Page 844

लड़कियों की शादी में ”मांगटीका” होगा टिहरी विधायक धन सिंह नेगी का तोहफा

0

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए धन सिंह नेगी ने एक ऐसी पहल की है जो उत्तराखंड राज्य के लिए बड़ी अहम पहॆल है।आपको बता दें कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार में टिहरी से जीतने वाले विधायक धन सिंह नेगी ने चुनाव जीतने के बाद यह ऐलान किया है कि अपने वेतन का आधा खर्चा वह विधवा और निराश्रित महिलाओं की बेटियों की शादी में खर्च करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरुरतमंद लोगों का चुनाव वह खुद करेंगे।

गौरतलब है कि विधायक बनने के साथ ही धन सिंह नेगी ने क्षेत्र के विकास के साथ ही गरीबों के भले का काम करना भी शुरु कर दिया है।विधायक नेगी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गरीब बेटियों की शादी में वह खुद मांगटीका देंगे।आपको बता दें कि उत्तराखंड की परंपरा में मांगटीका एक अलग और महत्तवपूर्ण स्थान है।मंगटीका महिलों के श्रृंगार का अभिन्न अंग तो है ही साथ ही उत्तराखंड की परंपरा के अनुसार लड़की की शादी में लड़की के मामा उसको उपहार के तौर पर यह मांगटीका देते हैं जिसको पहना कर लड़की की विदाई की जाती है।

विधायक धन सिंह नेगी के सौजन्य से यह बेहतरीन काम 1 अप्रैल से शुरु हो जाएगा।इसके साथ ही टिहरी को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए नेगी ने कदम उठाने शुरु कर दिए हैं।इको टूरिज्म के क्षेत्र में टिहरी का स्थान आगे बढ़ाने के लिए जुलाई महीने से बांज, परांश और देवदार के पौधों का रोपण किया जाएगा।साथ ही नई टिहरी में चिड़ियाघर और जंगली जानवरों के लिए रेस्कयू सेंटर भी बनाए जाऐंगे।

विधायक नेगी के विकास की लिस्ट में नया पिकनिक स्पाट, जनता को रोज लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण की बात और उसके लिए डीएम को भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही आने वाले दो साल में सारज्यूला, कोशियारताल और काणाताल पंपिंग योजनाओं का निर्माण भी पूरा करवाने की बात विधायक धन सिंह नेगी ने की है।

इन सबके साथ ही रानीचौरी और चंबा पेयजल योजना,निर्माणधीन बौराड़ी स्टेडियम,टिहरी बांध प्रभावित लोगों को भूमि आवंटन आदि पर काम करना विधायक का मुख्य लक्ष्य है।

उत्तराखंड पुलिस अब टिव्टर पर

0

पीएम मोदी के डिजीटल इंडिया की राह पर चलने वाले लोग जुङते जा रहें हैं।पहले उत्तराखड के सीएम त्रिवेंद्र ने टिव्टर पर अपने एकाउंट को सार्वजनिक तौर पर लोगों के सुझाव के लिए खोल दिया है।अब लोगो से जुड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी अपना टिव्टर अकाउंट खोल दिया हैं।

डीजीपी एम.ए गणपति ने बताया कि अब उत्तराखंड पुलिस का जनता के लिए समर्पित एक टिव्टर अकाउंट होगा जिससे वह लोगों से सीधे आनलाईन जुड़ सेकंगे।उन्होंने बताया कि हम जल्दी ही उत्तराखंड पुलिस का एक आफिशियल टिव्र्टर हैंडल शुरु करने वाले हैं जिसके जरिए लोगों के साथ बातचीत के साथ लोग पुलिस से जुड़ी अपनी परेशानियां भी बता सकते हैं। डीजीपी गणपति ने बताया कि इन सभी संदेशो को पढ़ने व इनका उत्तर देने के लिए एक सर्मपित स्टाफ का गठन होगा।

स्टाफ इन संदेशों को रिसीव करके इनको संबंधित अधिकारियों को पहुंचाने के साथ ही, लोगों की परेशानियों का सामाधान भी बताऐंगे और शिकायतों को अपडेट भी करेंगे।इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस,मुंबई, दिल्ली, झारखंड पुलिस सोशल साइट टिव्टर पर एक्टिव हैं।डीजीपी गणपति ने बताया कि पहले टिव्टर हैंडल के रिस्पांस को चैक करने के बाद जिला पुलिस मुख्यालयों को भी टिव्टर पर अकाउंट बनने के निर्देश दिए जाऐंगे।

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से जुड़ने व जनता से ज्यादा तालमेल बिठाने के लिए अपना टिव्र्टर अकाउंट शुरु करने का फैसला किया है अब यह कितना लाभदायक होगा, यह तो समय ही तय करॆगा।

डोईवाला के बीएसएफ इंस्टिट्यूट में ग्वालियर बीएसएफ के नए जवानों ने शुरू किया साहसिक प्रशिक्षण

ग्वालियर के प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षणार्थियों को साहसिक जोखिम तथा आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण बीएसएफ इंस्टिट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को व्हाइट वाटर राफ्टिंग, ट्रैकिंग रिवर क्रॉसिंग ,रॉक ,क्लाइंबिंग कॉन्फिडेंस जंप, बॉडी सर्फिंग ,पैराग्लाइडिंग बेसिक,स्लिद रिंग,माउंटेन बाइकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
बीएसएफ इंस्टिट्यूट के कमांडेंट राजकुमार नेगी ने बताया कि डोईवाला के BSF ट्रेनिंग संस्थान में टेकनपुर के 788 और अन्य मुख्यालयों से आये 1755 प्रशिक्षु अधिकारी को  यहसंस्थान साहसिक प्रशिक्षण की ट्रेनिंग दे चुका है ट्रेनिंग के बाद यह बीएसएफ के जवान किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा त्रासदी भीषण भूकंप मे बचाओ और राहत कार्यों को बखूबी निभा सके !

नई सरकार के आते ही तेज हुआ स्वच्छता अभियान

0
राज्य के सरकारी स्कूलों का सोमवार से शुद्धिकरण अभियान शुरू हुआ। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय कॆ निर्देश पर शिक्षा विभाग 27 मार्च से एक हफ्ते का विशेष सफाई अभियान शुरू करने जा रही है।बेसिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है। इस अभियान में सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य, अध्यापक से लेकर सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे। छात्र-छात्राओं को अभियान से सीधा नहीं जोड़ा जाएगा। साथ ही यह अभियान स्कूल और दफ्तरों के खुलने से पहले या छुट्टी के बाद  ही चलाया जाएगा।
अभियान के तहत, स्कूल परिसर में पान-गुटखा की गंदगी को साफ किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इस बात के भी निर्देश दिए थे की खराब फर्नीचर की मरम्मत और महापुरुषों के पुराने हो चुके चित्रों की जगह नए चित्र लगाए जाएंगे। सफाई पर मंत्री का सख्त रुख देखते ही अफसरों ने 24 घंटे के अंदर ही कार्यक्रम तय कर दिया।इसके साथ ही स्कूल के सफाई अभियान की फोटो सीधा शिक्षा निदेशालय भेजना अनिवार्य है।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि स्कूल, शिक्षा का मंदिर हैं। यहां साफ़ सफाई रहनी ही चाहिए। स्वच्छता की ओर यह पहला कदम है। विशेष अभियान कुछ दिन के लिए सीमित नही होगा बल्कि नियमित रूप से इसे जारी रखा जाएगा।
साथ ही हर सरकारी दफ्तरों में भी स्वच्छता अभियान को चलाया जा रहा है, हर अधिकारी से लेकर कर्मचारी को निर्देश दिए हैं कि थूकने पर रोक लगाई जाए अन्यथा निर्धारित जुर्माना व चालान भुगतना पड़ेगा। हर दफ्तरों के कंपाउंड व दीवारों पर ध्रूमपान निषेध की चेतावनी होना अनिवार्य है।

अब देहरादून से श्रीनगर,कश्मीर तक का सफर हुआ आसान

0
देहरादून के हवाई पैसेंजरों के लिए अच्छी खबर है। अब वे देहरादून से श्रीनगर के लिए जोलीग्रांट हवाई अड्डे से सीधी फ्लाइट ले सकेंगे। जेट एयरवेज ने संडे से उड़ानों में बदलाव करते हुए अपनी मुम्बई से श्रीनगर और दिल्ली से श्रीनगर के बीच की उड़ानों को वाया देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट से शुरू कर दिया। इससे कश्मीर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।जेट एयरवेज की फ्लाइट से पहले दिन श्रीनगर के लिए 19 यात्रियों ने उड़ान भरी।
पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही निजी एयरलाइन्स कंपनियों ने अपनी सेवाओं में विस्तार और फेरबदल  शुरू कर दिया है। देहरादून एयरपोर्ट से अब हवाई यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ, बंगलुरु के अलावा श्रीनगर के लिए भी सीधी हवाई सेवा मिलने लगी है।

ज़ुबीन नौटियाल और बादशाह का जौनसारी गाना इंटरनेट पर मचा रहा धूम

0

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के जुब़ीन नौटियाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके हाल ही में आए एमटीवी अनप्लग्ड में गाए गीत “ओ साथी ओ साथी,ओ साथी तेरी चिट्ठी पत्री आई ना” के बारे में। जुब़ीन नौटियाल और बादशाह की जोड़ी की जुगलबंदी ने पहाड़ी गाने में जान डाल दी है।

ज़ुबीन नौटियाल और बादशाह के अलग-अलग र्फामूले को एक साथ पहली बार देखा जा रहा और सराहा भी जा रहा है।संगीत में होने वाले फ्यूजन को बहुत ही खूबसूरती के साथ इस जौनसारी गाने मॆ पेश किया गया है।

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 मार्च को पोस्ट किया गया था और रविवार (26 मार्च) दोपहर तक सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 12 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।इस वीडियो को 40,000 से अधिक नॆ पसंद किया और 12,000 से अधिक शेयर मिल चुके हैं।

मूल रुप से इस गानो को जौनसारी गायक खजान दत्त शर्मा ने गाया है और यह गाना अपने प्रियजनों को याद करते हुए बनाया गया है।उत्तराखंड के जिला जौनसार में यह भाषा बोली जाती है।

अगर आपने यह गाना नहीं देखा तो यहां देखेंः

 

दून की हवा में मौजूद है स्वाइन फ्लू का वायरस

0
दून की हवा में एन1एच1 स्वाइन फ्लू का वायरस मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की पुष्टि की है। पहले जिस महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, उसे पुणे में संक्रमण हुआ था। लेकिन राजावाला क्षेत्र के जिस युवक में पुष्टि हुई है, उसे दून में ही संक्रमण हुआ।
16 फरवरी को एक महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। महिला कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में पुणे गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद सी एम ओ कार्यलय टीम ने जांच की तो पता चला की युवक दून से बाहर नहीं गया। सी एम ओ डॉ वाई एस थपलियाल ने बताया कि राजावाला क्षेत्र में सतकर्ता बरती जा रही है। कई लोगो के ब्लड सैंपल लिए हैं। लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस में एंटी ड्रग दस्ते का गठन

0
 पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने जिले में एंटी ड्रग दस्ता गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी या थानेदार भ्र्ष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थानों, चौकियों, एरिया पुलिस लाइन में विशेष स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में डी आई जी पुष्पक ज्योति ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नशे के खिलाफ मुहिम को और तेज किया जाएगा। एंटी ड्रग्स दस्ता सूचनाओं पर सीधी कार्रवाई करेगा। इंस्पेक्टर की अगुवाई में यह दस्ता सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के साथ मेडिकल स्टोर पर आकस्मिक चेकिंग करेगा, क्योंकि मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवाएं बेचने की शिकायत है।खास तौर से स्कूलों में अभिभावकों की हर महीने होने वाली बैठक में अधिकारियों को पहुँचने के लिए कहा गया है ताकि बच्चो और अभिभावकों को जागरूक किया जा सके।
डी आई जी पुष्पक ज्योति ने बताया कि, ए। आई टी भूमि के कार्यो की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि 9 दिसम्बर 2016 से लेकर अब तक जमीन दिलाने के नाम पर वसूले गए करीब सात करोड़ 50 लाख रुपए के रकम समझौते के माध्यम से वापस हुई है। यहां नई पीड़ितों की करीब दस बीघा भूमि वापस भी कराई गई है।

पेशी पर आए कुख्यात चीनू पंडित को पुलिस ने रेस्टोरेंट में कराया नाश्ता

0
देहरादून की जेल में बंद कुख्यात चीनू पंडित को रुड़की पेशी पर लाते वक्त दून पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस ने भगवानपुर के एक ढाबे पर गाडी रोक कर कुख्यात को नाश्ता करा दिया।
रुड़की निवासी कुख्यात चीनू पंडित वर्तमान में देहरादून जेल में बंद है। हत्या के एक मामले में कुख्यात की शनिवार को रुड़की कोर्ट में पेशी थी। शनिवार को देहरादून अपनी सरकारी गाडी से कुख्यात को लेकर रुड़की के लिए निकली थी। जैसे ही पुलिस चीनू को लेकर भगवानपुर के पास पहुंची तो एक ढाबे पर गाडी रोक ली। यहां पुलिस के साथ चीनू भी गाड़ी से उतर गया। इसके बाद चीनू और दून पुलिस के सिपाहियों ने ढाबे पर नाश्ता किया।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लगी तो वह तुरंत ढाबे पर पहुंच गई। नाराजगी जताने पर चीनू को आननफानन में रुड़की कोर्ट ले जाया गया। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच चीनू को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने एस एस पी कृष्ण कुमार को इसकी जानकारी दे दी है। कुख्यात चीनू पंडित और सुनील राठी में पुरानी दुश्मनी है। राठी ने रुड़की जेल में रहते हुए चीनू की रिहाई के समय अपने आदमियों से जानलेवा हमला करवा दिया था। इस मामले में चीनू बच निकला। इसके बावजूद चीनू को पेशी पर लाते समय पुलिस की तरफ से भारी लापरवाही की गई। यह लापरवाही पुलिस और चीनू के लिए भारी भी पड़ सकता था।
एस पी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भगवानपुर स्थित एक ढाबे पर नाश्ता कराने की बात सामने आई है। इस बारे में एस एस पी के तरफ से डी आई जी को रिपोर्ट भेजी गई है।

दून के गांव होंगे स्मार्ट केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन से बदलेगी तस्वीर

0

उत्तराखंड में देहरादून को भले ही स्मार्ट सिटी का दर्ज़ा मिलते -मिलते रह गया हो लेकिन एक नयी उपलब्धि अब देहरादून के ग्रामीण इलाको को मिलने जा रही है।अब दून के 12 गांव, गांव नहीं रहेगे बल्कि जल्द ही ये स्मार्ट गाँव होने जा रहे है ऋषिकेश-डोईवाला के ग्रामीण छेत्र अठूरवाला कलस्टर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत केंद्र ने की डीपीआर मंजूर कर दी है, दून के 12 गांव को स्मार्ट बनाने के लिए  लगभग 1 अरब से ज्यादा रुपया खर्च किया जायेगा, विकास विभाग ने जिले से ईस्ट होप टाउन और बालावाला कलक्टर का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।

कलस्टर में पांच किलोमीटर परिधि में पड़ने वाले गांवों को शामिल किया गया है। मिशन के तहत गांवों में बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ रोजगार के लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।इस योजना में शहर और गांव के बीच सुविधाओं का अंतर खत्म करना है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सहयोगी संस्थान है

20160828_131352

ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मिशन को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। प्रत्येक साल केंद्र से 10-10 करोड़ रुपये के हिसाब से 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। कुल एक अरब नौ करोड़ रुपये की डीपीआर है। शेष पैसा का प्रबंध जिला योजना, उद्यान मिशन, एनआरएचएम, सर्व शिक्षा अभियान समेत केंद्र की तमाम योजनाओं से होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।इस योजना के तहत इन 12 गांव को  स्मार्ट बनाया जायेगा जो अठूरवाला कलस्टर के अन्तर्गत आते है।

एक नजर दून के स्मार्ट बनने वाले गाँव —-
अठूरवाला, माजरी ग्रांट, भानियावाला, कनहार वाला, जौलीग्रांट, रानीपुर ग्रांट, संगटिया, रैनापुर ग्रांट, लिस्टराबाद, रानी पोखरी, रानी पोखरी ग्रांट, फतेहपुर डांडा