Page 1019

सीसीटीवी कैमरे की नजर में सितारगंज जेल

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में स्थित सितारगंज जेल की अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही जेल में जैमर भी लगाया जाएगा। इस मामले में डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए है। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जेल व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कैंप कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्थओं...

भारत बंद का उत्तराखंड में मिलाजुला असर

देहरादून। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से भारत बंद के आह्वान पर गरुवार सुबह 11 बजे तक उत्तराखंड में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। राजधानी देहरादून में अधिकतर दुकानें व बाजार रोज की तरह खुले है। चमोली जिले में भारत बंद का मिलाजुला असर है। कुछ दुकानें खुली हैं तो कुछ...

बुल्गारिया में ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर रणबीर और आलिया से मिले राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली, बॉलीवुड के रॉक स्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बुल्गारिया के सोफिया स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच तीन दिवासीय यूरोपीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर पहुंच कर दोनों कलाकारों से मुलाकात की। साथ ही फिल्म के बारे में भी बातचीत...

पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर लगी रोक वन विभाग ने हटाई

देहरादून, हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने पर्वतारोहण एवं उच्च हिमालई क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर रोक लगा दी थी, मामले से जुड़े लोगों का विरोध लगातार जारी रहा, पर्यटन व्यवसाइयों की मांग पर मुख्यमंत्री के दखल के बाद प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक जारी रखकर अन्य गतिविधियां जैसे पर्वतारोहण और ट्रेकिंग...

रामनगर से गैरसैंण जा रही बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत; 18 घायल

धुमाकोट
रामनगर, नैनीताल: रामनगर से गैरसैंण जा रही गढ़वाल मोटर यूनियन (जीएमओयू) की बस भतरौजखान से दो किमी आगे खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने के लिए धारचूला से हेलीकॉप्‍टर ने उड़ान भरी है। घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है।...

मसूरी के होटल में मिला युवक और युवती का शव

मसूरी, थाना कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि कुलड़ी के होटल शिवा पैलेस के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है अौर होटल कर्मी काफी देर से कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन कमरे में रुके व्यक्ती कोई जवाब नहीं दर रहे है। सूचना पर थाना मसूरी से प्रभारी निरीक्षक मसूरी मय पुलिस बल के...

शशि थरूर की किताब ‘व्हाई आई एम हिन्दू’ पर शीतल तलवार बनाएंगी वेब सीरीज

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के नेता व लोकसभा सांसद शशि थरूर की चर्चित किताब 'व्हाई आई एम हिन्दू' पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार शीतल विनोद तलवार ने वेब सीरीज बनाने के लिए एडाप्ट किया है। यह जानकारी शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है। इस वेब सीरीज का बुधवार को प्रोमो भी रिलीज किया गया...

टेनिस : अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सेरेना

नई दिल्ली, साल के चौथे ग्रैंड स्लैम में स्टार अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की करोलिना प्लास्कोवा को 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धीमी शुरुआत की और धीरे-धीरे आठवीं वरीयता प्राप्त प्लास्कोवा को सीधे सेटों में करीब एक घंटे और...

दो उम्मीदवारों का अपहरण पूर्व अध्यक्ष समेत कई पर मुकदमा

भाजपा
हरिद्वार,  गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवारों का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित कई छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को ​स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। कनखल थाना प्रभारी ओम कांत भूषण ने बताया...

सुप्रीम कोर्ट ने 55 मिनट के फैसले में रचा इतिहास, धारा 377 को किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। चीफ़ जस्टिस की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने एकमत से ये फ़ैसला सुनाया है। करीब 55 मिनट में सुनाए इस फ़ैसले में धारा 377 को रद्द कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को अतार्किक और मनमानी...