प्रभारी और अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद

0
347
कांग्रेस

कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राजेन्द बाडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग और हर धर्म का सम्मान किया है।

अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव,विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही पार्टी जुड़े लोगों की चिंता करती है। राजेन्द्र बाडी सांसद सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।