Page 893

उत्तराखंड में बदला मौसम, मैदान में बारिश तो उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात

0

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है जिसके चलते राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बरसात के साथ गलन बढ़ गई है। मौसम के बदलने के साथ ही बादलों ने डेरा डाल लिया है। चमोली जिले में हेमकुंड साहिब सहित अन्य चोटियों पर रुक-रुककर हिमपात हो रहा है।
इस बारे में पूछे जाने पर राज्य मौसम विभाग ने बताया कि आगे भी बादल छाये रहेंगे और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में चोटियों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की है।
बताते चले कि मौसम के बदलने के साथ ही बादलों की आवक तेज हो गई। सूबे के सभी हिस्सों में कहीं आंशिक तो कहीं घने बादल छाए हुए है। चमोली जिले में हेमकुंड साहिब समेत अन्य चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
उत्तरकाशी जिले के दियारा बुग्याल में छह से सात फुट मोटी बर्फ की चादर बिछी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूबे में मौसम ने करवट बदली है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में आमतौर पर बादल छाए रहने से लेकर आसमान बादलों से घिरा रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऊधमसिंहनगर को छोड़ अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और चोटियों पर बर्फ गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

कांग्रेस और भाजपा आरक्षण खत्म करने की रच रही साजिश : मायावती

0

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव प्रचार के लिए रविवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में सितारगंज पहुंची। सितारगंज में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों का चयन सोच समझकर किया गया है। उत्तराखंड में दलितों का विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में हर बार सरकार गलत हाथों में रही।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई है, इस दौरान हमने अपनी पार्टी की विचारधारा पर चलकर काम किया है। हमने सभी मामलों में प्राथमिकता कमजोर, उपेक्षित, अनुसूचित, जाति, जनजाति, सिख, ईसाई को दी है। जिसकी उपेक्षा हमेशा की गई। उन्होंने कहा कि यहां धन्ना सेठों की मदद से विरोधी पार्टियां सत्ता में आती रही हैं। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र की नीतियों से मध्यवर्ग परेशान है। देश में सिर्फ पूंजीवादियों का विकास हुआ है। उन्होंने जनता से चुनाव में बसपा को साथ देने की अपील की।
रैली में उन्होंने अपने शासनकाल में अच्छाइयों को भी गिनाया। कहा, अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने गरीब लोगों के लिए पक्के मकान बनवाए। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया। मायावती ने कहा अगर बसपा सत्ता में आई तो सर्वसमाज की समस्याओं का हल होगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी नीतियां रखने और पिछड़ी जातियों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

चार धाम यात्रा पर आने वाले वाले श्रद्धालुओ के लिए बायो टॉयले

0

उत्तराखंड एक पर्यटन प्रदेश है देवभूमि के प्रवेश द्वार ऋषिकेश ने अपने योग और आध्यात्म से विश्व के नक़्शे पर अपनी एक अलग पहचान बनायीं है साल भर यहाँ देशी-विदेशी पर्यटक योग और शांति की तलाश में आते है यहाँ साहसिक पर्यटन युवाओ के आकर्षण का केंद्र रहता है ऐसे में यहाँ आने वाले सेलानियो को बेसिक सुविधाएं नहीं मिलती जिसमे टॉयलेट सबसे ज्यादा प्रमुख जरुरत है परमार्थ निकेतन और BHEL के सहयोग ऋषिकेश के यात्रा टर्मिनल पर एक नयी पहल शुरू की गयी है जिस से यहाँ आने वाले यात्रियों को बायो डायजेस्टर टॉयलेट की हाइजनिक सुविधा मिलेगी जिस से पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ का भी ख्याल रखा जायेगा ,पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ्ता को बढ़ावा देने के लिए परमार्थ निकेतन द्वारा ऋषिकेश के चार धाम बस अड्डे को एक नई मुहिम से जोड़ा गया हैयहाँ देश -विदेश से  आने वाले यात्री और पहाड़ पर जाने वाले पर्यटकों के लिए स्वच्छ और सुलभ बायो टॉयलेट्स का शुभारम्भ किया गया, इससे ऋषिकेश पहुँचने वाले यात्रियों को एक साफ़ पर्यावरण के साथ साथ अच्छा संदेश भी मिल सकेगा।  इस मौके पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के बताया कि ऋषिकेश को योग और मैडिटेशन के लिए जाना जाता है अब ये अपनी स्वच्छता के लिए भी जाना जायेगा, उन्होंने बताया कि हमारा सन्देश लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और वो इस पहल के लिए BHEL कारपोरेशन का भी धन्यवाद करते है।परमार्थ निकेतन और BHEL द्वारा बनाये गए बायो टॉयलेट्स से ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को खासकर महिलायों को अच्छी सहूलियत मिल सकेगी और वो यहाँ से स्वत्छ पर्यावरण की एक सोच को लेकर जा सकेंगे, इसके साथ-साथ यहाँ यात्रियों के लिए पेय जल की भी व्यवस्था की गयी है.परमार्थ निकेतन के साथ काम कर रही संस्था जीवा फाउंडेशन ने भी इस पहल की सराहना की। जिवा फाउंडेशन की सिनियर असिस्टेंट डायरेक्टर स्वाति साह ने बताया कि जीवा फाउंडेशन और परमार्थ ने मिलकर पर्यावण की स्वच्छता के लिए ये कदम उठाया है और आगे भी इस तरह के सामाजिक प्रयास किये जायेंगे।ऋषिकेश से चार धाम यात्रा की शुरुवात होती है इसके साथ साथ यहाँ रोजाना हजारों लोग और पर्यटक पहाड़ों के लिए सफर तय करते है ऐसे में इस बायो टॉयलेट्स के होने से उन्हें सहूलियत मिलेगी और ऋषिकेश की पहचान एक साफ़ और स्वच्छ शहर के रूप में भी होगी। 

खेलमंत्री विजय गोयल ने आईटीटीएफ विश्व टूर का ‘ लोगो ‘ किया लांच

0

खेलमंत्री विजय गोयल और 11 इवन स्पोर्ट्स की चेयरपर्सन विता दानी ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में इंडियन ओपन सेमेस्टर 2017 आईटीटीएफ विश्व टूर का “लोगो” लांच किया। इंडियन ओपन सेमेस्टर 2017 आईटीटीएफ विश्व टूर का हिस्सा है। भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन के सहयोग से 11 इवन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इसका आयोजन कर रही है।
इस अवसर पर खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता से न केवल वैश्विक समुदाय में देश का कद बढ़ेगा बल्कि टेबल टेनिस प्रशंसकों को दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। मैं 11 इवन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और टीटीएफआई को बधाई और उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
इस मौके पर 11 इवन स्पोर्ट्स की चेयरपर्सन विता दानी ने कहा कि हम सेमेस्टर 2017 आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर को भारत में लाकर हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य भारत में टेबल टेनिस को बढ़ावा देना है।
विश्व में छठे नंबर के दमित्री ओटचारोव और विश्व रैंकिंग में नंबर 8 पर काबिज बेलारूस के व्लादिमिर सैमसोनोव इंडियन ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे। महिलाओं के वर्ग में विश्व में 14वें नंबर की हांगकांग की दू होई केम और उनकी हमवतन वर्ल्ड नंबर 19 चिंग ली हो अगुआई करेंगी। 120,000 यूएस डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में अनुभवी अचंता शरत कमला और सौम्यजीत घोष पुरुष वर्ग में जबकि मनिका बत्रा और मौमा दास महिला वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

पीठासीन अधिकारी समेत पांच को भेजा नोटिस

0

विधानसभा निर्वाचन के लिए तैनात पीठासीन अधिकारी समेत पांच प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों की ओर निर्वाचन ड्यूटी से नदारद रहना भारी पड़ गया। मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी कार्मिक विजय कुमार जोगदंडे ने नोटिस जारी किया है। 48 घंटे तक कार्मिकों की ओर से स्पष्टीकरण नहीं देने पर सीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। आपको बताते चलें कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करने के लिए छह हजार से अधिक कार्मिकों को तैनात किया गया है। सीडीओ ने बताया कि पीठासीन अधिकारी अजीत सिंह, ऋषिबल्लभ कोटनाला व जगदीश कुमार ने प्रथम प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया। जबकि मतदान अधिकारी महिदेव सिंह रावत ने प्रथम व मतदान अधिकारी संजय कुमार ने द्वितीय तैनाती के आदेश प्राप्त नहीं किये। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन की ओर से जनवरी माह के अंतिम पखवाड़े में आयोजित प्रशिक्षणों में इन कार्मिकों की ओर से प्रतिभाग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोट ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय घड़ी में तैनात प्राथमिक अध्यापक संजय कुमार विद्यालय से भी लगातार अनुपस्थित हैं। सीडीओ ने अगले 48 घंटे तक इन कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

बकाया धन न मिलने का कारण बतायें वित्त मंत्री: कांग्रेस

0

मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनका पुराना वादा याद दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को राज्य की विभिन्न योजनाओं का बकाया धन प्राप्त न होने पर राज्य की जनता को इस सम्बन्ध में बताया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कई बार के आग्रह के बावजूद भी अब तक भी राज्य के साथ न्याय क्यों नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्रों की छायाप्रति भी अपनी वार्ता में मीडिया को जारी की है, जिसमें आपदा के मद में विभिन्न बकाया धनराशि का विवरण भी दिया गया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट कमेटी ने यूपीए के शासन में लगभग 8 हजार करोड़ रुपया राज्य के लिए स्वीकृत किया गया था, जिनमें विभिन्न मदों में अभी भी लगभग 5 हजार करोड़ रुपया बकाया चला आ रहा है। श्री कुमार ने यह भी कहा कि पेयजल के लिए लगभग 17959 करोड़ की पेयजल योजनाओं पर भी अभी तक केन्द्र ने कोई कदम नहीं उठाया है| नमामि गंगा की भेजी गई लगभग 707 करोड़ की परियोजनाओं पर भी अभी तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है| 352 आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास व विस्थापन के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं भेजी गई थीं परन्तु उन पर भी अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।
केदारनाथ त्रासदी के बाद एसडीआरएफ की बटालियन व उसको मजबूत बनाने के लिए 170 करोड़ रुपये की मांग भी बिना सुनवाई के पड़ी है| समाज कल्याण, शिक्षा, अनु जनजाति, अनु जाति व ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति का करोड़ों रुपया बकाया चला आ रहा है| देश को लगभग 40 चालीस हजार करोड़ की ईको सर्विस की एवज में ग्रीन बोनस की मांग पर भी अभी कोई समुचित कार्यवाही नहीं हो पाई है। हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट्स सहित राज्य के साथ ईको सेंसिटिब्स जोन व वाइल्डलाइफ से जुड़ी कई योजनाओं पर लगाए गए बन्धनों से मुक्ति के साथ-साथ कोई विकल्प देने में केन्द्र सरकार क्यों असमर्थ है| लगभग 19 रेल परियोजनाओं पर कोई सकरात्मक पहल केन्द्र सरकार ने नहीं की है।
उन्होंने यह याद दिलाया कि राज्य गठन के समय पांच हजार करोड़ रुपयों का कर्ज व 11वें वित्त आयोग से मिलने वाले पांच हजार करोड़ रुपये से भी केंद्र सरकार ने हमें वंचित किया है।

गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार

0

विधानसभा चुनाव के चलते चेकिंग के दौरान डालनवाला क्षेत्र से एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से गुलदार की दो खालें बरामद की गई हैं। दोनों तस्कर गुलदार की खाल को नेपाल भेजने की फिराक में थे। एसएसपी एसटीएफ पी रेणुका देवी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के गिरोह और उनसे जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह खालें गढ़वाल के किसी पर्वतीय क्षेत्र से लाई गई थीं।
एसटीएफ ने बताया कि बीते दिनों सूचना मिली थी कि गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों से दून के रास्ते नेपाल में गुलदार की खालों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद तस्करों की धरपकड़ के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को डालनवाला क्षेत्र के एक मकान से गुलदार की दो खालों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विवेक परमार पुत्र पृथ्वी राज सिंह निवासी ओल्ड सर्वे रोड दिलाराम बाजार व सुधीर मल्होत्रा पुत्र स्व. विशेश्वर मल्होत्रा निवासी लीजेंट वैली राजपुर निकट साई मंदिर के रूप में हुई।

बीजेपी ने जारी किया वादों से भरा चुनावी घोषणा पत्र

0

शनिवार को देहरादून में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा का विजन डाक्यूमेंट लांच किया।इस मौके पर दृष्टि पत्र 2017 समिति के अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत,चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा,अजय टम्टा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट,श्याम जाजू,भगत सिंह कोश्यारी,बीसी खंडूड़ी और रानी राज्यलक्ष्मी शाह भी उपस्थित रहे।

मैनिफेस्टों के मुख्य बिंदु

राजधानी

गैरसैंण को राजधानी स्तर की अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कर सबकी सहमति से ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर विचार किया जाएगा। स्थाई राजधानी हेतु विभिन्न विकल्पों पर शीर्ष निर्वाचित संस्था, विधानसभा में विचार किया जाएगा।

शिक्षाः

  • गरीब मेधावि छात्र-छात्राओं को निःषुल्क लैपटाप/ स्र्माट फोन वितरित किए जाएंगें।
  • आथिर्क रूप से कमज़ोर वर्ग की छात्राओं को स्नातकात्तोर (पीजी)तक की निःशुल्क शिक्षा।
  • सभी विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
  • विद्यालयों में भवन, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल आदि सुविधाओं के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
  • संस्कृत, वास्तु शास्त्र, ज्योतिश व कर्मकांड के अध्ययन व शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • प्रत्येक जनपद में छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।

स्वास्थ्यः

  • टेली-मेडिसन की व्यवस्था प्रारम्भ की जाएगी।
  • प्रदेश में वर्तमान में संचालित मेडिकल कालेजों को सुविधा संपन्न बनाने के साथ-साथ नए मेडिकल कालेज खोलने के लिए प्रयास किये जाएगें।
  • बी.पी.एल. व आयकर के दायरे में न आने वाले परिवारों को स्वास्थ्य कल्याण कार्ड दिया जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल और कुमाऊँ में ट्रामा सेन्टर खोले जाएंगें।
  • निर्धन वर्ग की प्रसूता महिलाओं के लिए विषेश पोशाहार के तहत प्रति महिला 10,000 की व्यवस्था की जाएगी।

पर्यटनः

  • वीर चंन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा।
  • पर्यटन सर्किट के साथ-साथ प्राकृतिक उपजों व स्थानीय कौशल पर आधारित हस्त शिल्प की ओर पर्यटकों को आकर्शित किया जाएगा।
  • नदियो झीलों व बाधों में जल क्रीडा़ व नौकायन प्रारम्भ कर पयर्टकों को आर्कषित किया जाएगा।
  • इको टूरिज्म, कार्बेट सर्किट, कुमाऊँ हेरिटेज, जन जातिय संस्कृति पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएगें।
  • तीथसर्थलों के विकास के साथ तीर्थ यात्रियों की सरुक्षा व सिवधा का पुरा ध्यान रखा जएगा।
  • प्राचीन मंदिरों व देवालयों के रख-रखाव व जीर्णोद्धार के लिए ठोस पहल की जाएगी।
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति, गायन शैली, नृत्य, वाद्य यंत्रों के संरक्षण-सवंर्धन के
  • साथ-साथ लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कृषिः

  • बंजर भूमि विकास हेतु विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी।
  • कृषि उत्पादन मंडियों का विस्तार व आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • जैविक खेती, जडी़-बूटी व फूलों की खेती के लिए क्लस्टर बनाकर विशेष सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर
  • प्रदेश में कृषि उत्पादों के विपणन और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था
  • वर्षा जल संग्रहण को प्रोत्साहन
  • वनाग्नि को रोकने आरै वन सरंक्षण में स्थानीय समदुाय की भागीदारी सुनिश्चित करना
  • लघु एवं सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ
  • लघु एवं सीमांत किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण देना
  • गन्ना किसानों को फसल बेचने के 15 दिनों के भीतर पूरा भुगतान सुनिष्चित करना
  • कृषि उत्पादों की खरीद की गारंटी दी जाएगी। किसानों की आय दोगुना करने के उपाय

बुनियादी जरुरतेः

  • आबादी व अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम समस्या के निदान हेतु ऊपरी पुल, पैदल यात्री पुलों, भूमिगत परिपथों, आदि का निर्माण
  • जौलीग्रांट, पंतनगर, नैनीसैंण व गोचर हवाई अड्डों की सुविधाओं में विस्तार कर नई हवाई सेवायें शुरू करने के लिए प्रयास किये जाएंगें।
  • देहरादून-पंतनगर व पंतनगर-दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा के लिए ठोस पहल
  • पर्यटन, तीर्थाटन व आपदा के दृश्टिगत अधिक से अधिक हैलीपैडों का निर्माण
  • प्रदेश में नई रेल लाइनों के निर्माण व विस्तारीकरण के लिए केन्द्र सरकार से स्वीकृति के लिए प्रयास
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को रियायती दरों पर बिजली उपलब्धता
  • परंपरागत जल स्रोतों, नौले-धारों के संरक्षण हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे
  • बदं पड़ी विद्यतु परियाजेनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के प्रयास
  • केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य में भी सड़क निर्माण कार्यो को गति
  • 2019 तक सभी गांवों को सड़क

र्स्पोटसः

  • युवाओं को उच्च षिक्षा हेतु ब्याज रहित ऋण की सुविधा
  • सामान्य वर्ग के निर्धन छात्रों को उच्च षिक्षा हेतु छात्रवृति की सुविधा
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के भीतर व दिल्ली तक निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जएगी।
  • युवाओं को स्वरोजगार हेतु कम ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • जल क्रीड़ा व शीतकालीन खेलों का वार्षिक कैलैंडर तैयार किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय, एशियाई व आलेम्पिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाडियों को सुविधाएं राष्ट्रीय स्तर के सुविधायुक्त स्टेडियम व मिनी स्टेडियमों की स्थापना
  • प्रदेश में आधुनिक कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना और लाखों युवाओं को स्किल इंडिया मिशन से जोड़ना

महिलाः

  • महिलाओं के लिए स्वरोजगार व उनके सामाजिक हितों के दृष्टिगत 20 करोड़ की धनराशी से सामाजिक सुरक्षा कोश का गठन किया जाएगा।
  • महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर रोकथाम के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएंगे।
  • शहरी झुग्गी-झोपडी में रहने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण
  • देहरादून और हल्द्वानी में काम-काजी महिलाओं के लिए हास्टल का निर्माण

व्यापारः

  • प्रदेश में विनिवेश का वातावरण तैयार करने के लिए राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय विनिवेश मेलों का आयोजन
  • खनन पर एकाधिकार समाप्त कर नीति बनाना
  • प्रदेश में व्यपारियों के लिए ‘‘व्यापार कल्याण बोर्ड’ ’ का गठन

भ्रष्टाचारः

  • लोकायुक्त कानून को प्रभावी तरीके से लागू कर 100 दिन के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति
  • ई-गवर्नेस लागू कर सरकार के स्वरूप में मनमानी को न्यूतम किया जायेगा।
  • सेवा का अधिकार अधिनियम को कड़ाई से लागू करना
  • प्रदेश में टेंडर व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ई-टेंडरिंग की प्रणाली अपनाई जाएगी
  • पुलिस बल की क्षमता बढाने के लिए उन्हें अनुसंधान, अपराध नियंत्रण, आधुनिक हथियारों का उपयोग, साइबर अपराध आदि के निरंतर प्रशिक्षण की व्यवस्था
  • पुलिस का आधुनिकीकरण और आधुनिक तकनीक से लैस किया जायेगा।
  • भ्रष्टाचार राकेने के लिए ‘‘एंटीकरप्शन सैल’’ का गठन

 

 

 

 

कैप्टन कूल धोनी परिवार सहित पहुंचे मसूरी

0

टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग मसूरी पहुंचे। हमारे मसूरी संवाददाता ने बताया कि वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने मसूरी आए हैं। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी दोपहर तीन बजे मसूरी पहुंचे। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी साक्षी और बेटी मसूरी पहुंच गए थे। वह एक दिन बाद पहुंचे हैं। धोनी लालटिब्बा में संजय नारंग के डहलिया बैंक में परिवार एवं लोगों की पार्टी में शामिल हुए।
लंच करने के बाद धोनी परिवार के साथ होटल रोकबी मैनर चले गए। धोनी अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मसूरी पहुंचे। हालांकि धोनी एंड फैमिली ने अभी तक मीडिया से दूरी बनाई है। 
धोनी की पत्नी साक्षी रावत और धोनी दोनों ही उत्तराखंड से जुड़े हैं।महेंद्र सिंह धोनी की शादी भी देहरादून में हुई थी और धोनी को पहाड़ों से काफी लगाव भी है।

मसूरी आईटीबीपी से पास आउट हुए 34 सहायक सेनानी

0
शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी में शानदार पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।परेड की सलामी आईटीबीपी के रिटायर्ड डीजी आर के भाटिया और अकादमी के निदेशक एस एस मिश्रा ने ली, 52 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 34 सहायक सेनानी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं।
आईटीबीपी अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर आईटबीपी के नये सैन्य अधिकारियों ने देश रक्षा की शपथ ली,साथ ही शानदार परेड का भी आयोजन किया गया।आईटीबीपी के पाइप बैंड की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस मौके पर उत्कृष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को पुरुस्कृत किया गया इस मौके पर कराटे टीम ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किये।नये सैन्य अधिकारियों ने कहा कि एक सपना था जो आज पुरा हुआ है।
अकादमी के निदेशक एस एस मिश्रा ने कहा कि आज नये अधिकारियों के लिए बङा दिन आज सभी लोग आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए है।सभी अधिकारियों को आधुनिक तौर तरीके का प्रशिक्षण दिया गया है।
देश के करीब 10 राज्यों के 34 नये सैन्य अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गये है।सभी नये सैन्य् अधिकारियों ने देश रक्षा का संकल्प लेते हुए शपथ ली है कि मां भारती पर कभी आँच नही आने देगें।