अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म रहा तो इसको हल्के में नहीं ले

0
1629

आजकल स्मार्टफोन की बैटरी के गर्म होने और और फिर आग लगने की खबरें आ रही हैं। अगर स्मार्टफोन का तापमान बहुत बढ़ जाता है तो ऐसा हो सकता है। अगर बहुत ज्यादा ग्राफिक वाले गेम और एक साथ कई ऐप चलाएंगे तो स्मार्टफोन गर्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में उसके प्रोसेसर को बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे उसका तापमान बढ़ जाता है जिसे स्मार्टफोन के अंदर लगा कूलिंग सिस्टम तुरंत ठंडा नहीं कर पाता है। इसलिए उस पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है

वन प्लस टू में ऐसी परेशानी हुई थी। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर में भी कुछ परेशानी हुई थी। प्रोसेसर की परेशानी के कारण भी ये दिक्कत हो सकती है। कभी कभी बैकग्राउंड में डेटा का इस्तेमाल कर रहे ऐप के कारण स्मार्टफोन का तापमान कम होने में भी समय लग सकता है।

स्मार्टफोन के गर्म हो जाने से उसके काम करने की क्षमता घट जाती है। उसके बाद वो धीरे काम करने लगता है और कभी कभी बैटरी भी गर्म होने लगती है जिसके बारे में आप कुछ नहीं कर सकते हैं।