चमोली की महिलाएं भी करना चाहती थी पीएम से बात, नही मिल पाया समय
(गोपेश्वर)। चमोली जिले की महिलाएं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ग्रामीण आजीविका व ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका उत्पाद पर अपनी बातें रखना चाहतीं थीं। पर समय नहीं मिल पाया, अलबत्ता उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना।
ग्रामीण परिवेश में आजीविका को बढावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वरोजगार परियोजना...
वृक्ष जीवन का आधार है : बहुगुणा
ऋषिकेश,लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा आवास विकास कॉलोनी के गायत्री पार्क में पर्यावरण की दृष्टि से पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। गुरुवार की सुबह लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान 64 पौधे लगाए गए, जिसमें फलदार एवं कई प्रकार के फूलों एवं जड़ी बूटियों के पौधे लगाए गए।
क्लब द्वारा रोपे गए पौधों की देखरेख के...
चमोली में दस ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बाधित
गोपेश्वर, चमोली जिले में गुरूवार की सुबह तक हुई वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की 10 सडकें बाधित है। जिन्हें खोलने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को दिए है। इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने दी है। जिसके चलते जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन समेत अन्यविभागों को अलर्ट रहने के निर्देश...
अब भगवान सब के लिए, हाईकोर्ट ने खत्म करी जाति की बंदिशें
देहरादून, ईश्वर सबका है उस पर हर जाति धर्म के बंदे का समान अधिकार है, फिर उच्च और निम्न वर्ग की तलवार क्यों ईश्वर की आराधना में बाधक बन रही थी? नैनीताल हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए सभी वर्गों के लिए भगवान की पूजा और मंदिरों में प्रवेश की अनुमति पर जाति और धर्म की दीवार को...
नीलकंठ दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी एक महिला की मौत
ऋषिकेश, नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए जा रही कार घट्टू घाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक महिला की मौत मौके पर ही हो गयी, अन्य घायलों को एम्स में भर्ती किया गया।
थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे देहरादून के पटेल नगर से चली एक इंडिगो कार संख्या यू.ए.07...
अस्पताल पर मरा बच्चा देने का आरोप, कब्र से भी गायब हुआ शव
देहरादून, देहरादून के एक अस्पताल पर बच्ची बदलकर मरा हुआ बच्चा देने का आरोप लगा है। परिजनों ने राजधानी के वैश्य नर्सिंग होम पर आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची किसी और को देकर उन्हें मरा हुआ बच्चा दे दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना डालनवाल क्षेत्र निवासी गौरव आहूजा ने थाना डालनवाला में गुरुवार...
शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर नाराज दिखे शिक्षा मंत्री
(देहरादून)। गवर्नर्स अवॉर्ड में पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे गुरुवार को कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी उनकी बातों में झलकी। अपना संबोधन शुरू करते ही उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं कि बहुत कुछ कहा जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को 'मैं नहीं ,हम' का सबक...
त्रिवेंद्र की घोषणा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषियों को फांसी के लिए बनेगा कानून
मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान किए जाने की पैरवी की। इस संबंध में उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जानकारी दी। हालांकि, कानून में संशोधन का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। इसलिए राज्य सरकार जल्द विधानसभा में विधेयक...
मिसाल: चमोली के डीएम और एसपी ने हटाई वाहनों से नेम प्लेट
गोपेश्वर, हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपने वाहनों से नेम प्लेट हटा दिए है। पुलिस उपाधीक्षकों ने भी अपने वाहनों से नेम प्लेट हटा दिए है। अब पुलिस के जिन वाहनों पर पुलिस लिखा होगा उसे भी मिटाया जाएगा।
वाहनों पर नेम प्लेट न लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान...
गंगा के लिये अनशन: हालत बिगड़ने पर सदानंद ऋषिकेश एम्स में भर्ती
ऋषिकेश, हाईकोर्ट के आदेश पर गंगा बचाओ तथा हरिद्बार में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध आमरण अनशन कर रहे सदानंद केसी अग्रवाल की हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिये भर्ती करवा दिया है।
सदानंद पिछले काफी समय से हरिद्वार स्थित मातृसदन मे जिला प्रशासन के खिलाफ हरिद्वार क्षेत्र में हो रहे नदियों में...


























































