ऋषिकेश में क्रिसमस की धूम, विदेशियों पर छाया पर्व

0
554

ऋषिकेश, धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश स्थित तपोवन के पृथ्वी पाल सदन में क्रिसमस का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में जहां क्रिसमस ट्री सजाकर बच्चों को विभिन्न उपहार बांटे। वहीं राम झूला एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में विदेशियों ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की।

वीकेंड के बाद क्रिसमस पर्व के चलते यहाँ पर्यटकों की भरमार लग गई। अधिकतर होटल व लॉज में कमरे बुक हो रहे। खासतौर पर राम झूला एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पर्यटन कारोबारियों की उम्मीद के अनुरुप क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। शनिवार देर शाम से ही सैकड़ों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला आजदिनभर जारी रहा।

पर्यटकों की आमद से होटल व्यवसायियों व पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। रमणीक क्षेत्र लक्ष्मण झूला मे होटल प्रबंधकों ने क्रिसमस के लिए विशेष तैयारियां की थी। पार्टी व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए गीत संगीत का भी पूरा इंतजाम था। जिसका सबने भरपूर लुत्फ उठाया।इन सबके बीच लक्ष्मण झूला स्थित चर्च पर दिनभर क्रिसमस मनाने के लिए सभी धर्म साम्प्रदाए के लोगों की भीड़ लगी रही। चर्च में केंडल जलाकर लोगों ने प्रभु यीसु को याद किया।