उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा में बरतेगी सख्ती, होगा वेरिफिकेशन

0
188

उत्तराखंड सरकार चार धाम यात्रा को लेकर चौकस है। इस बार साधु-संतों ने हिन्दुओं के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म संस्कृति को बचाए रखने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में माहौल खराब करने वाले को सरकार इजाजत नहीं देगी। ऐसे व्यक्ति ना आने पाए जिनकी वजह से प्रदेश की स्थिति खराब हो।

मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि हमारा प्रदेश शांत प्रदेश है धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां पर अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों, धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा फसाद करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे मामलों की सख्ती से जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि जिन लोगों के ठीक से वेरिफिकेशन नहीं हुए हैं, उनका वेरिफिकेशन करेंगे। इस प्रकार के व्यक्ति को उत्तराखंड नहीं आने दी जाएगी, जिनकी वजह से यहां के कानून व्यवस्था बिगड़े।