आधा किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

0
518
भाजपा

हरिद्वार, नारकोटिक्स सेल का प्रभार संभालते ही उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधा किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा मादक पदार्थो की ब्रिकी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार करने के लिये क्षेत्र में मुखबिरों की सक्रिता बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रभारी का चार्ज संभालते ही क्षेत्रों में मादक पर्दाथों की रोकथाम के लिये कार्य करना शुरू कर दिया। इसी के चलते नगर कोतवाली क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित कश्यप पुत्र विनोद कुमार मकान नंबर 107 निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार बताया।

नारकोटिक्स सेल प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि, “मादक पदार्थो को सप्लाई करने वालों पर शिंकजा कसा जा रहा है। क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों को पकड़ने के लिये आम जनता कोई भी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे सकती है।” बताते चले कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने वाली है। इस कांवड़ यात्रा में भारी मात्रा में मादक पदार्थो की खेप हरिद्वार पहुंचती है। इस खेप को पकड़ना हरिद्वार पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।