Page 882

ईवीएम मशीनों मे सील हुई उम्मीदवारों की किस्मत, अभी तक 68 प्रतिशत हुआ मतदान

0

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रदेशभर के 13 जिलों की 69 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक मतदान पूरा हो गया। राज्यभर में लगभग 68 फीसद मतदान हुआ। सबसे ज्यादा उत्तरकाशी में 73 प्रतिशत वोट डाले गये, जबकि कई जगहों पर अभी भी मतदान जारी है।
उत्तरकाशी में पांच बजे तक तीन विधानसभा सीटों में गंगोत्री में 71 फीसदी, यमुनोत्री में 70 फीसदी और पुरोला में 75 फीसदी मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक प्रदेश में छह प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद 10 बजे तक 14 और 11 बजे तक 25 फीसद मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 40 फीसद का ग्राफ रहा। जबकि तीन बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ था। उधर, अल्मोड़ा के दो बूथ, पिथौरागढ़ के एक बूथ और उत्तरकाशी के चार गांव के लोगों ने चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया।

चुनाव  2017 के बारे में विषय में कुछ जरुरी बिंदुः

  • हरिद्वार में एक गाड़ी में 70 लाख पकड़े गए
  • राजनीतिक दल का खुलासा करेगी पुलिस
  • पिथौरागढ़ के जोनल मेजिस्ट्रेट करण सिंह की हुई हार्ट अटैक से हुई मौत
  • मसूरी मे 58.3 प्रतिशत वोटिंग,शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न
  • गुरुवार शाम तक सारी पोलिंग पार्टी वापस आयेंगी
  • फाइनल 70% के लगभग आयेगा प्रतिशत
  • विवि पेड ने किया अच्छे से काम।
  • हरिद्वार में लक्सर से एक लाख रूपये बरामद हुए।
  • रुद्रपुर में प्रत्याशी के बेटे ने महिला से की मारपीट
  • पोलिंग स्टेशन के अंदर नहीं हुई कोई अनहोनी।
  • सभी ईवीएम को मतगणना आर्म पुलिस की निगरानी रहेगी
  • तीन लेवल की सिक्योरिटी रहेगी ।
  • पहले चक्र में पैरामिलिट्री फोर्स, दूसरे में पीएससी के गार्ड और तीसरे चक्र में जनपदीय पुलिस
  • रिकॉर्ड बुक राखी जायेगी,ताकि जो भी ऑफिसर्स आएंगे उनका डाटा रहे
  • कैमरा की सिक्योरिटी में रहेंगे
  • स्टोर रूम की सीलिंग की वीडियोग्राफी की जायेगी।
  • फायर ब्रिगेड की तैनाती रहेगी
  • कोई भी फर्जी वोटिंग का मामला नहीं आया सामने
  • 479 पोलिंग बूथ स्नो बाउंड
  • सबसे ऊचांई वाला पोलिंग बूथ 10,000 फीट
  • बद्रीनाथ की पोलिंग पार्टियों ने 12 फरवरी से ट्रेकिंग शुरु कर दी मंगलवार को बद्रीनाथ पहुंचे और 17 फरवरी को वापस आऐंगें,लगभग 230 वोटर हैं वहां
  • रिर्काड तोड़ 68 प्रतिशत मतदान,जबकि 2012 में यह प्रतिशत 67.22 था
  • वोटिंग 2 प्रतिशत और होने के आसार,70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है पोलिंग

डोईवाला क्षेत्र में 8 बजे बद्रीपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे कमरा नम्बर 2 में पहला बटन दबाते ही इवीएम मशीन ख़राब हुई और दो घंटे बाद बदली गई । उत्तराखंड में कुल 18 ईवीएम मशीन खराब होने के बाद बदली गई।

विदेशी प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड चुनावों का किया अध्ययन

0

प्रदेश में लोकतन्त्र के महापर्व चुनावों की प्रक्रिया को समझनें एवं उसका अध्ययन करने के लिये 13 सदस्यीय विदेशियों का प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को देहरादून पहुंचें थे। जहां उनके द्वारा पोलिंग पार्टियां किस प्रकार चुनाव कराने के लिये अपने गंतव्य को जा रही थी और किस तरह उन्हें ई.वी.एम. एवं चुनाव की सामग्री का वितरण किया जा रहा था। 

बुधवार को प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने सुबह 7.00 बजे मसूरी विधानसभा के जी.आर.डी.एकेडमी राजपुर का दौरा किया। पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारियों द्वारा विभिन्न पार्टियों के पोलिंग ऐजेंट के सामने माॅकपोल देखा। इसके बाद विदेशी प्रतिमण्डल द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान में बने पोलिंग बूथ का दौरा किया। यहां पर दृष्टिबाधितार्थ लोगों द्वारा कैसे मतदान किया जा रहा है ये भी देखा। विदेशी प्रतिनिधिमण्डल द्वारा धर्मपुर विधानसभा के ग्राफिक ऐरा इन्स्टीटयूट में बने 03 पोलिंग बूथों का भी ग्रुप वाईस दौरा किया गया। इस बूथ में उनके द्वारा वोटर वेरीफिकेशन पेपर आडिट ट्रेल को भी देखा। जो इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के साथ ही लगी थी जिसमें मतदान करते समय वोटर की स्लिप भी मशीन के स्क्रीन पर 7 सेकेण्ड तक दिखती है।

photo 02 dt.15-02-2017

विदेशी प्रतिनिधिमण्डल द्वारा विधानसभा धर्मपुर के अन्तर्गत केदारपुरम में स्थित नारी निकेतन में स्थापित पोलिंग बूथ का भी अवलोकन किया गया। उक्त पोलिंग बूथ पर नारी निकेतन में रह रही 68 महिला वोटरों के लिये उक्त बूथ पर समस्त कर्मचारी, पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय महिला पोलिंग अधिकारी देखने को मिली जिसकी प्रतिनिधिमण्डल द्वारा काफी सराहना की। वहां से विदेशी प्रतिनिधिमण्डल के दो ग्रुप ऋषिकेश विधान सभा पहुंचे जहां उन्होने जीजीआईसी इंटर काॅलेज में बने बूथ का  दौरा किया। शेष प्रतिनिधिमण्डल के 9 सदस्यों द्वारा मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत मसूरी का भ्रमण भी किया। 

विदेशी प्रतिनिधिमण्डल में बांग्लादेश से श्री तारीक अहमद एवं श्री साईद गोलम राशेद, इजिप्ट से श्री मो. आदेल रमजी एल शाॅरबगी, किरगीज रिपब्लिक से श्री उल मूर्जेव, नामिबिया से श्रीमती नोतेम्बा तिपूएजा, श्री उलरिच फ्रेयर, श्री निकोडिमस मिंग्लियस, सुश्री हेण्डरिना फ्रेंसिना एवं सुश्री जीनिया क्लेजन सहित रूस से श्री निकोले वी. लेवीचिव एवं श्री विस्वोलोड एन. पर्वाेचिकोव शामिल थे।

उत्तराखंड विधानसभा की 69 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

0

उत्तराखण्ड की चौथी विधानसभा के 69 सीटों के लिए मतदान हल्की-फुल्की घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रदेश में हुए मतदान में हरिद्वार टॉप पर तो अल्मोड़ा जिले में सबसे कम मतदान हुआ। बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद खाली कर्णप्रयाग सीट पर नौ मार्च को मतदान होगा, जबकि प्रदेश के सभी 70 सीटों पर एक साथ मतगणना 11 मार्च को की जाएगी।

बुधवार की सुबह आठ बजे मतदान की शुरुआत धीमी हुई लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़े वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ता गया और मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। हालांकि कई जिले के बूथों पर ईवीएम मशीनों की खराबी की सूचना आयी लेकिन निर्वाचन आयोग की तटस्थता के चलते मतदान शुरू हो गया।
प्रदेश के हरिद्वार, हल्द्वानी सहित अन्य जिलों में कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं लेकिन मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के प्रदेश भर में कड़े इंतज़ाम किए गए थे। राज्य से सटे अंतराष्ट्रीय और प्रदेश की सीमाओं को 48 घंटे पहले ही सील कर दिया गया। साथ ही इन क्षेत्रों से आने-जाने वाले हर व्यक्तियों पर पुलिस पैनी नजर राखी जा रही है।
बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं सभी ने बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कई जगह लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। मतदान के दौरान कई लोगों के नाम नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने से परेशानी भी हुई। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 628 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला ईवीएम मशीनों में आज बंद हो गया है। राज्य में 10,685 मतदान बूथ बनाए गए हैं जिनमें कुल 7513547 वोटर्स को मतदान करना था।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस, जबकि हरिद्वार जिलों में बसपा के साथ कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा कांग्रेस के बागी नेता चुनाव के ऐन मौके पर पार्टी छोड़कर दूसरे दल से अपना किस्मत अजमाये हुये है।

प्रदेश मुख्यमंत्री हरीश रावत दो विधानसभा क्षेत्र किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण से अपना किस्मत अजमाये हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरव बहुगुणा अपने पिता के सीट सितारगंज से चुनाव लड़े हैं, जबकि कांग्रेस से बगावत कर डा. हरक सिंह रावत भाजपा से कोटद्वार विधानसभा से भाग्य अजमाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अल्मोड़ा के रानीखेत, जबकि सतपाल महाराज पूर्व भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के चौबटाखाल सीट से मैदान में ताल ठोके हैं।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 219 जोनल तथा 1309 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात थे। इसके लिए 12,878 पुलिसकर्मी, 25 कम्पनी पी.ए.सी. एवं 105 कम्पनी केन्द्रीय पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
उत्तराखण्ड पुलिस और होमगार्ड्स जवानों के अलावा अन्य राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश से कुल 16930 होमगार्ड्स की व्यवस्था की गयी है। राजस्थान से 8000, उत्तर प्रदेश से 2000 एवं हिमाचल प्रदेश से 2500 होमगार्ड्स तैनात किये गए हैं।
प्रदेश में आज सरकारी और निजी कार्यालयों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित थी।

लोकतंत्र के महापर्व में राजाजी टाइगर रिज़र्व पार्क के गुर्जर समुदाय ने भी जमकर किया मतदान

0

आज उत्तराखंड की 69 सीटों पर मतदान हुआ। हर किसे ने अपने मत का इस्तेमाल कर अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। तो वहीँ पिछले कई सालों से विस्थापन की राह देख रहे राजाजी नेशनल पार्क में रह रहे वन गुज्जर समुदाय के लोगों ने भी अपने मत का प्रयोग कर चुनाव में अपनी भागीदारी को सुनिशिचित किया है।आपको बता दे की राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों में स्तिथ गुज्जर बस्ती में 200 से ज्यादा परिवार है लेकिन इन्हें कोई मूल-भूत सुविधा न मिलने के कारण ये बेहद कठिन परिस्थितियों में जिंदगी जीने को मजबूर है। ऐसे में उन्हें इस चुनाव से काफी उम्मीदें है, गुर्जर समुदाय के लोगो का कहना है कि आने वाली सरकार हमे स्थायी जगह दे और हमारे परिवार के लोगों मूलभुत सुविधा मिले। शिक्षा ,रोजगार ,स्वस्थ जैसे सुविधा मुहैया कराये ,कई अरसो जंगल  रहने को मजबूर  गुर्जर समुदाय अब शहरों मे आना चाहते हैं और आगे आने वाली पीढ़ी के अच्छे भविष्य निर्माण की उम्मीद रख रहे हैं आने वाली सरकार से। आज 600 वन गुर्जर कुनाव गांव के प्रथमिक स्कूल में अपने जंगलो से निकल कर मतदान करने पहुंचे, इन परिवारों को नयी सरकार से काफी उम्मीद हैं। अब ये गुज्जर परिवार अपने बच्चों के भविष्य के लिए सरकार से मांग कर रहे है कि पार्क में छूटे हुए परिवारों को जल्द विस्थापित किया जाए ,हर बार चुनाव के समय नेता इन परिवारों से वोट तो मंगाते है लेकिन इन परिवारों की बाद में कोई सुध नहीं लेता। बदलते ज़माने के साथ ये वन गुज्जर भी बदलना चाहते है जंगलो का मोह , पशुओ का संसार और दो जून की रोटी इनको जंगलो तक ही सीमित कर देती है 

कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के धर्मेंद्र के घर मातम

0

कश्मीर के बांदीपुरा में एक आतंवादी वारदात में शहीद हुए नैनीताल जिले के कालाढूंगी स्थित पटेलिया के धर्मेन्द्र के घर में मातम का माहौल है । पैरा मिलिट्री के इस जांबाज जवान धर्मेन्द्र ने इंटर की पढ़ाई कालाढूंगी से की । जिसके बाद धर्मेन्द्र ने हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी.कॉलेज में दाखिला लेकर बी.ए.की पढ़ाई शुरू की । द्वितीय वर्ष में ही धर्मेन्द्र भर्ती के लिए पिथौरागढ़ गए जहाँ से वो भारतीय फ़ौज का एक अभिन्न हिस्सा बन गए । दिल में देशभक्ति की अलख लेकर धर्मेन्द्र ने सन 2102 में दिवाली से पहले आगरा में ट्रेनिंग लेकर फ़ौज का पूरी तरह से हिस्सा बन गए । धर्मेन्द्र तीन भाई है जिसमें से सबसे बड़ा पवन कुमार और छोटा दीपक कुमार । पवन और दीपक अपने छोटे से खेत में अपने पिता मोहन लाल साह का कास्तकारी में हाथ बटाते है । मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले मोहन लाल साह ने बताया की कई पुस्त पहले वो कालाढूंगी के इस हिस्से में आ गए थे । शहीद धर्मेन्द्र की माँ सावित्री देवी एक गृहणी हैं । धर्मेन्द्र कुमार साह 31पैरा मिलिट्री में श्रीनगर जम्मू में बांदीपुरा में तैनात थे । धर्मेन्द्र के पिता ने बताया कि उनका खेत लगभग 3 बीगा का है जिससे बमुश्किल ही उनके घर की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि आर्मी यूनिट से कुछ लोग आए थे जिन्होंने इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी और बताया कि आज धर्मेन्द्र का शव पहुंचेगा । उनके घर में श्रद्धांजलि देने वालों का तांतां लगा हुआ है । उन्होंने कहा कि शहीद धर्मेन्द्र का पार्थिव शरीर आने के बाद कालाढूंगी के सिद्ध स्थल में अंत्येष्टि दी जाएगी । शहीद धर्मेन्द्र के छोटे भाई दीपक का कहना है कि अगर उन्हें सरकार मौका देगी तो वो भी देश के लिए लड़ने को तैयार हैं ।

हरीश रावत, खण्डूरी, निशंक और अधिकारियों ने डाले वोट, सीएम बोले – हम होंगे सफल

0

मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून के माजरा और सांसद भुवन सिंह खण्डूरी पौड़ी तथा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बेटी ने देहरादून में मतदान किया। हरिद्वार में शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पण्डया ने सप्तऋषी में वोट डाला।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वोट डालने के बाद कहा कि उत्तराखण्ड में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा सहित अन्य बागियों के चुनाव में पटखनी खाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
उधर, देहरादून के लवडेल में ईवीएम खराब होने के वजह से मंत्री दिनेश अग्रवाल बिना वोट दिए वापस लौटे। हल्‍द्वानी में वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने किया मतदान। हल्‍द्वानी में भाजपा नेता विशन सिंह चुफाल, हरिद्वार में बाबा रामदेव, नई टिहरी में विधायक और मंत्री दिनेश धनै ने मताधिकार का प्रयोग किया। कई इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई|

IMG_9968

  • निर्वाचन आधिकारी राधा रतूड़ी ने अपने परिवार के साथ किशन नगर,जीजीआईसी,राजपुर में वोट डाला
  • डीएम दीपक रावत,नैनीताल में वोट डाला
  • गणेश जोशी,डोभालवाला में वोट डाला
  • डा.रमेश पोखरियाल निशंक,केवी,हाथीबड़कला में वोट डाला
  • सरिता आर्या,भूमियाधार,नैनीताल
  • स्वीटी अग्रवाल,एसएसपी देहरादून,गुरुकल कन्या महाविद्धालय,राजपुर रोड
  • हल्द्वानी मेयर,जोगिंदर रौतेला अपने परिवार के साथ
  • हरीश चंद दुर्गापाल,लालकुआं
  • विधायक वंशीधर भगत,कालाढ़ूंगी
  • कैबिनेट मिनिस्टर इंदिरा हृदयेश,तेग बहादुर कालेज,हल्द्वानी क्षेत्र में डाला वोट

उत्तराखण्ड में छिटपुट घटना को छोड़ शांतिपूर्ण हुआ मतदान

0

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान हल्द्वानी और हरिद्वार में छिटपुट घटना को छोड़ दिया जाये तो प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

देहरादून के सीएनआई ब्वाइज कालेज में वोटिंग खत्म होने के बाद राजपुर रोड के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के सर्मथकों के बूथ नंबर 48 से 52 में घुसने को लेकर बीजेपी प्रत्याशी खजानदास के सर्मथकों ने किया बवाल।हालांकि दोनो प्रत्याशी जब एक दूसरे के सामने हुए तो गले मिलकर एक दूसरे को जीत मिलने के लिए बधाइयां दी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा जीजीआइसी में बने बूथ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के चुनाव चिह्न वाली टोपी पहनकर पोलिंग बूथ तक पहुंचने पर विवाद हो गया। इस दौरान समर्थक की पुलिस के साथ मामूली झड़प हुई।

आईटीआई में बने बूथ नंबर चार में मतदान करने आए लोगों को वोटर पर्ची पर मतदान न करने देने पर आपस में बहस हो गयी। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने हस्तक्षेप कर पर्ची से वोट डलवाने की इजाजत दी।
एसपी सिटी यशवंत सिंह ने गांधी प्राइमरी स्कूल के बूथ पर हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर बूथ के आसपास लगी भीड़ को हटवाया।

हरिद्वार के लक्सर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी सुभाष चौधरी की गाड़ी से एक लाख की नगदी पकड़ी गई है। भीकमपुर क्षेत्र से पकड़ी बसपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी की गाड़ी से लिफाफो में रखे मिले दो-दो हजार रुपये के नोट मिले हैं। उम्मीदवार के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरिद्वार ग्रामीण में बूथ न0 122 में चुनाव डयूटी में तैनात कर्मचारी योगेश शर्मा भाजपा को वोट डालते रंगे हाथ पकड़ा गया।

यमकेश्वर क्षेत्र में 87 मतदान केंद्रों पर 71 हजार मतदाता कर रहे 7 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

0

उत्तराखंड में आज चुनावी दंगल है जिसके लिए हर वर्ग के लोग उत्साहित है। बात करे यमकेश्वर विधान सभा की तो वहां भी सुबह 8 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी, और मतदान के लिए सारी व्यवस्थाएं भी चाका-चौबंद है। यमकेश्वर विधान सभा में 87 मतदान केंद्रों पर 71 हजार के मतदाता ,7 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह से ही अलग-अलग बूथों पर लोगों की भीड़ लगनी शरू हो गयी और हर कोई चुनावी माहौल से उत्साहित नजर आया। तो वहीँ संत समाज ने भी इस मतदान में बढ़- चड़कर हिस्सा लिया। आपको बता दे की यमकेश्वर छेत्र में बड़ी संख्या में आश्रम, मठ और मंदिर है जिसमे बड़ी संख्या में संत समाज रहता है, वीआईपी वोटर्स स्वामी चिदानंद मुनि ने मतदान करके सबसे अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की।                

 

unnamed

 

ऋषिकेश विधान सभा छेत्र में सुबह ८ बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक शुरू हो गया है , सारी  व्यवस्थाएं चाक  चौबंद है ऋषिकेश विधान सभा में 180 मतदान केंद्रों पर 1,51,051 के मतदाता आज करेगे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिसमे से 19 बूथ सवेदनशील है जिस पर सुरक्षा की दृस्टि से अर्ध सैनिक बलो की टुकड़िया तैनात कर दी गयी है , इस बार युवायों का वोट प्रतिशत 57 फीसदी है, मतदान में युवा वोटर बड़ी संख्या में पहुँच रहे है । युवाओ में इस बार के इलेक्शन को लेकर काफी उत्सुकता देखिजा रही है और युवाओ  है की ऋषिकेश के छेत्र का विकास अच्छी शिक्षा और रोजगार के साधन बने हम ऐसे सरकार चुनेंगे क्यंकि एक राज्य का निर्मण उसके युवाओ से होता है ,जिससे युवाओ को  सपने साकार हो और ऐसी सरकार के बनाये जो कानून व्यवस्थाओ पर भरोसा कर सके ,युवाओ में सुबह से ही जोश बना हुआ जिसके चलते बड़ी संख्या में वोटर मतदान केंद्रों तक पहुच रहे है पहली बार वोट कास्ट करने आये शुभम का कहना कि  चाहता हु की राज्य से पलायन रुके युवाओ को शिक्षा मिले। युवा वोटर सृष्टि बी पहली बार वोट कर रही है वो भी चाहती है की युवाओ को उनके राज्य में ही शिक्षा और रोज़गार मिले जिस से वो राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभा सके।

13 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल मतदान प्रक्रिया को देखने पहुंचा देहरादून

0

भारत में मतदान प्रक्रिया की अवलोकन करने के लिए बगलादेश सहित 13 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार देहरादून पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल मतदान दिवस के दिन देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विदेशी प्रतिनिधिमण्डल के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के लिये की गई तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
प्रतिनिधिमण्डल में बांग्लादेश से तारीक अहमद एवं साईद गोलम राशेद, इजिप्ट से मो. आदेल रमजी एल शाॅरबगी, किरगीज रिपब्लिक से उल मूर्जेव, नामिबिया से श्रीमती नोतेम्बा तिपूएजा, उलरिच फ्रेयर, निकोडिमस मिंग्लियस, सुश्री हेण्डरिना फ्रेंसिना एवं सुश्री जीनिया क्लेजन सहित रूस से निकोले वी. लेवीचिव एवं विस्वोलोड एन. पर्वाेचिकोव शामिल हैं।
रतूड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कराये जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। राज्य से सम्बन्धित ऐसे लोग जो राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे हैं जैसे सैनिक आदि पोस्टल बैलेट के द्वारा अपना मतदान कर सकते हैं। प्रदेश के तीन विधान सभा क्षेत्रों में वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. वी. षणमुगम तथा डाॅ नीरज खैरवाल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

युवा वोटर के हाथों में चुनाव जीतने का ब्रह्मास्त

0

आगामी विधान सभा चुनाव मे अपने मत का प्रयोग करने मे अगर सबसे ज्यादा जोश जिनमे देखा जाता है वो है युवा वोटर, हमेश से चुनाव में युवाओ की बड़ी संख्या मे भागीदारी रही है। साफ़ और ईमानदार छवि के नेता को चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करने का ब्रह्मास्त अब युवाओ को समझ मे आ गया है । इसी के चलते राष्ट्रीय दल के साथ-साथ छेत्रिय दलों ने भी युवाओ को तरहीज दी है। मिशन 2017 के लिए उत्तराखंड मे नयी बयार बहने लगी है जहा युवा वोटर का आकड़ा नयी उचाई छू रहा है, वही सभी राजनैतिक दल युवा उम्मीदवारों पर दाव लगा रहे है। यही हाल ऋषीकेश विधान सभा छेत्र का है जहाँ युवा आगामी चुनाव के लिए तैयार लग रहे है, युवा बताते है कि वो ऐसे उम्मीदवार का साथ देना चाहते है जो प्रदेश में युवायों के लिए बेहतर कल लेकर आये। हमेशा से ही राजनैतिक दलों के लिए मैन-पावर के रूप मे रहा है, युवा वर्ग अब अपने मताधिकार को लेकर भी जागरूक है। उत्तराखंड मे होने जा रहे आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए 18-22 साल के युवाओ ने बड़ी संख्या मे अपने नाम वोटरलिस्ट मे दर्ज करवाने शुरु कर दिये है, उत्तराखंड के 13 जिलो मे सबसे आगे उधम सिंह नगर जिले के युवा है , दूसरे नबर पर देहरादून और तीसरे नंबर पर टिहरी के युवा नए वोटरों के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके है।19 -22 साल के इन युवाओ की संख्या 80 हजार से अधिक का अकड़ा पार कर गयी है।आलम ये है निर्वाचन आयोग की फ़ाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार राज्य में मतदाताओ की संख्या बढ़ कर 74 लाख 95 हजार 688 हो गयी है और सर्विस वोट जोड़ने के बाद ये संख्या 75,99,688 हो गयी है ।राज्य में युवा वोटर की संख्या 42. 85 लाख है 18 से 39 वर्ष की आयु सीमा वाले युवा वोटर सर्वाधिक है। देश मे उठी परिवर्तन कि आंधी और युवा नेताओ के इफेक्ट ने युवाओं पर अपना असर डालना शुरु कर दिया है जिसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है।