। पर्यटन मंत्री मुख्य वक्ता होंगे और पर्यटन मंत्रालय के सचिव सुमन बिल्ला अतुल्य भारत विषय पर प्रस्तुति देंगे। इसका उद्देश्य भारत को एक आवश्यक गंतव्य देश के रूप में पेश करना है। रोड शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस शिकागो में 22 जून को फेडरेशन ऑफ मलयाली एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (एफओएमएए) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

भारत में विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) की सूची में अमेरिका शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं। अप्रैल 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर था। कुल एफटीए में अमेरिका की हिस्सेदारी 11.21 प्रतिशत थी।