गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व पर सुबह से उमड़ी भीड़

0
521

विकासनगर, यीशु मसीह के जन्मदिन पर विकासनगर चकराता, बड़ा रामपुर स्थित चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना व सभाएं की गई। वेदी सेवकों ने धूपदान कराया औऱ मदर मरियम के आगे श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाई और दुआएं मांगी।

सोमवार को पछवादून के तमाम गिरजाघरों में सुबह से ही क्रिसमस पर्व पर लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में पवित्र बाइबिल के संदेश सुनाए गए। लोगों ने घरों में भी केक काटकर प्रभु अवतरण की खुशियां मनाई। जगह-जगह क्रिसमस ट्री भी सजाए गए और दिनभर चर्च में प्रार्थना का दौर जारी रहा। रंग-बिरंगी रोशनी से गिरजाघर जगमगाए नगर आए।

लाल-सफेद लदबों में बच्चों को उपहार बांटते सेंटा क्लॉज और हवा में गूंजता जन्मा ओ जन्मा जग में मरियम का लाल जन्मा, हम चरवाहे नाचे झूमके, आया यीशु जग में तू पापियों को बचाने को, यीशु आया चरनी में, जन्मा जग में ‌मरियम का कैरल्स गीत गाया गया। विकासनगर वारियर गर्ल्स ने सोमवार को बाड़वाला स्थित बस्ती में रहने वाले बच्चों क्रिसमस पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार और टाफियां भी बांटी। इस मौके पर रेहाना सिद्दकी, प्रीति सैनी, मोसिन, नेहा चौरसिया आदि मौजूद रहे।