बांग्लादेशी राजदूत पहुंचे सरोवर नगरी
देहरादून में अाज से संस्कृति के रंगों का पिटारा ”विरासत”
एक बार फिर, विरासत 28 अप्रैल से 12 मई तक देहरादून में लगने वाला है। देश के विभिन्न राज्यों की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर हर साल दूनवासियों को मिलता रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकार अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अापका मनोरंजन करेंगे।
गौरतलब है कि विरासत का 22वां समारोह अाज आयोजित होने वाला है। विरासत का आयोजन अंबेडकर स्टेडियम कौलागढ़, देहरादून में किया जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लोकनृत्य, लोकसंगीत, चित्रकला, नाटक, शिल्प आदि का मेलजोल देखने को मिलेगा। इस साल मुख्य-मंच जावा इंडोनेशिया के नौंवे दशक के महायान बौद्ध-मन्दिर का प्रतिरूप हैै। जो भारत की संस्कृति की विविधता दर्शाता है। यह गौतम-बुद्ध द्वारा दिये गये सार्वभौमिक प्रेम का संदेश देता है। यह विश्व भर में संस्कृति के प्रसार का बेहतरीन नमूना है। इस वर्ष भी उत्तराखंड, असम, छत्तीसगढ, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एंव गुजरात के लोक कलाकार अपने संगीत और नृत्य की छटा बिखेरेंगे। विन्टेज-कार और बाइक रैली एंव हैरिटेज-वाक से दून के नागरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते है।
विरासत साधना एक ऐसा मंच है जो दून के उभरते कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याती प्राप्त कलाकारों की फेहरिश्त में डोना गांगुली, संजीव अभ्यंकर, संजीव खान, डाॅ. ममता जोशी जैसे नामों के साथ ही साथ वारसी बंधु, वडाली बंधु, पीनाज मसानी एंव शुभेंद्र और सिस्किया जैसे कलाकार भी शामिल हैं। विश्व प्रसिद्ध शायर डाॅ. राहत इंदौरी, अकबार कौशिक, रश्मि सबा, नदीमसाद और मदनमोहन दानिश मुशायरे में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर के कार्यक्रमों में नामांकित शिल्पकारों एवं चित्रकारों द्वारा कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही साथ उत्तराखंड प्रदेश में निर्मत स्थानीय फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कई प्रदेशों से आए विभिन्न प्रकार के पकवानों एंव खाद्य पदार्थों का दूनवासी मेले में लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां हुई शुरू
तीन मई को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला एवं पुलिस प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ धाम के साथ ही विभिन्न यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। केदारनाथ में बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू की जा रही है। प्रधानमंत्री आगमन को लेकर शासन से भी प्रशासन को आवष्यक दिशा निर्देश मिल चुके हैं।
द्वादा ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी विष्व विख्यात भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीश्मकाल के छह माह के लिये तीन मई को खुल रहे हैं। तीन मई को प्रात: आठ बजकर तीस मिनट पर बाबा केदार के कपाट खुलने जा रहे हैं। कपाट खुलने के अवसर देश-विदेश के लाखों यात्री केदारनाथ धाम में मौजूद रहेंगे और इन यात्रियों के बीच इस बार केदारनाथ के खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। जो कपाट खुलने के बाद बाबा केदार के स्वयं-भू लिंग के साथ ही अखण्ड ज्योति के दर्शन करेंगे।
गंगा पहुची गंगोत्री
चार धाम यात्रा का गुरुवार को आगाज शुरू हो गया। गंगा की डोली अपने शीतकालीन निवास मुखवा जिसे गंगा का मायका भी कहा जाता है। मुखबा से गंगोत्री के लिए धार्मिक विधि विधान से रवाना हुई अौर शुक्रवार को वह गंगोत्री पँहुची। गंगा की डोली का रात्रि विश्राम भैरोघाटी स्थित भैरव मंदिर में था।
गंगोत्री मंदिर के पंडा पुरोहित, भारी संख्या में स्थानीय जन समूह व तीर्थ यात्रियों की मौजूदगी में स्थानीय वाद्य यंत्रों व आर्मी बैंड की थाप पर गंगा की डोली मुखबा से रवाना हुई। भले ही देश और दुनिया में गंगा को मां के रूप में पूजा जाता हो किंतु मुखबा गांव में गंगा को एक बेटी की तरह विदा किया जाता है। अौर साथ में होता है बेटी के साथ मायके का कलेऊ।
उत्तराखंड में आईएएस फेरबदल
उत्तराखंड राज्य में गुरुवार देर रात आईएएस की जिम्मेदारियों में हुए फेरबदल:
डीएमः
- सुशील कुमार- डीएम पौड़ी
- दीपक रावत- डीएम हरिद्वार, उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण,मेलाधिकारी
- दीपेन्द्र कुमार चौधरी-डीएम नैनीताल
- एस.ए मुरुगेशन- डीएम देहरादून का प्रभार
- सोनिका-डीएम टिहरी
सचिवः
- इन्दुधर-अपर सचिव उत्तराखंड शासन
- बाल मयंक मिश्रा-अपर सचिव, राजस्व,दुग्ध विकास एंव महिला डेरी और निबन्धन,सहकारिता की जिम्मेदारी
- आनन्द स्वरुप- अपर सचिव,सहकारिता,पशुपालन और मत्सय और निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी की जिम्मेदारी
- ललित मोहन रयाल- अपर सचिव,मुख्यमंत्री का प्रभार
- डा.मेहरबान सिंह- अपर सचिव,मुख्यमंत्री का प्रभार
- जी.पी ओली- अपर सचिव,मुख्यमंत्री एवं स्टाफ आफिसर,अपर मुख्य सचिव
- डा.उमाकांत पवांर- प्रमुख सचिव,नियोजन एवं सूचना पौद्योगिकी का प्रभार
- आर.मीनाक्षी सुंदरम- सचिव,सहकारिता,दुग्ध एंव दुग्ध विकास का प्रभार
- विनोद शर्मा- सचिव, सूचना एंव महानिदेशक
- शैलेश बघोली- प्रभारी सचिव,सामान्य प्रशासन के पदभार से अवमुक्त
- विजय कुमार ढौंढियाल- प्रभारी सचिव,सामान्य प्रशासन का प्रभार
- चंद्रशेखर भट्ट- प्रभारी सचिव,विधालयी शिक्षा,प्रौढ़ शिक्षा,पंचायती राज,सूचना एंव महानिदेशक,सूचना का प्रभार
- रमन रविनाथ- प्रभारी सचिव,विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी तखा बायोटेक्नोलाजी का प्रभार
महानिदेशकः
- कैप्टन आलोक शेखर तिवारी-महानिदेशक, विधालयी शिक्षा,सर्व शिक्षा अभियान,ए.पी.डी
तत्कालीन प्रभाव से यह सारे फेेरबदल कियें जाऐंगे।
कल पता चलेगा ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’
इस शुक्रवार यानि 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, देश की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड मूवी ‘बाहुबली 2’। यूं तो देश ही नहीं दुनिया के पास इस मूवी को देखने के पीछे एक बड़ा कारण मौजूद है। जी हां ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’? बाहुबली 2 में इस सवाल का जवाब तो मिलेगा ही साथ ही लोगों की जुबान पर चढ़े इस सवाल का जवाब कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा इसका जवाब भी लोगों को कल मिल जाएगा।
बाहुबली 2 में दिखेगा लेडीज का अनोखा दम
बाहुबली फर्स्ट मूवी में देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी को आपने बेड़ियों में जकड़े हुए देखा था, लेकिन बाहुबली 2 में अनुष्का हॉट प्रिसेंस की अदाओं के अलावा खतरनाक फाइटिंग करती दिखाई देंगी। इनके अलावा अवंतिका यानि तमन्ना भाटिया के दोनों रूपों की झलक आप पिछली मूवी में देख चुके हैं, लेकिन इस मूवी में भी उनका कैरेक्टर कम दमदार नहीं है।कुल मिला के यह दोनों लेडीज बाहुबली 2 में धमाल मचाने वाली हैं।
मेट्रोपोलिटन सिटी में तो बाहुबली फिल्म की बुकिंग पहले से हो रही है लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी बाहुबली का खुमार कुछ कम नहीं है। यह फिल्म देहरादून के हर छोटे-बड़े सिनेमाघरों में कल रिलीज हो रही और सारी जनता इसको देखने के लिए उत्साहित है।मसूरी के सिनेमाघर तो अभी से हाउसफुल है और जिसने टिकट नहीं करवाई उसको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।आपको बतादें कि बाहुबली 1 को सिनेमाघरों में दिखाया गया था ताकि जिन्होंने इसका पहला पार्ट नहीं देखा वो देख लें।2015 में आई बाहुबली ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे और दूसरे पार्ट से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है।
धक्कामुक्की से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए विधानसभा अध्यक्ष
देहरादून की पॉश कॉलोनी में लूट पाट
देहरादून-पंतनगर-दिल्ली के बीच शुरु होगी ”उड़ान” की सेवा
उड़ान योजना के तहत उत्तराखण्ड को सौगात मिली है। देहरादून-पंतनगर-दिल्ली के बीच सितंबर से हवाई सेवा शुरू होगी। पीएम मोदी ने आज शिमला से उड़ान सेवा की शरुआत की है। इसके तहत सस्ते में हवाई सफर किया जा सकेगा।दिल्ली से देहरादून और पंतनगर को जोड़ते हुए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।
इस साल सितंबर से देहरादून-पंतनगर के बीच एयर डेक्कन की फ्लाइट शुरू होगी। पंतनगर-दिल्ली के बीच भी एयर डेक्कन की फ्लाइट चलेगी। देहरादून-दिल्ली के बीच एयर उड़ीसा अपनी फ्लाइट शुरू करेगा। राज्य के लोगों को उड़ान सेवा के तहत कम और अफोर्डेबल पैसे में सफर करने का मौका मिलेगा।
सस्ती होंगी उड़ानेंः
ढाई हजार रुपये में 500 किलोमीटर की हवाई यात्रा कराने वाली रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ की पहली फ्लाइट गुरुवार को शिमला से दिल्ली के बीच होगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कडप्पा-हैदराबाद तथा नांदेड़-हैदराबाद के बीच होने वाली इसी स्कीम की दो अन्य उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
शहीदों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ देगा दो लाख
आचार्य बालकृष्ण ने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को पतंजलि योगपीठ की ओर से दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।आर्थिक मदद के साथ-साथ पतंजलि उनके बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करेगा।आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि आगे भी शहीदों के परिवार को जब-जब सहायता की आवश्यकता होगी पतंजलि हर संभव सहायता को तत्पर रहेगा।
आचार्य ने कहा कि पतंजलि योगपीठ शहीदों को श्रृद्धांजलि देता है, साथ ही घोषणा करता है कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों, उनके बच्चों की पतंजलि योगपीठ हर तरह की संभव सहायता करेगा। उन्होंने देश की अखंडता और एकता पर होने वाले हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की भी मांग की।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुएे थे।उन्होंने कहा कि सेना में ज्यादातर जवान ग्रामीण और पिछड़े इलाके से होते है, ऐसे में पतंजलि अपने स्वदेशी अभियान के कर्तव्य करते हुए उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं।आचार्य ने कहा कि बाबा रामदेव के साथ-साथ पतंजलि का पूरा परिवार देश के लिए जान देने वाले जवानों और उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है।


























































