कुछ अलग करने के जज्बे से बनी दुनिया की सबसे छोटी पेंसील

0
833

हल्द्वानी, कुछ अलग कर गुजरने का जज्बा और बुलंद हौसलों से आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय ने एक और कारनामा कर दिखाया है। उपाध्याय की विश्व की सबसे छोटी हस्त-निर्मित पेंसिल को असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। जबकि इससे पहले भी उपाध्याय ने कुछ हटकर किया है तो उनको काफी ख्याती भी मिली है।

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में बतौर आर्टिस्ट कार्यरत 45 वर्षीय प्रकाश उपाध्याय की लगन और मेहनत के साथ ही औरों से कुछ अलग करने की ललक ने उनकों प्रेरणा दी और उन्होने 0.5 गुणा 0.5 गुणा 5 मिमी साइज की एचबी पेंसिल तैयार की थी। पिछले साल इसे उन्होंने असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉडर्स रिसर्च फाउंडेशन को भेजा था। जिसे 2017-18 के रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। फाउंडेशन ने उपाध्याय को सर्टिफिकेट और अवार्ड देकर सम्मानित किया है।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के उपाध्याय का कहना है कि, “पुरस्कार भविष्य में कुछ और बेहतर करने की दिशा में प्रेरित करेगा। प्रकाश उपाध्याय के नाम विश्व की सबसे छोटी (3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी) हस्त निर्मित पुस्तक लिखने का रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। विश्व की सबसे छोटी हस्त निर्मित धार्मिक पुस्तक ‘हनुमान चालीसा’ (3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी) यूनिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।”