उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, एसओपी बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य...
केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी 7 लोगों की मौत
केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के ऊपरी तरफ गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 23 माह की बालिका सहित 7 लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को बरामद किया।
रविवार सुबह 5.21 बजे...
राजाजी टाइगर रिजर्व आज से पर्यटकों के लिए बंद
हाथियों का घर और बाघों का अभयारण्य कहे जाने वाले राजाजी टाइगर रिजर्व को आज से पर्यटको के लिए बंद कर दिया जाएगा। हर वर्ष पंद्रह नवम्बर को पार्क सैलानियों के लिए खोला जाता है। सात माह गतिमान रहने के बाद पंद्रह जून के दिन इसे बंद किया जाता है।
राजाजी पार्क के निदेशक कोको रोसे के अनुसार आज देर...
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में फाटा और सिरसी के बीच बड़ासू में शनिवार को दोपहर हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इसमें खराबी आ गई ,जिससे इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में 5 यात्री और पायलट सवार थे। पायलट को हल्की...
उत्तराखंड : मंत्रिमंडल में ई-वाहनों पर टैक्स छूट, बदरीनाथ सुंदरीकरण समेत 12 प्रस्तावों पर मुहर
धामी मंत्रिमंडल में बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट, बदरीनाथ धाम में सुंदरीकरण, वर्दी वाली सेवाओं के लिए एक ही भर्ती परीक्षा करवाने, पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता नियमावली, पर्यटन योजनाओं और पेंशन जैसे कुल 12 महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। देहरादून की सीएनजी व बीएस-6 सिटी बसों को 50% या अधिकतम 15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी। विक्रम...
कैबिनेट में उत्तराखंड की पहली योग और मेगा इंडस्ट्रियल नीति सहित 11 प्रस्ताव मंजूर
उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड की पहली योग नीति, उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली, उत्तराखंड मेगा इण्डस्ट्रियल एवं इन्वेस्टमेंट की नई नीति, उत्तराखण्ड विष (कब्जा और विक्रय) नियमावली को मंजूरी दी गई। इसके अलावा राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की नई व्यवस्था, उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति 2024 में किये गये...
उत्तराखंड की तीन हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में उत्तराखंड की राधा भट्ट को सामाजिक कार्य, ह्यूग गैंट्ज़र और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत) को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से अलंकृत राधा भट्ट व ह्यूग गैंट्ज़रकाे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य...
उत्तराखंड के केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस सेवा में आई खराबी, पायलट ने कराई आपात लैंडिंग
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंची संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा की शनिवार को पायलट
को आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। गनीमत रही पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली एम्बुलेंस में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम सवार थी। सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है। पीआरओ संदीप कुमार...
गौमुख ग्लेशियर बना पर्यटकों का पसंदीदा स्थल
उत्तरकाशी जिले में स्थित गौमुख ट्रैक खुलने के बाद लगातार यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब तक एक हजार से अधिक ट्रैकर्स, पर्वतारोही ओर पर्यटक गंगोत्री ग्लेशियर का दर्शन कर चुके हैं।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्क प्रशासन उत्साहित नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भोजबासा में भी ट्रॉली का संचालन शुरू कर दिया...
खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बीच विवाद में दर्ज हुए मुकदमे
खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच शुक्रवार को हुए विवाद के मामले में विधायक और पूर्व विधायक समेत दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज लंढौरा के समीप एक बार फिर से खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव...