उत्तराखंड की वर्तिका जोशी के साथ नौसेना की नाव लगाएगी पूरी दुनिया का चक्कर

0
808

उत्तराखंड की बेटीयों की लिस्ट में एक और बेटी का नाम जुड़ गया है जिसने प्रदेश का नाम रौशन किया है।भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के संरक्षण में नौसेना की महिला अधिकारियों का एल दल नाव के जरिए जल्द ही पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगा। शनिवार को गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान आईएनएसवी तारिणी पाल नौका को नौसेना में शामिल कर लिया गया है।

वर्तिका मूल रूप से पौड़ी जिले के धुमाकोट के स्यालेखत गांव की रहने वाली हैं।इस समय वर्तिका का परिवार ऋषिकेश में रहता है। वर्तिका की शुरूआती पढ़ाई श्रीनगर गढ़वाल में हुई। इसके बाद वर्तिका ने एमेटी यूनिर्वसिटी और फिर आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की।वर्तिका के पिता पीके जोशी गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में प्रोफेसर है और उनकी माता ऋषिकेश डिग्री कालेज में प्रोफेसर है।

वर्तिका के पिता पीके जोशी को अपनी बेटी वर्तिका पर नाज है।जोशी कहते हैं कि भारतीय नेवी में जाने से के बाद से वर्तिका नौसेना के साहसिक अभियानों में लगातार शामिल होती रहीं है। उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि वर्तिका इस बड़े चुनौतीयों से भरे अभियान की कमान संभल रही हैं और अपने प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहीं हैं।जोशी कहते हैं कि मुझे पूरी उम्मीद है वर्तिका इस बार भी सफलता के झंडे गाड़ेगी।

नौसेना जुलाई में समुद्री सागर परिक्रमा का आयोजन करने जा रही है और इस अभियान को पूरा करने के लिए नौसेना ने यह कमान वर्तिका जोशी को है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों का दल आईएनएसवी तारिणी नौका में सवार होकर बिना रूके गोवा से समुद्री रास्ते होते हुए पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगा। इससे पहले वर्तिका पाल नौका महदेई से सागर परिक्रमा कर चुकी है। इसके अलावा 2015 के गणतंत्र दिवस परेड में भी वर्तिका ने नारी शक्ति का प्रदर्शन करने वाली झांकी में भी हिस्सा लिया था।