कोश्यारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

0
601

भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में सहस्त्रधारा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस पर खूब कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं केन्द्र सरकार ने उनका सिर काट दिया है इसी पर जुमला कसते हुए उन्होनें कहा कि यह मुख्यमंत्री के कर्मो का ही फल है। भाजपा में कांग्रेसियों के शामिल होने पर उन्होनें कहा कि एक दिन कांग्रेस में चार लोग ही रह जाऐगें जो मुख्यमंत्री के लिए काफी होगें।
सभा को सम्बोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने मोदी सरकार की विकास नीतियों की प्रशंसा करते हुए बताया वन रैंक वन पेंशन योजना की भी शुरुआत उनके द्वारा ही की गई थी। उन्होनें कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षो के दौरान विपक्षी केन्द्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाये हैं