उत्तराखंड को खुशहाल राज्य बनाने के लिए नए सेवा सूत्र- किशोर

गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी ने चुनाव के समय नकरात्मकता दर्शाने की कोशिश की, हर बैनर व होर्डिंग में इसी तरह की बात लिखी हुई थी जैसे उत्तराखंड ख़त्म को चूका है। इस बात से राज्य के लोगो को बहुत ठेस पहुंची है और ऐसा बीजेपी को नही करना चाहिए था। जो उत्तराखंड के मुद्दे है उनके चर्चा होनी चाहिए और समाधान भी निकलना चाहिए। सरकार बनने के बाद पहला काम कांग्रेस का यही होगा। इन 9 संकल्पों को इसलिए रखा गया है। उत्तराखण्ड को खुशहाल और आदर्श प्रदेश बनाने के लिए कांग्रेस ने आज अपने नए सेवा सूत्रों को जोड़दिया हैय़
निम्नलिखित सेवा सूत्र इस प्रकार हैं:
  • रोजगार
  • पारदर्शी प्रशासन
  • सर्व साक्षरता
  • नशा विहीन मुक्त
  • भरपूर स्वस्थ्य
  • सहिष्णुता
  • शतप्रतिशत आवास
  • भरपूर राजस्व
  • स्वच्छ जलवायु
किशोर ने यह भी कहा कि लोग आज कल अपने दुख से ज्यादा दूसरो के सुख से दुखी रहते हैं और ऐसा इस प्रदेश में नही होना चाहिए।किशोर ने कहा कि सरकार आने के बाद सबसे अच्छा प्रदेश बनाएंगे कांग्रेस। साथ ही 2017 विधानसभा के चुनाव में आई धन राशि के लिए इस चुनाव में कांग्रेस ने अलग से एक खाता बनाया है जिसमे दो लोगो को संयुक्त जिम्मेदारी दी गयी है और इसके पूरी डिटेल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत के निर्वाचन आयोग को दी गई है।
किशोर ने कहा कि पहले हमारी जांच कि जाए फिर बीजेपी की जांच कि जाये ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। साथ ही किशोर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस को चंदा देने वाले लोगो को फ़ोन पर धमकी दी है कि चंदा नहीं दिया जाए।किशोर ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव के लिए बनाये गए खाते में कितना पैसा आया है उसकी जानकारी कुछ दिनों में मिल जायेगी।इसके साथ ही उपाध्याय ने कहा कि आज कर्णप्रयाग विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपनी बढ़त बनाये रखी है ।