Page 532

108 नहीं आई, कूड़ा वाहन से लाए गर्भवती को अस्पताल

0

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस के इंतजार में प्रसव पीड़िता एक घंटे तक सड़क पर तड़पती रही। आखिरकार नगर पालिका के कूड़ा वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तब जाकर उसे प्रसव कराया जा सका।

मामला चमोली जिला मुख्यालय से सटे हल्दापानी इलाके का है। देवेंद्र फर्सवाण की पत्नी संगीता को देर शाम करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि वह सड़क मार्ग पर पहुुंचें, वहां वाहन भेजा जा रहा है। पैदल रास्ते से होते हुए संगीता की बहन सीमा और परिजन प्रसव पीडि़ता को लेकर सड़क मार्ग तक पहुंचे। करीब एक घंटा इंतजार के बाद भी 108 का वाहन नहीं पहुंचा।
कूड़ागाड़ी से परिजन लाए अस्पताल
गर्भवती की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। तभी नगरपालिका का कूड़ा वाहन उधर से गुजरा। परिजनों के अनुरोध पर वाहन चालक प्रदीप तिवारी ने गर्भवती को कूड़ा वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। समय रहते उपचार दिला डाक्टरों ने पीड़िता का सुरक्षित प्रसव कराया। डाक्टरों ने अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस संबंध में संपर्क करने पर 108 के क्षेत्र के प्रबंधक यशवंत सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़िता को लेने के लिए चमोली से वाहन को आना था, लेकिन वाहन दूसरे मरीज को लेने गया था, समय पर न लौट पाने की वजह से पीडि़ता को लेने वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया। इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो 108 सेवा की लापरवाही पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

देहरादून से तीन अभियुक्त गिरफ्तार

0

एस.एस.पी महोदया के निर्देशन मे जनपद मे नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना प्रेमनगर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियो /वाहनों की संघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे नन्दा की चौकी के पास एक बुलेरो गाड़ी सफेद रंग ना. यूके 07बी जे– 4393 को रोककर चैक किया गया तो उसमे तीन लोग, राजू शेख, फूल सिह यादव पुत्र राम भरोसे  व मंजु रहमान को 1 केगी स्मैक व 1 रिवाल्वर, 13 कारतूस सहित नन्दा की चौकी प्रेमनगर के पास 8/21 एन.डी.पी.एस धारा मे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।

अभिगणो से बरामदा माल के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून मे सिपाही के पद पर नियुक्त है तथा मंजूर रहमान अौर राजू का चचेरा भाई है । इन तीनो ने देहरादून में नशे में अच्छा पैसा होने व धन्धे में मोटी रकम कमाने के लालच में पाँच माह से प.बंगाल से स्मैक मंगाकर देहरादून के विभिन्न कालेजो के छात्रों सेमोटे दाम पर स्मैक बेचने की स्वीकारोक्ति की गयी ।

बरामदा रिवाल्वर फुल सिंह यादव के नाम रजिस्ट्रड होना बताया है। यह रिवाल्वर का प्रयोग लोगों को डराने धमकाने एंव प्रभाव मे लेने के लिये प्रयोग करना बताया । जिसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट मे कार्यवाही की जायेगी । तीनों ने आसपास कई नशा तस्करो के सम्बन्ध में तथा वेस्ट बंगाल के कई तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है जिनको पीसीआर पर लेकर महत्वपूर्ण जानकारी ली जायेगी । इनकी निशानदेही पर इनके घर व आसपाम सर्च आपरेशन किया जायेगा ।

वितरण क्षेत्र में आए आमिर खान

0
Aamir khan speaks up on GSt and other issues

आमिर खान के बारे में एक महत्वपूर्ण खबर मिल रही है कि अब वे वितरण क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल दीवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ का वितरण आमिर खान की कंपनी खुद करेगी। इसके लिए आमिर खान ने अपनी कंपनी की वितरण डिविजन शुरु की है, जिसके हेड के तौर पर प्रखर जोशी को नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले कई सालों तक डिजनी कंपनी के डिस्टीब्यूशन सेक्शन के प्रमुख रहे हैं।

आमिर का वितरण क्षेत्र में आने का ये कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाने वाली फिल्मों के नुकसान के लिए वितरकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसा लौटाने का मुद्दा गरम रहा है। सलमान खान ने ट्यूबलाइट के लिए और शाहरुख खान ने जब हैरी मीट सेजल के लिए वितरकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसे वापस किए।

बताया जाता है कि आमिर खान वितरकों को इस तरह से पैसा लौटाने के पक्ष में नहीं है और इसीलिए उन्होंने खुद का वितरण शुरू किया है। दीवाली पर रिलीज होने जा रही आमिर खान की कंपनी की फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ की कहानी एक ऐसी मुस्लिम बच्ची की है, जो गायिकी करना चाहती है, लेकिन परिवार से उसे इसके लिए सहमति नहीं मिल पाती, तो वो इंटरनेट का सहारा लेकर सुपर स्टार बन जाती है।

इस फिल्म का निर्देशन चंदन अदवेत चंदन ने किया है, जिनकी ये पहली फिल्म है और दंगल में काम कर चुकी कश्मीरी कलाकार जायरा वसीम इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। खुद आमिर खान इस फिल्म में एक फिल्म संगीतकार की मेहमान भूमिका निभा रहे हैं। दीवाली पर इस फिल्म का मुकाबला अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 4 से होगा। 

आदित्य पंचोली की पत्नी ने कंगना के आरोपों को नकारा

0

कंगना ने हाल ही में मीडिया में जिन लोगों पर पर आरोप लगाए थे, उनमें से कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं और ज्यादातर ने कंगना पर पलटवार किया है। इसी कड़ी में अब आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब का नाम भी जुड़ा है। जरीना वहाब की ओर से कंगना द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है।

कंगना ने कहा था कि जब आदित्य पंचोली उनको बहुत परेशान कर रहे थे, तो वे मदद के लिए आदित्य की पत्नी जरीना के पास पंहुची थीं और जरीना ने उनकी मदद करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था और बकौल कंगना, उन्होंने ये तक कहा था कि जब तक आदित्य पंचोली घर से बाहर रहते हैं, तो उनके घर और परिवार में सकून रहता है।

आदित्य पंचोली भी न सिर्फ कंगना के आरोपों को नकार चुके हैं, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कह चुके हैं। कंगना ने रितिक रोशन के साथ रिश्तों के विवाद में महाराष्ट्र के महिला आयोग के खिलाफ भी संगीन आरोप लगाए थे। कंगना ने आयोग की जिन सदस्य गुरप्रीत कौर का नाम लिया था, उन्होंने और महिला आयोग की वर्तमान प्रमुख विजया राहतकर ने कंगना द्वारा आयोग से संपर्क करने की बात को नकारा और आधारहीन आरोप लगाने के लिए कंगना से माफी मांगने को कहा है।

इन विवादों में अब सिर्फ रितिक रोशन और उनके पापा राकेश रोशन ही बचे हैं, जो अब तक कंगना के आरोपों पर चुप्पी लगाए हुए हैं और उनकी टीम कह चुकी है कि पिता-पुत्र की जोड़ी कंगना के आरोपों पर कोई सफाई नहीं देगी। 

कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए इमरान हाशमी की नई पहल

0

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बादशाहो की बाक्स आफिस सफलता से अलग इमरान हाशमी इन दिनों एक दूसरी खबर के कारण मीडिया की सुर्खियों में हैं। ये खबर कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए उनकी नई पहल को लेकर है। मिली जानकारी के अनुसार, इमरान हाश्मी ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए एक समाजिक संगठन के साथ मिलकर एक नए अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत इस संगठन के समारोह में शामिल होकर इमरान हाशमी ने सिर्फ तीन दिनों में 15 लाख रुपये की रकम जुटा ली।

इमरान का कहना है कि वे इस अभियान को जारी रखेंगे और कैंसर से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद जुटाने की कोशिशों में लगे रहेगे। बताया जाता है कि इसके लिए इमरान हाशमी मुंबई के बाद दिल्ली तथा देश के अलग अलग शहरों में आयोजित होने वाले चैरिटेबल डिनर में शामिल होंगे।

देश के अलावा लंदन, न्यूयार्क, दुबई सहित कई और देशों में भी ऐसे चैरिटेबल डिनर आयोजित होंगे। कैंसर से पीड़ित मरीजों को लेकर इमरान इसलिए भावुक हो जाते हैं, क्योंकि उनके बेटे अयान ने कैंसर की एक जंग लड़ी है। इमरान ने अपने बेटे के इस संघर्ष पर एक बुक भी लिखी है, जो काफी चर्चित रही है।

बारिश में कमी के साथ बढ़ी श्रद्धालुओं की आमद

0

बरसात का मौसम धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। मानसून की गति में कमी आने के साथ ही केदारनाथ धाम में एक बार फिर रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। इस साल केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की खासी आमद रही। अभी तक 4.15 लाख श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

बरसात में चारों धामों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो जाती है। सितम्बर माह शुरू होते ही एक बार फिर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगता है। इस वर्ष तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। कपाट खुलने के दिन से ही यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला था। 2013 की आपदा के बाद यात्रा पटरी पर लौटने से स्थानीय लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

आपदा के बाद 2014 में मात्र 40,832 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 2015 में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1,54,430 हुई और 2016 में श्रद्धालुओं की संख्या 3,09,746 तक पहुंची। इस वर्ष शुरुआत से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और अभी तक 4,15,000 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है। अभी करीब दो माह यात्रा चलेगी और बारिश कम होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफे को देखें तो इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख के पास जा सकता है। यह अपने आप में एक रेकार्ड होगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को दर्जनों यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। 

ऋषि कपूर ने राज कपूर पर बायोपिक की संभावनाओं को खारिज किया

0

हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने वाले ऋषि कपूर ने अपने पिता और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए ऐसी किसी संभावना को खारिज कर दिया है।

कुछ ही दिनों पहले इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि बैंडिट क्वीन और मंगल पांडे जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता बॉबी बेदी ने कपूर परिवार को राज कपूर पर बायोपिक बनाने की योजना का प्रस्ताव दिया है, जिसके लिए कपूर परिवार को एक बड़ी रकम देने की बात भी थी। ऋषि कपूर ने ये तो माना है कि ये प्रस्ताव मिला था, लेकिन उनका कहना है कि परिवार ने आपसी विचार विमर्श के बाद इसे खारिज कर दिया।

ऋषि कपूर का कहना है कि जब तक उनकी मां कृष्णाराज कपूर जीवित हैं, तब तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनेगी। ऋषि कपूर का कहना है कि राज कपूर अपने दौर में नरगिस सहित कई हीरोइनों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे, इसलिए उनकी बायोपिक पर विवादों का पिटारा खुल सकता है। 

पहेली बनी हुई है मोरी में बच्चों की मौत, चिकित्सकों की टीम को भी बीमारी का नहीं चला पता

0

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के मसरी व खन्ना गांव में अज्ञात बीमारी से पिछले 10 दिनों में चार बच्चों की मौत होने के बाद जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम जांच के लिए मोरी भेजी गई है, लेकिन टीम अभी तक अज्ञात बीमारी का पता नहीं लगा पाई है।

जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी दूर मोरी ब्लॉक के दोणी न्याय पंचायत के मसरी व खन्ना गांव में गले में दर्द की शिकायत पर अज्ञात बीमारी के कारण बीते दिनों में चार बच्चों को मौत हो गई थी, जबकि आस पास के गांव में कई बच्चे बीमार बताए जा रहे हैं। इस बीमारी में गले में दर्द और कफ बन रहा है। अभी तक चिकित्सकों की टीम इस बीमारी का पता नहीं लगा पाई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शुक्रवार केे एसडीएम पुरोला शैलेंद्र सिंह नेगी को दी। इसके बाद उत्तरकाशी व मोरी से चिकित्सकों की टीम वहां भेजी गई, लेकिन अभी तक बीमारी का पता नहीं चल पाया है।

सीएमओ डॉ. कल्पना गुप्ता ने बताया कि लगातार टीम से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मोरी के जिन गांव में टीम भेजी गई है वहां नेटवर्क ही नहीं है। इस कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। टीम के लौटने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। 

भारत चीन विवादों के बीच ऐसे देते हैं चीनी छात्र अपने भारतीय गुरुओं को सम्मान

यूं तो सीमाओं पर चीन और भारत में तनातनी बनी रहे लेकिन योग के तार भारत और चीन को आपस में बांधे हुए हैं। 10 सितंबर को चीन में भी भारत की तर्ज पर टीचर्स डे मनाया जाता है। इसके चलते चीन से अपने योघ गुरुओं को मिलने पहुंची चीनी शिष्याएं। भारत योग के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी सरजमीं पर योग और भारत की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं वहीं भारतीय अध्यात्म और भारतीय योग विदेशियों को ऋषिकेश खींचकर ला रहा है।

चीनी टीचर्स डे जो 10 सितंबर को मनाया जाता है पर चीन से भारत अपने योग गुरु से मिलने पहुंची चीनी योग शिष्याऐं। पिछले दिनों डोकलाम और अन्य सीम विवादों के चलते भारत चीन के बीच रिश्तें तल्ख रहे हैं। लेकिन इल सबके बीच भारतीय योग ने ड्रैगन को आपने योग कलाओं से दीवाना बना दिया है। हालात यह है कि ऋषिकेश से निकलकर कई योगाचार्य आज चीन की धरती पर भारतीय योग की पताका को फहरा रहे हैं। कई सालों से चीन में भारतीय योग का परचम लहरा रहे ऋषिकेश के सेम जे नौटियाल आजकल ऋषिकेश के प्रवास पर हैं। 10 सितंबर को चीन में भारत की तर्ज पर टीचर्स डे मनाया जाता है और गुरु शिष्य की परंपरा को मजबूती देते हुए कई चीनी योग  छात्राऐं ऋषिकेश पहुंची।रविवार को उन्होने अपनी टीचर के साथ टीचर डे मनाया।

इन्लिहीं छात्रओं में से एक लिली का कहना है कि उसे भारत का योग बचपन से अपनी ओर खींचता रहा है। पिछले 15 सालों से वो अपने योग गुरु सेम जे नौटियाल के साथ भारतीय योग को सीख कर चीन में युवाओ को सिखा रही है। चीन में उनके योग सेंटर में कई युवा भारतीय योग सिखने आते हैं। फिटनेस के लिए अब चीन के लोग योग के दीवाने हैं।

सालो से चीन में योग सीखा रहे योग गुरु नौटियाल का कहना है “कि चीन में गुरु शिष्य परम्परा को बड़े अच्छे से निभाया जाता है। आज पूरा चीन टीचर्स डे मना रहा है ऐसे में मेरी दोनों शिष्याएं चीन से भारत आ कर गुरु-शिष्य परम्परा को निभा रही है ये मेरे लिए सबसे ख़ुशी की बात है”। 

कहते शिक्षा का कोई मोल नहीं होता है ऐसे में आदर्श शिक्षक हमेशा अपने कार्यो से स्टूडेंड के दिलो में अपनी खास जगह बना लेते है। आज पड़ोसी देश शिक्षक दिवस मन रहा है ऐसे में गुरु को नमन करने पहुंची इन चाइनीज योग साधको ने गुरु-शिष्य  परम्परा को मजबूती प्रदान की है।

गुरुकुल कांगड़ी बना बीजेपी विधायक-एबीवीपी के बीच रण का मैदान

0
गुरूकुल कांगड़ी युनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में मिली हार से गुस्साए एबीवीपी के हरिद्वार इकाई के छात्रों ने हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीशवरानंद के आश्रम के बाहर घरना प्रदर्शन किया। यही नहीं छात्रों ने कथित तौर पर विधायक के साथ धक्का मुक्की भी की। छात्रों का आरोप है कि विधायक ने एबीवीपी के उम्मीदवार के खिलाफ काम किया जिसके नतीजतन चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा। नाराज छात्रों ने विधायक के खिलाफ नारेबाज़ी की और उनका पुतला भी फूंका। हालात तब बेकाबू हो गये जब छात्रों की भिड़ंत विधायक समर्थकों से हो गई। विधायक की दखलअंदाजी के बाद पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा।
गुरुकुल कांगड़ी लंबे समय से एबीवीपी का गढ़ रहा है। शुक्रवार को हुए छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम भुल्लर भारी बहुमत से जीत गया। एबीवीपी के एक धड़े ने इस हार के लिये विधायक को ज़िम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि विधायक ने जानबूझ कर अपने प्रभाव का इस्तेमाल एबीवीपी उम्मीदवार तरुण चौहान को हराने में किया।
इसके साथ साथ उनका ये भी आरोप है कि विधायक ने छात्रों के साथ साथ युनिवर्सिटी स्टाफ और टीचरों पर भी भुल्लर को समर्थन देने का दबाव बनाया जबकि वो हमेशा एबीवीपी को समर्थन देने का दावा करते रहे।
वहीं दूसरी तरफ विधायक का कहना है कि ये उनहें बदनाम करने की साजिश है। उनका मानना है कि छात्र राजनीति में दखल करने का उनका कोई इरादा और ज़रूरत नहीं है। इस मामले को लेकर अब विधायक पार्टी के बड़े नेताओं से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं पुलिस ने इस मामले में एबीवीपी करायकर्ताओं के खिलाफ जानबूझकर हानि पहुंचाने, सांति बंग करने आदि के मुकदमे दर्ज कर दिये हैं। इसके साथ ही विधायक की शिकायत पर आश्रम के आसपास अतिरिक्त सुराक्षा बल तैनात कर दिये हैं।