शादी का झांसा देकर विदेशी महिला का किया यौन शोषण,

0
812

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में योग सीखने आई एक विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आयरलैंड निवासी एक महिला वर्ष 2013 में योग सीखने के लिए ऋषिकेश आई थी। ऋषिकेश में उसकी मुलाकात विवेक अवस्थी नामक एक युवक से हुई। विवेक अवस्थी ने उसे योग सिखाने की बात कही और धीरे-धीरे उस के संपर्क में आ गया। वर्ष 2013 में ही विवेक अवस्थी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद से वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा, उसने जब भी शादी की बात की तो वह इंकार कर देता था। इसे लेकर उनके बीच विवाद भी उत्पन हो गया था। मुनि की रेती पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक अवस्थी पुत्र राजकुमार निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी तपोवन मुनि की रेती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया की विदेशी महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश प्रारंभ कर दी गई है।