अपने-अपने अंदाज में लोगों ने किया नववर्ष का स्वागत

0
711

देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लोंगों ने बड़े गर्म जोशी के साथ नव वर्ष 2018 का स्वागत किया और वर्ष 2017 को विदाई दी। 31 दिसम्बर को आखिरी पल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने पहले से ही शहर में कई जगहों पर गीत संगीत का खासतौर पर इंतजाम किया था। रात में युवाओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए जमकर धमाल मचाया। 12 बजते ही अपनों और चाहने वालों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

राजधानी देहरादून से लेकर तमाम पर्यटक स्थलों में रात बेहद ही रंगीन रही। यहां पहुंचे पर्यटकों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। इस दौरान उनमें बेहद जोश देखने को मिला। नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटन पहले ही पहाड़ों की रानी मसूरी और नैनीताल में पहुंच चुके थे। आखिरी पल और न्यू इयर के आगाज ने लोगों को बेहद उत्साहित किया। लोगों ने रात को आतिशबाजी कर वर्ष 2017 को विदा किया और नववर्ष 2018 का स्वागत किया। नववर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।