कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया युवा ऊर्जा दिवस

0
767

देहरादून। राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने रविवार को युवा ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में विशाल डोभाल की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। कांग्रेस ने सदैव दबे-कुचले, किसानों व श्रमिकों के हितों के लिए कार्य किया है। राहुल के नेतृत्व में पार्टी गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस का एक अभिन्न अंग है, जिसमें हमारे नौजवान साथियों का विशेष योगदान रहता है। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद देश के युवाओं में भरोसा जगा है।कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दिनेश कौशल, विनोद कुमार समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।