पुलिस से भिड़ी महिलाए, गाड़ी की सीज 

0
525

रुद्रपुर, वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की पट्टिका लगी स्कार्पियो को चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया और चालक के घर से बरामद कर लिया। घर में पहुंची पुलिस को देख महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओ ने पुलिस को स्कार्पियो को ले जाने से रोका। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन सीज कर दिया।

शहर के प्रीत विहार के समीप हाइवे पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान रम्पुरा चौकी इंचार्ज और उनके साथ मौजूद फोर्स ने एक स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। इस पर स्कार्पियो चालक ने रुकने के बजाय तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस ने भी स्कार्पियो का पीछा किया और स्कार्पियो को एक घर के सामने टीनशेड से बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों से वाहन स्वामी को बाहर निकालने को कहा तो महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओं के आक्रोश को देख पुलिस पहले तो चौकन्ना हुई और बाद में जब स्कार्पियो को क्रेन बुलाकर ले जाने को कहा तो फिर बमुश्किल स्कार्पियो की चाबी दी गई।

रम्पुरा चौकी इंचार्ज नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि, “स्कार्पियो के पिछले शीशे पर वीआईपी, गाड़ी के आगे हूटर और स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड लिखा था, जोकि हूटर मारता हुआ हाइवे से गुजर रहा था, पुलिस के रुकवाने पर उसने गाड़ी को न रोककर सीधे भाग निकला और गाड़ी घर पर ले जाकर खड़ी कर खुद चंपत हो गया, पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया है।”