कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिये जुटे लोग

0
889

आज कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की गोद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एक ओर जहां गंगा तट गंगा मैया के जयघोषों से गुंजायमान हैं, वहीं मठ-मंदिरों में घंटे-घड़ियाल सुनाई दिए। भोर से शुरू हुए पावन स्नान का क्रम शाम तक जारी रहेगा। स्नान पर्व के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान का क्रम भोर से ही शुरू हो गया है। गंगाद्वार की हृदय स्थली हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। ज्यादा भीड़ हरकी पैड़ी के पौराणिक स्थल ब्रह्मकुंड पर नजर आई।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हरकी पैड़ी समेत अन्य स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और जल पुलिस तैनात की गई है।