राज्यपाल एवं मख्यमंत्री ने ‘ईद-उल-जुहा’ की दी बधाई

0
403
देहरादून, प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को ‘ईद-उल-जुहा’(बकरीद) की बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि, “‘ईद-उल-जुहा’ त्याग, बलिदान और ईश्वर के प्रति समर्पण का त्योहार है। यह मानव कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। ‘ईद-उल-जुहा’ का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएगा।”
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, “यह त्योहार हमारी संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने के साथ ही एकता और अखण्डता को मजबूत करेगा। समाज में भाईचारे एवं सौहार्द के इस त्योहार को आपसी सद्भाव से मनाने की जनता से अपील की है। त्याग, बलिदान एवं समर्पण का यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि लायेगा।”