छाया कोहरा, बढ़ी ठंड और लोग परेशान

0
519

ऋषिकेश,  धार्मिक एवं पर्यटन नगरी में मंगलवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इससे ठंड का असर भी देखने को मिला। पारा करीब तीन डिग्री लुढ़क गया।

कोहरे के चलते शहरवासियों की सुबह सामान्य दिनों के मुताबिक कुछ देर से हुई। कोहरा छाने से ठंड ज्यादा लगी। मौसम का मिजाज भी एकदम से बदल गया। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। तापमान में गिरावट व ठंडी हवाओं के चलते लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। वहीं सुबह-शाम घिरा रहने वाला कोहरा अब दिन भर छाया रहता है। सड़कों पर धुंध के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।