हाथी की मौत से हड़कम्प

0
676

कालाढूंगी- रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के कालीगाढ़ बीट में एक हाथी का शव मिला। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। लेकिन घटना स्थल पर कोई भी वन विभाग का अधिकारी मौजूद नहीं था। वही हाथी की मौत के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गश्त के दौरान रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के कालीगाढ़ बीट में एक नर हाथी का शव मिला। इस दौरान किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में ले लिया। हाथी की उम्र लगभग 5 6 वर्ष की बताई जा रही है। वही इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके से रहे नदारद रहे। बताया जा रहा है कि वन विभाग फतेहपुर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान नर हाथी का शव मिला था।