Page 832

मां गंगा की शरण में पहुंची दीपिका पादुकोण

फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंच कर माँ गंगा की आरती में भाग लिया। स्वामी चिदानंद मुनि से आशीर्वाद  लेने के बाद दीपिका ने आश्रम में कुछ समय भी बिताया। गौरतलब है कि दीपिका 1 अप्रैल से नरेन्द्र नगर के आनंदा स्पा में रुकी हुई हैं। वैसे तो दीपिका के इस टूर को मीडिया और उनके फेंस से दूर रखा जा रहा है लेकिन चर्चा है कि दीपिका अपनी आगामी फिल्मों के लिए योग और स्पा से तरोताजा हो रही है।

02-1

दीपिका पादुकोण ने हवन और गंगा आरती कर गंगा माँ का आशीर्वाद लिया। साथ ही भजनों की स्वर लहरी में दीपिका मंत्र मुग्ध हो गयी। उनके साथ उनके पारिवारिक मित्र भी थे, जो कुछ दिन उत्तराखंड में बिताएंगे। दीपिका ने बताया कि उनको ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में बहुत सकून मिला और गंगा माँ के दर्शन से नयी ऊर्जा मिली। 

अब उत्तराखंड में मिड डे मील इस्काॅन के किचन में होगी तैयार

0

देहरादूनः शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक में लिया बड़ा फैसला।राज्य के चार जिलों में इसकोंन की मदद से बनेगा मिड डे मील। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में सबसे पहले शुरू होगी यह पायलट योजना।
इतना ही नहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी इस व्यवस्था में सुधार किया जयेगा। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में सौ प्रतिशत और बाकी में प्राथमिकता के आधार पर इसे लागू किया जाएगा।आने वाले एक साल के अंदर 2500 विद्यालयों में टाट पट्टी समाप्त की जाएगी।स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की यूनिफ़ॉर्म में सुधार किया जाएगा। इसकोंन की अक्षयपात्र योजना के तहत निर्धारित से ज्यादा राशि का योगदान मिलेगा
इसके साथ ही मीड डे मील के लिए बनने वाले खाने की गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय रसोई से पहली थाली फ़ूड निरीक्षक को जाएगी।

बीजेपी की जिला कार्यकारणी बैठक, कार्यप्रणाली को लेकर की गयी चर्चा

ऋषिकेश से परमार्थ निकेतन में भाजपा द्वारा जिला कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे यमकेश्वर विधानसभा की विधायक ऋतू खंडूरी ने शिरकत की। बैठक में पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता शामिल हुए और आगे होने वाले कामों और मुद्दों के बारे में बातचीत की।
मीडिया से बात करते हुए ऋतू खंडूरी ने बताया की इस बैठक को आगे की कार्यप्रणाली को लेकर विचार किया गया है और इस साल किस तरह बीजेपी पार्टी काम करेगी इस पर बातचीत की गयी।
आपको बता दे की यमकेश्वर विधानसभा से इस बार जनरल खंडूड़ी की बेटी ऋतू खंडूरी जीती थी जिसके बाद वो लगातार अपनी विधानसभा में घूमकर विकास कार्यों का जायजा ले रही है , और क्षेत्र में कैसे संगठन को मजबूत किया जाए इस पर कार्य कर रही है।   इस के साथ साथ पंडित दीनदयाल की शताब्दी में किये जाने वाले कार्यकर्मो के विषय में भी चर्चा की गई।

जौलीग्रांट में फहरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 100 फीट ऊँचा तिरंगा झण्डा फहराया। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट देश का 20वाँ एयरपोर्ट बना जहाँ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 100 फीट ऊँचे झण्डे को फहराया गया। 24 घंटे प्रकाशित झण्डे को फहराते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश का स्वाभिमान और सम्मान होता है और हमें गर्व है कि उत्तराखण्ड में भी इस प्रकार का झण्डा फहराया गया।इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह भी उपस्थित थीं।

पहाड़ से लेकर मैदान तक शराब का विरोध

0
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे पर चल रही शराब की दुकाने और बार बंद होने शुरु तो हो गए, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक इनकी शिफ्टिंग का विरोध हो रहा है।गढ़वाल मंडल के ऊखीमठ में शराब की दुकानो के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा संम्भाला हुआ है। महिलाएं ठेका बंद करने को अड़ गई हैं। तीन दिनों से महिलाएं रतजगा कर शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है।
वहीं केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने इस आंदोलन का समर्थन किया।इधर देहरादून में भी हाईवे से शिफ्ट होने वाली शराब की दुकानों को मोहल्लों में खोलने का विरोध जारी है। सीएम त्रिवेंद्र ने घोषणा कि रेस्ट कैंप में शराब की दुकानें नही खुलेगी।वहीं मेयर व क्षेत्रीय विधायक होने के नाते विनोद चमोली ने लोगो को असश्वसन दिया है।
हालाकि शराब की दुकानें राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग से हटानी है। देहरादून में सबसे ज्यादा शराब की दुकानें हाईवे पर ही हैं । बीते दो दिन से शराब के कारोबारी अपनी दुकानों को शिफ्ट करने में लगे हैं। इसके लिए कॉलोनियों के अंदर दुकाने खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका क्षेत्रीय लोग विरोध कर रहे हैं।
शहर के प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर शराब की दुकान खुलने पर न्यू कॉलोनी विकास समिति ने विरोध शुरू कर दिया है। समिति से जुड़े लोगो का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही सुनसान है। ऐसे में यहां पर असुरक्षा का माहौल हो जाएगा। इसलिए दुकान यहां से किसी दूसरी जगह ले जाई जाए।
आबकारी आयुक्त युगल किशोर पंत ने बताया कि जिला आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन करने के साथ ही अवैध शराब पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने शराब की दुकानों की शिफ्टिंग पर सिर्फ छोटी नगर पंचायतों को ही राहत दी है। जिन पालिकाओं और नगर पंचायतों में 20 हजार से कम आबादी है, उनमें ही राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग में 220 मीटर के दायरे के बाद दुकाने खुल सकेंगी। दूसरे, 500 मीटर की दायरे का अनुपालन अनिवार्य है।
इन जगहों से शिफ्ट होनी है दुकाने:
राजपुर रोड पर गांधी पार्क से घण्टाघर के बीच दो दुकाने हटनी हैं। आरटीओ के पास भी शराब की दुकान शिफ्ट होनी है। आराघर, शास्त्री नगर, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, बिंदाल पुल चौक, हरिद्वार बाईपास मार्ग, रायपुर रोड, प्रिंस चौक, सहस्त्रधारा रोड आदि जगहों से दुकाने हटनी हैं।

कांग्रेस की बैठक में एक दूसरे पर निकाली भड़ास

0
विधानसभा चुनाव में करारी हार के सदमे से जूझ रहे कांग्रेसी के प्रत्याशियो का गुस्सा आखिर फुट ही गया। राजीव भवन में करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में पार्टी के प्रत्याशियों ने खुलकर अपने मन की भड़ास निकाली। सभी ने एक ही बात बोलते हुए यही बोला की भीतरघाटियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत ने जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
वहीं रावत ने बैठक में सबसे विनती करी की यह हमारे परिवार की समीक्षा बैठक है। बातें अक्सर बाहर चली जाती हैं, कृपया सभी साथी अपना फोन स्विच ऑफ कर ले।
किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में हार के कारणो पर चुनाव लड़े प्रत्याशियो ने बारी बारी से अपना गुबार निकाला।बैठक में बैठे कुछ प्रत्याशियो ने यह भी कहा कि चुनाव के वक्त उनमे से कई लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियो का ही विरोध कर रहे थे। ऐसे लोगो को तत्काल पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए।
चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को देने के फैसले पर भी नाराजगी जताई गई है। कहा कि चुनाव के वक्त ऐसे बाहरी आदमी को जिम्मेदारी देदी गई थी, जिसे राज्य की एबीसीडी तक नहीं पता थी। पी के को कमांन सौंपने से संघठन की प्रोग्रेस   नीचे की तरफ चली गई। पूर्व सी एम रावत ने हार की जिम्मेदारी एक बार फिर स्वीकार की और कहा कि संसाधन की कमी के कारण भी नुक्सान हुआ है। कहा कि वास्तव में जितनी मदद देनी चाहिए थी, उतनी हो नहीं पाई। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अब सब नई ऊर्जा के साथ खड़े होंगे और राज्यहितो की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
साथ ही मंत्री प्रसाद नैथानी ने बागियो को जेब कतरे बताते हुए कहा कि वह वापस नहीं आने चाहिए।रावत ने यह भी कहा कि मेरा घर केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में था, मैं चाहकर भी सहायता नहीं कर पाया। इसका मुझे हमेशा दुख रहेगा।

अजय भट्ट ने हिमाचल प्रदेश के सीएम वीर भद्र को लिया आड़े हाथ

0
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट उत्तराखंड की जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ ले रहे हैं। बीजेपी ने आय से अधिक सम्पति केस में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर कठघरे में खड़ा किया और इस्तीफे की मांग की है।
भट्ट ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह जब केंद्र के यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तो उस दौरान उन्होंने 2008 से लेकर वर्ष 11 तक छह करोड़ रुपये सेब के बगीचे से मुनाफा दिखाया था। जबकि इससे पहले के वर्षों में यह मुनाफा जीरो था।
भट्ट ने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए अपने खातों में सेब के बागों की कमाई को अवैध रूप से दिखाया है। दो दिन पहले दिल्ली हाई वोर्ट में उनकी याचिका खारिज करदी गई और सीबीआई की कार्रवाई को सही बता देने से साबित हो चुका हैं की जहां भी कांग्रेस सरकार है या थी वहां भ्र्ष्टाचार चरम पर रहा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी दो तिहाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पी एम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसे बीजेपी सरकार के कार्यकर्ता मुकाम तक पहुचाएंगे।

कागज,जूट और कपड़े से बने बैग के इस्तेमाल से पर्यावरण रहेगा साफ-मैड ग्रुप

0

देहरादून का युवा छात्रों द्वारा चलाया जाने वाला एक्टिविस्ट ग्रुप,मेकिंग ए डिफ्रेंस बाई बिंग दि डिफ्रेंस, ने अपना पैक अप पालिथीन कैंपेन शुरु किया है। साल 2011 से यह ग्रुप सक्रियता से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहा है। उनका नया कैंपेन पालीथीन के विरुद्ध और पालीथीन से प्रकृति पर होने वाले नुकसान पर आधारित है।

इस कैंपेन के अंर्तगत मैड के वालंटियर ने हाथ से बनाए हुए कागज के बैग शहर के सभी मुख्य जगहों पर बांटा। पिछले कई सालों से मैड ग्रुप ने देहरादून के बहुत से कालेंजों और स्कूलो में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों का जागरुक करने की कोशिश की है। इसी कड़ी में मैड के वालंटियर ने स्कूली बच्चों को पेपर से बने बनाने की कला को सिखाया।

10609550_10152608239744534_416249638495171277_n

कागज से बने बैग को इकट्ठा करने के बाद लोगों में बांटने के साथ ही बाजार में लोगों को देते हुए इन्होंने लोगों से यह गुज़ारिश की लोग पालीथिन बैग की जगह कागज के बैग का इस्तेमाल करें।

साल 2016 में मैड के वालंटियर और स्कूल के बच्चों ने लगभग 30,000 कागज के बैग को बनाकर लोगों में बांटने का काम किया है।इस ग्रुप की यह पहल आने वाले समय एक बड़े बदलाव का कराण बनेगी,जिससे राज्य में हो रहे पालिथीन से नुकसान और पर्यावरण पर हो रहे इसके नुकसान से बचा जा सकता है।

अभिजय नेगी जो मैड ग्रुप के सदस्य है उनका कहना है कि- हम यह उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए पालीथिन बैन के इस फैसले को सरकार गंभीरता से लेगी।अभिजय कहते हैं कि ना केवल इस्तेमाल पर बैन हो बल्कि प्लास्टिक बनने वाले फैक्ट्री पर भी यह बैन होना चाहिए जिसेसे इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगेगी।इसके अलावा कागज, जूट और कपड़े से बने बैग भी इस्तेमाल के लिए सहीं है और अथोरिटी से इनके इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए।।

अग्याल संस्था के पांच साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत रहे मुख्य अतिथि

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यअतिथि के रुप में आज नगर निगम, टाउन हॉल में “अग्याल संस्था” के पॉच वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के वार्षिकोत्सव में पर्यावरण, शिक्षा, स्वरोजगार, कलां एवं संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को सम्मानित किया व संस्था द्वारा भ्।ज्ञ भ्मसच । ज्ञपक की वैबसाईट का विमोचन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने कहा कि “अग्याल संस्था” विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है, उन्होने अपनी सरकार द्वारा कि गई कई पहलों का भी जिक्र किया और कहा कि आप सब लोग जो कार्य कर रहे है उससें आने पीढियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में मनोरमा डोबरियाल शर्मा मैमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्षा विशिष्ठ अतिथि के रुप में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने भी सांस्कृतिक कार्य में योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम एंव पहाड़ी महिला समूह गौरंगना द्वारा पारम्परिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अग्याल संस्था जो युवाओं का समूह है जिसमें विभिन्न सेक्टर में कार्यरत युवा अपने व्यय से सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं उत्तराखण्ड़ के जन सरोकारों से जुड़ें कार्य करने पर बधाई देते हुए उत्तराखण्ड़ में समाजहित में सक्रिय महानुभावों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ड़ा0 एम0एस0 राणा, उपाध्यक्ष सोमदत्त बलोदी, सचिव प्रभाकर ड़ौडियाल, देवेन्द्र नेगी, दीपक भण्ड़ारी, प्रदीप बिष्ट, योगेन्द्र आर्य एवं मोहन सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

देहरादूनः घण्टाघर से राजपुर के बीच हुआ अतिक्रमण

0
देहरादून पुलिस ने घंटाघर से राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया करीब दो ट्रक सामान जब्त किया गया है। इस दौरान सड़क तक अतिक्रमण फैलाने वालों पर भी पुलिस ने चालान की कार्यवाही भी की है।
गर्मी के मौसम में बढ़ते ही शहर में वाहनो का दबाव बढ़ने लगा है। खासकर गर्मी में चार पहिया वाहनों का उपयोग होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क तक अतिक्रमण होने से कई जगह पैदल चलना भी कठिन है। एस पी अजय सिंह ने बताया कि सड़क तक फैलाए गए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के साथ अभियान चलाया गया।
इस दौरान घण्टाघर के दोनों तरफ सड़क घेरकर बनाए गए खोखे, दुकान, नाली के ऊपर सजी दुकाने और अन्य अतिक्रमण हटाया गया। करीब दो ट्रक सामान जब्त करते हुए नगर निगम में जमा कराया गया। इस मोके पर पुलिस ने कई लोगो को चेतावनी देकर छोड़ा गया। जबकि कुछ लोगो को चालानी कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने वालो में सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, एसआई विकास नेगी शामिल रहे।