खैर के पेड़ काटते पांच गिरफ्तार

0
583

हरिद्वार। हरिद्वार के जंगलो में एक बार फिर वन तस्करों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद वन महकमें के सचल दस्ते ने छापेमारी अभियान चलाकर पांच वन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके लिए वन विभाीग ने अभियान में डाॅग स्क्वायड मार्शल की मदद ली गई। जिसके चलते तस्करों की गिरफ्तारी की राह आसान हो गई।

वन विभाग ने डाॅग स्क्वायड मार्शल की मदद से वन माफियाओं पर शिकंजा कसने की शुरुआत कर दी है। डाॅग स्क्वायड मार्शल की गश्ती में खैर की लकड़ी के तस्करों को पकड़ने में हरिद्वार वन प्रभाग कामयाब रहा है। घटना हरिद्वार वन प्रभाग के पथरी सर्कल की है। यहां पर वन महकमें को खैर के पेड़ों को काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने खोजबीन करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद की गई।

प्रभागीय वनाधिकारी आकाश कमार वर्मा ने बताया कि ये वन तस्कर पिछले काफी समय से वन प्रभाग के लिए आतंक बने थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर काटे गए खैर के चार पेड़ बरामद किए गए। साथ ही उनके पास से पेड़ काटने वाले औजार भी बरामद किए हैं। हालांकि इनका मुख्य सरगना वन महकमें की गिरफ्त से बाहर है। लेकिन जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।