गौवंश संरक्षण स्कवाड का छापा, सवा कुंतल गौमांस बरामद

0
646

किच्छा। गौवंश संरक्षण स्कवायड ने किच्छा में छापा मारकर वार्ड नंबर-09 से सवा कुंतल गौमांस बरामद किया है। इस दौरान एक युवक को भी दबोच लिया गया, जबकि चार लोग फरार हो गए। स्क्वायड ने कटने के लिए तैयार दो गौवंशीय बचा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बरामद मांस सील कर दिया है।

गौवंश संरक्षण स्कवायड प्रभारी कुमाऊ परिछेत्र ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर-9 स्थित कुरेशी मोहल्ला में इस्लाम कुरेशी के घर में दबिश दी। अहाते में तीन गौवंशीय काटने के लिए बांध रखी थी। पुलिस मुख्य दरवाजा बंद देख छत के रास्ते से घर में घुसी। इस दौरान आहते में एक गौवंश काट दिया था। बाकी की दो को काटने की तैयारी थी। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने इरफान कुरेशी पुत्र इस्लाम को दबोच लिया। उसकी मां नूरजानी जो बाद में घर-घर जाकर प्रतिबंधित मांस बेचती थी, उसके साथ ही अन्य आरोपी इस्लाम, तस्लीम और पप्पू फरार हो गए।
गौवंश संरक्षण स्कवायड ने मौके से प्रतिबंधित सवा कुंतल मांस सहित दो गौवंशीय बरामद किए हैं। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ़ रजनीश पाठक ने मौके पर पहुचकर सेंपल भरने के साथ ही बरामद गौवंशीय पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्क्ययड प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बरामद प्रतिबन्धित मांस को नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।