Page 1078

डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त करना अब संस्थानों के लिए टेढ़ी खीर

देहरादून। संस्थानों को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्ज प्राप्त करने के लिए अब कम से कम 30 स्क्वॉयर मीटर जतीन प्रति छात्र देनी होगी। इतना ही नहीं संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ रैंकिंग फ्रेमवर्क यानि एनआईआरएफ की रैंकिंग में देश के टॉप 200 संस्थानों में जगह नहीं बना पाता है तो भी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा संस्थानों...

तीस साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। वर्ष 1988 सहारनपुर जिले के हरिद्वार दौलतपुर गांव में हुई एक निर्मम हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने ऋषिकेश से 30 वर्ष के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार वर्ष 1988 दौलतपुर ज्वालापुर हरिद्वार में एक व्यक्ति की दो सगे भाइयों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद...

विकास कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त: मुख्यमंत्री

कैबिनेट
(देहरादून) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री नैनीताल मदन कौशिक, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, विधायक नैनीताल संजीव आर्य, विधायक भीमताल गोविन्द सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं नवीन चन्द्र दुम्का,...

फोन कर छात्रा को परेशान करने वाले दो युवक गिरफ्तार

देहरादून, एक छात्रा के फोन पर देर रात अलग-अलग नंबरों से फोन करना दो युवको को भारी पड़ गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी युवक फरार है। इस संबध में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने मंगलवार को क्लेमेंटटाउन थाने पर तहरीर दी थी। छात्रा का आरोप...

नौ दरोगा इधर से उधर

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती ने गुरुवार को उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए है। जिनमें नौ दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर से थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक गिरीश नेगी, चौकी प्रभारी सेलाकुई थाना सहसपुर से चौकी प्रभारी बाजार, थाना पटेलनगर उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, थाना कैंट से चौकी...

चम्बा-उत्तरकाशी मोटरमार्ग के बस दुर्घटना में 16 घायल, 14 मृतक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चम्बा-उत्तरकाशी मोटरमार्ग के किरगनी के पास  बस दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है । मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य करने व घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

प्रवेश प्रक्रिया का विरोध कर रहे छात्रों ने महाविद्यालय में जड़ा ताला

ऋषिकेश,  राजकीय ऑटोनोमस महाविद्यालय में प्रारंभ छात्र-छात्राओं के प्रवेश को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई ऑनलाइन प्रक्रिया का महाविद्यालय छात्र संघ ने विरोध करते हुए बुधवार को महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। महाविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की है लेकिन महाविद्यालय का छात्र संघ प्रवेश की नई प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। छात्र संघ...

साहब! आप किधर हैं, हाथी इधर है

ऋषिकेश,  श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ में मंगलवार की रात जंगली हाथी और वन कर्मियों के बीच खूब आंख मिचौली का खेल चला। पिछले एक महीने से खदरी में रम चुके जंगली हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम खादर के खेतों में मंगलवार रात नौ बजे से ही मुस्तैद थी। लेकिन इस...

आर.ए.एफ. रेंज 3 के कार्यालय को प्रदेश में यथावत बनाये रखे: सी एम

मुख्यमंत्री रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से आर.ए.एफ. रेंज 3 के कार्यालय को प्रदेश में यथावत बनाये रखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि सैनिक/अर्द्वसैनिक बाहुल्य प्रदेश की जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में आर.ए.एफ.रेंज 3 का...

सभी रेलवे स्टेशनों पर होगा वाई-फाई, गूगल के साथ हुआ करार

नई दिल्ली,  रेल मंत्रालय ने हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर सभी स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने यह कदम सरकार की डिजिटल इंडिया विजन को लेकर उठाया है। रेलयात्रियों को ये सुविधा देने के लिए रेलवे के खर्च में बढ़ोतरी ना हो, इसके लिए गूगल की सहयोगी कंपनी से सरकार ने करार...